सफेद स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं? जानें इनसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

लगभग हर व्यक्ति के शरीर में सफेद स्ट्रेच मार्क्स हैं और वह इससे छुटकारा पाना चाहता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो आजमाएं यहां बताए गए उपाय। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं? जानें इनसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय


Home Remedies To Reduce White Stretch Marks In Hindi: सफेद स्ट्रेच मार्क्स किसी को भी हो सकते हैं। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं होता है। इसके बावजूद, सफेद स्ट्रेच मार्क्स से हर कोई छुटकार पाना चाहता है। विशेषकर महिलाओं की बात करें, तो उनमें डिलीवरी के बाद इस तरह की समस्या काफी देखी जाती है। इसके अलावा, जिन लोगों ने अपना वेट लॉस किया है, उन्हें भी व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। वैसे, तो आपको शुरू में ही बता दें कि व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। हां, इन सफेद दागों को हल्का जरूर किया जा सकता है। इसके लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

सफेद स्ट्रेच मार्क्स होने का कारण

जब स्किन में स्ट्रेच आता है, तभी स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। जब स्किन में खिंचाव आता है तो डर्मिस, स्किन की मध्य परत, में मौजूद इलास्टिक फाइबर्स क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। असल में, इलास्टिक फाइबर वह तत्व है, जो स्किन को स्ट्रेच होने के बाद पुनः पुरानी स्थिति में आने में मदद करती है। जब आपकी स्किन में व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी स्किन क्षतिग्रस्त हो चुकी इलास्टिक फाइबर को रिपेयर करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस प्रक्रिया में स्किन पूरी तरह से ठीक नहीं होती है, जिससे त्वचा में सफेद दाग रह जाते हैं। व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स के कुछ मुख्य कारण हैं-

  • जब आपका वजन तेजी से बढ़ता या घटता है, तो शरीर के कई हिस्सों में व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। जो बच्चे तेजी से विकास करते हैं, उनके शरीर में भी इस तरह के दाग हो जाते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर का काफी फैलता है, जिस वजह से इस तरह की समस्या हो जाती है।
  • अगर आप बॉडी बिल्डिंग करते हैं, जिससे टिश्यूज की शेप तेजी से बदलती है, जिससे खिंचाव आता है, जब भी इस तरह के व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।
  • कुछ सर्जरी जैसे ब्रेस्ट इंप्लांट्स में भी इस तरह की समस्या देखी जा सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को आनुवांशिकी वजहों से समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर पर होते हैं लाल और सफेद दो तरह के स्ट्रेच मार्क्स, कैसे करें इसका समाधान

व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स से बचने के उपाय

बादाम तेल लगाएं

Home Remedies To Reduce White Stretch Marks

व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उन्हें गर्भावस्था के दौरान ही इस उपाय को आजमाना चाहिए यानी रोजाना नहाने के बाद अपने पेट और पैरों में बादाम तेल से हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स होने की आशंका में कमी आती है। वैसे, आपको बताते चलें कि इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है, जिससे व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स को इस्तेमाल करने के लिए बादाम तेल लाभकारी है। लेकिन यह तय है कि बादाम तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स में सुधार कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

एलोवेरा

एलोवरो एक प्राकृतिक उपाय है, जिसे व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स पर आसानी से लगाया जा सकता है। एलोवेरा में भी, बादाम तेल की तरह मॉइस्चराइजिंग गुण हाते हैं, जो त्वचा को सॉफ्ट रखते हें। यहां तक कि एलोवेरा में कोलेजन को रिपेयर करने और इलास्टिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। इससे स्किन में इलास्टिसिटी बढ़ती है और बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी कमी आती है। एलोवेरा में मौजूद इन गुणों को देखें, तो पता चलता है कि इसकी मदद से व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स को भी कम किया जा सकता है।

काली चाय

काली चाय भी व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। काली चाय का इस्तेमाल करने के लिए आपको चाहिए दो से तीन चम्मच की चायपत्ती को गर्म पानी में उबाल लें। चाय में उबाल आने पर गैस को बंद कर लें। तैयार काली चाय को ठंडा होने दें। ठंडा होने चाय को छलनी की मदद से छान लें। अब इस पानी को सीधे अपने व्हाईट स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। जल्द ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

image credit: freepik

Read Next

गर्मी के कारण होने वाली पीठ की खुजली दूर करने के घरेलू उपाय

Disclaimer