मांसपेशियों में बन गई है गांठ तो काम आएंगे एक्सपर्ट के बताए ये घरेलू उपाय, कुछ सावधानियां भी हैं जरूरी

अगर आप भी मांसपेशियों में आए गांठों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट के बताए इन घरेलू तरीकों को अपनाएं, जल्द मिलेगी राहत।
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों में बन गई है गांठ तो काम आएंगे एक्सपर्ट के बताए ये घरेलू उपाय, कुछ सावधानियां भी हैं जरूरी

मांसपेशियों में गांठ लोगों में एक आम समस्या के रूप में दिखाई देती है, कई लोग इस परेशानी का शिकार हो रहे हैं। मांसपेशियों में गांठें शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है और ये आपको दर्द भी दे सकती है। गांठें अलग-अलग प्रकार की हो सकती है, किसी की छोटी-बड़ी, तो किसी की सख्त, तो किसी की दर्द के साथ महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में गांठ किस कारण है इसका पता आपका डॉक्टर जांच द्वारा ही लगा सकता है। लेकिन जरूरी है कि आप गांठों को महसूस कर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें जिससे की आप किसी भी गंभीर स्थिति का शिकार होने से बचे रहें।

आमतौर पर मांसपेशियों में गांठें पिंडलियों, पीठ, पसलियां, गर्दन, हाथों और कंधों पर होती है। मांसपेशियों में गांठों को लेकर अलग-अलग प्रकार के कारण और खतरे सामने आते हैं जिसकी वजह से मांसपेशियों में गांठों का निर्माण होने लगता है। मांसपेशियों में गांठों को लेकर कई सवाल हैं जिसका जानना आपके लिए बेहद जरूरी होता है, इसलिए हमने इस विषय पर बात की है डॉ. अनार सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष , शल्य तंत्र की डॉक्टर राखी मेहरा से। जिन्होंने बताया कि मांसपेशियों में गांठों का क्या कारण है और इससे बचाव के लिए घरेलू इलाज क्या है। 

मांसपेशियों में गांठ के कारण (Causes Of Muscle Lumps In Hindi)

मांसपेशियों में चोट के कारण

डॉक्टर राखी मेहरा का कहना है कि मांसपेशियों में गांठ कई मामलों में गंभीर नहीं होती, बल्कि ये बच्चों या बड़ों में किसी चोट के कारण भी हो सकती है। डॉक्टर राखी के मुताबिक, जरूरी नहीं कि चोट लगने के बाद आपको हमेशा गंभीर दर्द ही हो कई बार ये अंदर से आपको नुकसान पहुंचाती है, जिसके कारण आपको मांसपेशियों में गांठ हो सकती है जो आपको लंबे समय के बाद भी नजर आ सकती है। 

डाइट में पोषण की कमी

खुद को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सभी पोषण और जरूरी तत्वों को शामिल करें जिसकी मदद से आप खुद को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते है। ऐसे ही मांसपेशियों में गांठ का कारण भी विटामिन्स की कमी के कारण हो सकती है, जिसकी वजह से आपके शरीर के कुछ हिस्सों में गांठें पैदा हो सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर की अन्य समस्याओं की तरह मांसपेशियों में गांठ भी विटामिन्स और जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। 

इसे भी पढ़ें: कूल्हों के दर्द से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें घरेलू इलाज

जोड़ों में पुरानी समस्या

पैरों में गांठ के पीछे जोड़ों या मांसपेशियों से जुड़ी पुरानी समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण आपकी मांसपेशियों में आपको एक समय पर गांठें महसूस हो सकती है। जोड़ों में दर्द, सूजन के अलावा अन्य समस्या भी आपके पैरों की मांसपेशियों में गांठों का निर्माण हो सकता है, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी किसी भी समस्या को तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर बताएं। 

मोटापे के कारण

मोटापा या बढ़ता वजन आपको कई गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकता है, जिसके कारण आप लंबे समय तक परेशान हो सकते हैं। ऐसे ही मांसपेशियों में गांठ आपको अपनी कमर के आसपास और अन्य हिस्सों में दिखाई या महसूस हो सकती है। मोटापा शरीर में गांठ का एक अहम कारण है जिससे बचाव के लिए डॉक्टर शारीरिक गतिविधियां और वजन कम करने की सलाह देते हैं। 

ganth

खून के थक्के

शरीर में वैसे तो किसी भी हिस्से में खून के थक्के पैदा हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको एक समय पर मांसपेशियों में गांठ महसूस हो सकती है। इस तरह की गांठ में आपको कई बार दर्द और दबाने पर चुभन भी महसूस हो सकती है। इसलिए आपको ऐसा महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है। 

