त्वचा पर पानी भरे दाने (हर्पीस) के लिए 7 घरेलू नुस्खे

अगर आपके शरीर पर भी पानी भरे दाने यानी हर्पीस हैं, तो आप इन्हें कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक कर सकते हैं। जानें इनके बारे में

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 21, 2021 17:43 IST
 त्वचा पर पानी भरे दाने (हर्पीस) के लिए 7 घरेलू नुस्खे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

क्या आपने कभी हर्पीस (Herpes) के बारे में सुना है? हर्पीस वह त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा पर दाने होते हैं और उनमें पानी भरा होता है। यह वायरस के कारण होने वाला एक रोग है। यह त्वचा के किसी भी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसमें त्वचा पर खुजली, फफोले, दाद या घाव हो जाते हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इन्हें ठीक कर सकते हैं। आइए इसके घरेलू उपायों के बारे में सरकारी आयुर्वेद कॉलेज रेवा, मध्य प्रदेश के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर भारतम हेल्थ केयर के एमडी डॉक्टर आशुतोष द्विवेदी (Dr Ashutosh Dwivedi M.D. (Ayu.) Assistant Professor Govt. Ayurved College Rewa M.P.) से जानते हैं-

हर्पीस के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Herpes)

aleo

1) चंदन (Sandalwood) 

हर्पीस को अगर आप घरेलू उपायों से ठीक करना चाहते हैं, तो इसके लिए चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल में चंदन मिलाकर इसे हर्पीस पर लगाने से इसमें फायदा मिल सकता है। चंदन में कूलिंग इफेक्ट होता है, जो त्वचा को ठंडक देकर इसे ठीक करने में मदद कर सकता है। कुछ दिनों तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर इलाज के लिए आपको डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए।

2) एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करके भी आप हर्पीस की समस्या को ठीक कर सकते हैं। एलोवेरा को त्वचा रोगों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसके लिए आप नैचुरल एलोवेरा का पल्प निकालकर उसे प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा में हो रही जलन शांत होती है। अगर आपको इससे आराम मिलता है, तो आप इसका आगे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कुछ दिनों तक आराम न मिले, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - शरीर में क्यों बढ़ता है पित्त? जानें इसे संतुलित करने के घरेलू उपाय

3) हल्दी (Turmeric)

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने में मददगार होता है। आप चाहें तो हल्दी का पेस्ट भी प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इससे आपको धीरे-धीरे आराम मिल सकता है। हल्दी इसमें फायदेमंद हो सकती है।

honey

4) शहद (Honey) 

शहद का इस्तेमाल भी हर्पीस को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। यह जलन को ठीक करने में मददगार होता है। आप इसे प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। शहद में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा रोगों को ठीक करने में मददगार होते हैं। अगर आपकी त्वचा पर भी पानी भरे दाने हो रहे हैं, तो आप शहद लगाकर उसे ठीक कर सकते हैं। 

5) खस खस (Khus Khus) 

खसखस के पानी से प्रभावित स्थान को धोने से पानी भरे दाने को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए खसखस को पहले पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसके पानी से आप हर्पीस वाले स्थान को धो लें। इससे त्वचा को काफी ठंडक मिलती है, जो जलन को कम करने में मददगार होती है। खस खस का पानी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक देता और त्वचा को कूल रखता है।

इसे भी पढ़ें - हेल्‍दी बॉडी के ल‍िए क्‍यों जरूरी है sleep hygiene?

6) मुलेठी (Mulethi)

सिर्फ त्वचा पर लगाने से ही नहीं बल्कि कुछ चीजों का सेवन करने से भी पानी भरे दानों से छुटकारा मिल सकता है। इनमें मुलेठी एक है, जिसके सेवन से हर्पीस को ठीक किया जा सकता है। मुलेठी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखता है। 

7) बर्फ (Ice)

आप प्रभावित स्थान पर बर्फ भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको बर्फ को सीधा त्वचा पर नहीं लगाना है। आप बर्फ को एक कपड़े पर रखें और उसके बाद त्वचा पर लगाएं।

अगर आपको भी हर्पीस की समस्या है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपने डॉक्टर की सलाह पर अपना सकते हैं। अगर संभव हो, तो शुरुआत में ही आपको इसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि डॉक्टर आपकी कंडीशन को देखकर अच्छी सलाह देंगे। इसके बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Disclaimer