Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

किडनी स्टोन का कौन-सा साइज दवा या पानी से निकल सकता है? डॉक्टर से जानें

किडनी में पथरी होने पर कुछ लोगों को लगता है कि पथरी सिर्फ ऑपरेशन से ही निकलेगी, तो कुछ सोचते हैं कि अपने-आप दवा या पानी से निकल जाएगी। किडनी में स्टोन होने पर कितने mm का स्टोन दवा से निकल सकता है, तो किस mm के स्टोन के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है? इसे विस्तार से डॉक्टर ने बताया है।

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण किडनी में पथरी होना आम समस्या है। जो लोग किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके दिमाग में सबसे पहला सवाल यही होता है कि क्या किडनी की पथरी को निकालने के लिए सर्जरी करानी पड़ेगी या फिर यह खुद ही निकल जाएगी। लोगों को यह तो पता होता है कि उनका किडनी स्टोन कितने mm का है, लेकन यह नहीं पता होता कि इतने mm की पथरी का इलाज दवा है या सर्जरी? यह जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Senior Consultant in Urology & Andrology, VNA Hospital, Delhi से बात की।

किडनी में पथरी का कौन-सा साइज आसानी से निकल सकता है?

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या यह किडनी स्टोन दवा से निकल जाएगा? लेकिन इसका जवाब सिर्फ पथरी के साइज पर निर्भर नहीं करता, बल्कि पथरी कितनी बड़ी है, यूरिनरी ट्रैक्ट में कहां फंसी है और उसकी वजह से यूरिन फ्लो में रुकावट तो नहीं हो रही। इन सभी तथ्यों को समझना बहुत जरूरी है और तभी फैसला लिया जाता है कि स्टोन अपने-आप निकल सकता है या नहीं। हालांकि, अगर स्टोन छोटा है, तो उसके निकलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ सकती है।”

4 mm तक की पथरी का खुद निकलना

Dr. Vineet Malhotra का कहना है, “अगर स्टोन किडनी से ब्लैडर तक पेशाब लेकर जाने वाली नली में है, तो उसके निकलने की संभावना काफी बढ़ सकती है। आमतौर पर 4 mm या उससे छोटे स्टोन के खुद निकलने की संभावना अच्छी मानी जा सकती है। कई मामलों में 5 mm के आसपास की पथरी भी खुद ही निकला जाती है, लेकिन जैसे-जैसे स्टोन का साइज बढ़ता जाता है, तो उसके अपने आप निकलने की संभावना काफी कम हो जाती है।”

पथरी के कौन-से साइज का खुद निकलना मुश्किल है?

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “5 mm से बड़े स्टोन के तुरंत निकलने की संभावना धीरे-धीरे कम हो सकती है। कई बार 6 mm या उससे बड़े स्टोन के मामले में डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। कई मामलों में मरीज को स्टोन में लगातार दर्द, ब्लॉकेज या किडनी से जुड़े रिस्क हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर सर्जरी के जरिए स्टोन निकालते हैं, ताकि मरीज को किसी तरह का रिस्क न हो।”

स्टोन का लोकेशन जानना जरूरी

Dr. Vineet Malhotra ने बताया कि कई मामलों में स्टोन का साइज तो छोटा होता है, लेकिन उसके खुद निकलने की संभावना बहुत कम होती है। अगर स्टोन यूरेटर के निचले हिस्से में है और ब्लैडर के करीब है, तो उसके आगे निकलने की संभावना बेहतर होती है, जबकि अगर स्टोन यूरेटर के ऊपरी हिस्से में है, तो उसका बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए सीटी स्कैन से स्टोन के साइज के साथ उसकी लोकेशन भी चेक की जाती है।

kidney stone size

यह भी पढ़ें- किडनी स्टोन है, तो डाइट में न करें ये 7 गलतियां, डायटिशियन से जानें किन चीजों से बचें

किडनी स्टोन निकलने में कितना समय लग सकता है?

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “छोटे स्टोन को बाहर निकलने में कुछ दिन लग सकते हैं, जबकि कुछ मामलों में कई हफ्ते भी लग सकते हैं। अगर मरीज की कंडीशन स्टेबल है, किडनी फंक्शन ठीक है, कोई गंभीर ब्लॉकेज नहीं है या इंफेक्शन नहीं है, तो डॉक्टर कुछ समय तक दवा दे सकते हैं। इसमें सबसे जरूरी है कि मरीज को फॉलो-अप करना जरूरी हो जाता है, ताकि देखा जा सके कि स्टोन आगे बढ़ रहा है या नहीं और किडनी पर कोई दबाव तो नहीं पड़ रहा है।”

Cleveland Clinic के मुताबिक 4 mm से छोटी पथरी आमतौर पर एक या दो हफ्तों के अंदर निकल सकती है।

  • बड़ी पथरी के निकलने में लगभग 2 से 3 हफ्ते लग सकते हैं।
  • अगर पथरी ब्लैडर में आ गई है, तो कुछ ही दिनों में बाहर निकल सकती है।

डॉक्टर से कब मिलना जरूरी?

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं कि किडनी स्टोन के मरीजों को इन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

  • बुखार या ठंड लगना
  • तेज और लगातार दर्द
  • पेशाब बहुत कम होना या बिल्कुल न आना
  • बार-बार उल्टी होना
  • पेशाब में ज्यादा खून आना या अचानक तबीयत बिगड़ना
  • इंफेक्शन होना

डॉक्टर की सलाह

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं कि किडनी स्टोन के मरीज पथरी निकालने के लिए बहुत ज्यादा पानी पीने लगते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि बहुत ज्यादा पानी पीने से बड़ी या अटकी हुई स्टोन को जबरदस्ती बाहर नहीं निकालता। इसके अलावा, कुछ मरीजों को डॉक्टर दवाई दे सकते हैं, लेकिन खुद से मेडिकल स्टोर से स्टोन निकालने की दवा लेना गलत है। किडनी स्टोन होने पर सिर्फ डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लें।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं किडनी स्टोन के मामले? डॉक्टर ने बताए कारण और बचाव के उपाय

निष्कर्ष
अगर किडनी स्टोन 4 mm या उससे छोटा स्टोन खुद निकल सकता है, लेकिन 5 mm के आसपास या इससे बड़ा स्टोन होने पर खुद से निकलने की संभावना कम होने लगती है। इसके अलावा, किडनी स्टोन की लोकेशन भी मायने रखती है। इसलिए सिर्फ स्टोन का साइज देखकर खुद से इलाज शुरू न करें, बल्कि डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या बियर पीने से किडनी स्टोन वास्तव में बाहर निकल जाता है?

    यह एक मिथक है। बियर डाययूरेटिक होती है, जिससे पेशाब की मात्रा अचानक बढ़ती है, लेकिन इससे स्टोन घुलता नहीं है। इसके उल्ट यह शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है और नली में अटका स्टोन गंभीर दर्द व सूजन पैदा कर सकता है।
  • पथरी होने पर किस तरह की चीजों को खाने से तुरंत परहेज करना चाहिए?

    ऑक्सलेट से भरपूर चीजें जैसे पालक, टमाटर के बीज, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और बहुत ज्यादा नमक खाने से बचें। बहुत ज्यादा रेड मीट और पैकेज्ड जूस भी स्टोन के आकार को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

Read Next

ठंडा पानी पीने पर दांतों में दर्द क्यों होता है? डॉ. लोकेश से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 03, 2026 20:11 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Sep 03, 2026 20:11 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content