मांसपेशियों में गांठ को दूर करने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies To Remove Muscle Lumps)

गर्म और ठंडा सेंक

डॉक्टर राखी मेहरा बताती है कि मांसपेशियों में गांठ और दर्द को कम करने के लिए सबसे आसान विकल्प है कि आप गर्म और ठंडे सेंक का इस्तेमाल करें। इन सेंक की मदद से आप अपनी मांसपेशियों में गांठों को भी कम करने के साथ दर्द और सूजन से भी राहत पा सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंडा सेंक रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने में मदद करता है जिसकी मदद से सूजन में कमी दिखाई देती है। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको मांसपेशियों में महसूस होने वाली गांठों से भी छुटकारा मिल सकता है। ऐसे ही गर्म सेंक है जो आपकी सख्त मांसपेशियों को नरम करने के साथ गर्मी देता है। इससे आपके शरीर में रक्त प्रवाव को बढ़ावा मिलता है साथ ही ये आपके दर्द और सूजन को तुरंत कम करने का काम करता है। 

सरसों के तेल और लहसुन से मालिश

मांसपेशियों के जिस हिस्से में गांठ महसूस होती है उस हिस्से में आपको मालिश करनी बहुत जरूरी होती है, जिसकी मदद से गांठ खत्म हो सकती है। इसके लिए आप गर्म सरसों का तेल लेकर उसमें लहसुन डाल लें। आप इस तेल से रोजाना नियमित रूप से मालिश करें, लेकिन ध्यान रहे आपको हल्के हाथों से मालिश करनी होगी। इससे आपकी मांसपेशियों में राहत मिलती है और गर्म होने की मदद से खून का प्रवाह भी बढ़ता है।

हल्दी

हल्दी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है, आप मांसपेशियों में गांठ को दूर करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी सूजन और दर्द को कम कर सकती है। अगर आपके प्रभावित हिस्से पर गांठ के साथ दर्द और सूजन महसूस हो रही है तो आप हल्दी का रोजाना इस्तेमाल करें। आप हल्दी और शहद को मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा लें। 

इसे भी पढ़ें: आपको भी होती है खाने के बाद गैस की परेशानी? इससे निजात पाने के लिए करें ये 5 काम

हेल्दी डाइट लें

डॉक्टर राखी मेहरा का कहना है कि जिस तरीके से विटामिन्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण मांसपेशियों में गांठें पैदा होती है ऐसे ही इसका निदान किया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, आप अपनी डाइट में सभी विटामिन्स से भरपूर आहार को शामिल करें और सभी प्रकार की फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपकी मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बेहतर बना रहता है और आपको गांठ से भी राहत मिल सकती है। हेल्दी डाइट की मदद से आप अन्य रोगों के साथ मांसपेशियों में दर्द, सूजन और गांठ की समस्या से भी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

रोजाना व्यायाम करें

शारीरिक गतिविधियों से दूर रहना इस तरह की परेशानियों का एक आम कारण है, जिसकी वजह से आपको कई अलग प्रकार की भी समस्या हो सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है तभी आप अपनी मांसपेशियों में आने वाली गांठों को दूर कर सकते हैं। डॉक्टर राखी मेहरा के मुताबिक, मांसपेशियों के नियमित खिंचाव और व्यायाम की मदद से रक्त का प्रवाह बढ़ता है और गांठ भी आसानी से दूर हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 30 मिनट कम से कम व्यायाम करें या फिर मांसपेशियों के खिंचाव वाली स्ट्रेचिंग करें जिसके कारण आपकी मांसपेशियां अच्छी तरह से खुलने लगती है। इसके अलावा एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं या फिर बढ़ते वजन से गुजर रहे हैं तो उनके लिए भी मांसपेशियों को सक्रिय रखना बहुत जरूरी है और उन्हें समय पर अपने वजन को कम करने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें अपने वजन को कम करने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए  और पैदल चलना चाहिए। 

जरूरी जानकारी

डॉक्टर और एक्सपर्ट राखी मेहरा का कहना है कि जिन लोगों को मांसपेशियों में गांठ नजर या महसूस होती है उन लोगों को हमेशा डरना नहीं चाहिए, ना ही ये सोचना चाहिए कि ये कैंसर के लक्षण है। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी गांठें कैंसर का लक्षण नहीं हो सकती है, इसके लिए जरूरी है कि आप समय पर जांच कराएं और संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

(इस लेख में दी गई जानकारी डॉ. अनार सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष , शल्य तंत्र की डॉक्टर राखी मेहरा से बातचीत पर निर्भर)।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Read Next

आपको भी होती है खाने के बाद गैस की परेशानी? इससे निजात पाने के लिए करें ये 5 काम

Disclaimer