
गर्दन पर गांठ होने का क्या कारण है? गर्दन पर गांठ बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन से हो सकती है। गले में इंफेक्शन या स्किन एलर्जी होने पर भी गर्दन में गांठ हो सकती है। जो लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते उनकी गर्दन, आर्मपिट, जेनिटल एरिया आदि जगहों में गांठ होने की समस्या ज्यादा होती है। गर्दन में गांठ होने पर डॉक्टर आपको एंटी-फंगल या एंटी-बैक्टीरियल दवा देंगे अगर आप डॉक्टर की पहुंच से दूर हैं तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप गर्दन में गांठ की समस्या को दूर कर सकते हैं जैसे- चारकोल का इस्तेमाल, लहसुन का पेस्ट, तरबूज का रस आदि। इस लेख में हम गर्दन की गांठ को ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपायों पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. चारकोल (Use charcoal to cure lump on neck)
आप एक्टिवेटेड चारकोल की मदद से भी गर्दन में गांठ की समस्या को दूर कर सकते हैं। चारकोल इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। गर्दन में गांठ हो तो आप चारकोल पाउडर और फ्लैक्स सीड्स का मिश्रण लगाएं। दोनों चीजों को पीसकर उसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को गांठ वाली जगह लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और उसके बाद उस एरिया को धोकर ड्राय कर लें। आपको दिन में दो से तीन बार इस पेस्ट को गांठ पर लगाना है जिससे गांठ जल्दी ठीक हो जाएगी।
2. तरबूज का रस (Use watermelon juice to cure lump on neck)
तरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। खून को डिटॉक्सीफाई करने के लिए आप तरबूज के रस का सेवन कर सकते हैं। तरबूज के सेवन के इस्तेमाल से बैक्टीरिया खत्म होंगे जिससे सूजन धीरे-धीरे कम होगी और गर्दन की गांठ ठीक हो जाएगी। आप सुबह-सुबह ताजा तरबूज का रस पी सकते हैं। तरबूज के रस को निकालने के लिए आप एक मिक्सी में तरबूज के टुकड़ों को डालकर चलाएं। तरबूज को मिक्सी में डालने से पहले ही उसके बीजों को अलग कर दें। मिक्सी में चलाने के बाद तरबूज के रस को सादा ही पिएं तो गांठ के लिए फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें- टैलकम पाउडर के प्रयोग से दूर हो सकती हैं रोजाना की ये 7 समस्याएं, जानें कैसे करना है इस्तेमाल
3. लहसुन (Use garlic to cure lump on neck)
लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। अगर आपकी गर्दन में गांठ हो गई है तो उसे ठीक करने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसून से सूजन दूर होगी और इंफेक्शन खत्म हो जाएगा जिससे त्वचा सामान्य हो जाएगी। लहसुन एक डिटॉक्सिफिकेशन एजेंट है इसलिए इसके इस्तेमाल से दर्द भी ठीक होगा।
- आपको एक गिलास पानी को गरम करना है और उसमें लहसुन और काली मिर्च को पीसकर डालना है और उस पानी को पीना है।
- आप गांठ पर एलोवेरा और लहसुन का पेस्ट भी लगा सकते हैं, पेस्ट लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।
इसे भी पढ़ें- टैटू या इसके दाग हटाने के लिए बड़े काम के हैं ये 5 घरेलू उपाय
4. पपीते का पेस्ट (Use papaya paste to cure lump on neck)
गर्दन में गांठ की समस्या को दूर करने के लिए आप पपीते का पेस्ट लगा सकते हैं। पपीते के पेस्ट में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा पपीते में विटामिन ए भी मौजूद होता है जिससे गांठ की समस्या दूर होती है। विटामिन ए से भरपूर अन्य चीजों के सेवन से भी गांठ की समस्या दूर होती है जैसे गाजर। आप चाहें तो पपीते का जूस भी पी सकते हैं पर गांठ को जल्दी ठीक करने के लिए आप पपीते के पेस्ट को गांठ पर लगाएं। पपीते के टुकड़े काट लें और उसे मिक्सी में चलाकर पेस्ट बना लें, उसमें हल्दी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को गांठ पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर उस जगह को धोकर सुखा लें, धीरे-धीरे गांठ ठीक हो जाएगी।
5. प्याज का रस (Use onion juice to cure lump on neck)
गर्दन की गांठ को ठीक करने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। प्याज को गर्दन की गांठ पर लगाने से दर्द और जलन कम होती है। आपको प्याज के टुकड़े करके उसे मिक्सी में चलाना है, उससे निकले रस को छानकर गांठ पर लगा सकते हैं।
अगर आपको किसी उपाय से एलर्जी या स्किन में समस्या हो तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लेकर गर्दन की गांठ का इलाज करें।
Read more on Home Remedies in Hindi