What Vitamin Deficiency Causes Loose Skin In Hindi: अक्सर लोग स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। लोगों को स्किन के ड्राई होने, रैशेज, त्वचा में जलन, त्वचा में खुजली, दाग-धब्बे, मुंहासे, त्वचा के ढीला पड़ने जैसे एजिंग के लक्षणों की समस्या होती है, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है किस विटामिन की कमी के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं? ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से जानें किस विटामिन की कमी से त्वचा ढीली हो जाती है?
किन विटामिन की कमी से स्किन ढीली होती है?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, स्किन को हेल्दी रखने में कई विटामिन्स अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में 3 विटामिन की कमी के कारण स्किन के ढीला होने या एजिंग के लक्षणों के बढ़ने की समस्या होती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन विटामिन्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में अच्छे स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

विटामिन सी
स्किन के स्वास्थ्य में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। विटामिन सी त्वचा में कोलेजन के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है, जो स्किन के फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों से बचाव करने, स्किन को यंग बनाए रखने और त्वचा में निखार लाने में सहायक होता है।
ऐसे में स्किन को ढीला होने से बचाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में विटामिन सी से युक्त आंवला, कीवी, संतरे, स्ट्रॉबेरी और आंवला जैसे खट्टे फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- त्वचा के लिए विटामिन-सी सप्लीमेंट कब और कैसे खाएं? जानें एक्सपर्ट की राय
विटामिन ई
विटामिन ई एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये स्किन का डैमेज से बचाव करने में सहायक होता है। इससे स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन को ढीला होने से रोकने और टाइट बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्किन को यंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए विटामिन ई से युक्त ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियों और साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
विटामिन ए
शरीर में विटामिन ए की कमी होने के कारण भी लोगों को स्किन के ढीला पड़ने या इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विटामिन ए स्किन के सेल्स को रिपेयर करने, ढीला होने से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में सहायक होता है।
शरीर में विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए डाइट में गाजर, डेयरी प्रोडक्ट्स और मांस जैसे फूड्स को शामिल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
शरीर में विटामिन सी, ई और ए जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को स्किन के ढीला पड़ने, एजिंग के लक्षणों के बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी और यंग बनाए रखने के लिए इन विटामिन्स से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी रखने के लिए अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
स्किन के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में विटामिन सी, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर फूड्स, चूकंदर, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी, ग्रीन टी, गाजर, पपीता, संतरा, अमरूद, नारियल पानी, हरी सब्जियां जैसे- ब्रोकली और पालक को खाएं। इनका सेवन करने से स्किन को पोषण देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
चेहरे की स्किन को हेल्दी बनाए रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हरी सब्जियां खाएं, फल, हेल्दी फैट्स युक्त ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे फूड्स खाएं, स्ट्रेस कम करें, शरीर को हाइड्रेट रखें, पर्याप्त नींद लें, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और यूवी किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इससे स्किन का डैमेज से बचाव करने और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।शरीर में विटामिन सी कैसे बढ़ाएं?
शरीर में विटामिन-सी की कमी को दूर करने के लिए डाइट में संतरे, अमरूद, आंवला, कीवी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, पालक और पत्तागोभी जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 15, 2026 11:01 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 15, 2026 11:01 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 15, 2026 11:01 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 15, 2026 11:01 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 15, 2026 11:01 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 15, 2026 11:01 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta