Are Blood Clots In Menstrual Flow Normal: पीरियड्स में सब महिलाओं का ब्लड फ्लो अलग-अलग हो सकता है। किसी को हैवी फ्लो होता है, तो किसी को लाइट ब्लीडिंग (Light Bleeding) होती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सबके लिए नॉर्मल ब्लीडिंग के मायने अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए, किसी एक किस्म के फ्लो को नॉर्मल कहना सही नहीं है। बहरहाल, कई महिलाओं को तो पीरियड्स में रक्त के थक्के भी आते हैं। चूंकि, सामान्य तौर पर महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता है। इसलिए ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के मन में यह सवाल जरूर रहता है कि क्या पीरियड में ब्लड क्लॉटिंग होना सामान्य है या नहीं? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि इसको लेकर कब चिंतित होना चाहिए?
पीरियड में ब्लड क्लॉटिंग नॉर्मल है या नहीं?- Is It Bad To Have Blood Clots In Period
-1770378488598.jpg)
पीरियड में थोड़े बहुत रक्त के थक्के आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर किसी को बहुत ज्यादा ब्लड क्लॉट नजर आए, तो इसे लेकर लापरवाही नहीं न करें। इस बात की पुष्टि करते हुए डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "पीरियड के दौरान हैवी ब्लड क्लॉटिंग होती है और हर थक्का आकार में बड़ा है, तो इसे हल्के में न लें। साथ ही आप यह भी ध्यान रखें कि आप एक दिन में कितने पैड चेंज कर रही हैं। अगर आपको बार-बार या हर घंटे पैड चेंज करने की जरूरत महसूस हो रही है, तो सही संकेत नहीं है।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "अगर आपको 7 दिनों तक लगातार ब्लीडिंग हो रही है और हर बार ब्लड क्लॉट नजर आ रहा है, तो इसे गंभीरता से लें और डॉक्टर से संपर्क करें।" Centers for Disease Control and Prevention | CDC (.gov) में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि हैवी ब्लीडिंग होने पर ब्लड क्लॉट हो सकता है। इसमें थकान और सिरदर्द जैसे कई लक्षण नजर आ सकते हैं।
पीरियड में ब्लड क्लॉटिंग को लेकर कब जाएं डॉक्टर के पास?
-1770378502128.jpg)
- क्लॉट साइज देखेंः अगर आपको पीरियड में लगातार ब्लड क्लॉट आ रहा है, तो उसके साइज भी अंगूर जैसा बड़ा लग रहा है, तो उसे इग्नोर न करें। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- हैवी ब्लीडिंग होनाः अगर ब्लड क्लॉटिंग के साथ-साथ हैवी ब्लीडिंग हो रही है और प्रत्येक दो घंटे के अंदर पैड बदलना पड़ रहा है, तो समझ जाएं कि यह सही संकेत नहीं है।
- कई दिनों तक ब्लीडिंग होनाः आमतौर पर पीरियड 3 से 7 दिनों तक नॉर्मल माने जाते हैं। हालांकि, सबका पीरियड साइकिल अलग होता है और ब्लड फ्लो भी भिन्न रहता है। अगर किसी महिला को लगे कि उनका पीरियड 7 दिनों से अधिक चल रहा है, तो इसे हल्के में न लें।
- पीरियड साइकिल में बदलावः अगर अचानक आप नोटिस करें कि आपका ब्लीडिंग फ्लो के साथ पीरियड साइकिल भी बदल गया है, तो यह भी चिंता का विषय है। अगर लगातार तीन महीनों तक ऐसा हो, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं।
निष्कर्ष
हर महिला को अपने पीरियड फ्लो को लेकर कॉन्शस रहना चाहिए। खासकर, तब जब पीरियड में ब्लड क्लॉट नजर आए। आमतौर ब्लड क्लॉट का साइज और फ्रिक्वेंसी यह तय करती है कि यह सही है या नहीं। अगर आपको लगे कि ब्लीडिंग के दौरान रक्त के भारी-भारी थक्के निकल रहे हैं और ऐसा कई दिनों तक हो रहा है, तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
पीरियड में ब्लड क्लॉट की चिंता कब करनी चाहिए?
पीरियड में ब्लड क्लॉट की चिंता तब करनी चाहिए कि लगातार खून के थक्के निकल रहे हैं और ऐसा 7 दिनों तक लगातार हो रहा है। इसके साथ-साथ आपको थकान, कमजोरी और क्रैंपिंग महसूस हो, तो भी आप इसे हल्के में न लें।क्या 10 दिन तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?
नहीं, 10 दिनों तक लगातार ब्लीडिंग होना नॉर्मल नहीं है। आमतौर पर से 2 से 7 दिनों तक रहे ब्लीडिंग को नॉर्मल कहा जा सकता है। अगर इससे ज्यादा दिनों तक ब्लीडिंग हो और लगातार कई महीनों तक ऐसा हो, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।लास्ट पीरियड के 2 हफ्ते बाद स्पॉटिंग क्यों होती है?
आमतौर पर ऐसा किसी समस्या, हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। डॉक्टरों की मानें, तो एसटीआई या यूटीआई जैसे संक्रमण में ऐसी समस्या देखने को मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 06, 2026 17:20 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 06, 2026 17:20 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 06, 2026 17:20 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta