Sat Oct 17, 2026 | 10:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग हो तो क्या करें? डॉक्टर की इस सलाह को न करें नजरअंदाज

Spotting After Sex During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होने पर इसे नजरअंदाज न करें। हालांकि, कई बार ऐसा त्वचा में घाव होने के कारण होता है। फिर भी असली वजह जानना जरूरी है। इस लेख में जानें तमाम जरूरी बातें।
प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग हो तो क्या करें? डॉक्टर की इस सलाह को न करें नजरअंदाजप्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग हो तो क्या करें? डॉक्टर की इस सलाह को न करें नजरअंदाज

प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाने को लेकर अक्सर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं। असल में, कई महिलाओं को लगता है कि अगर प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने के बाद स्पॉटिंग हो जाए, तो ऐसे में वे क्या करेंगी? साथ ही, गर्भस्थ शिशु की सेहत को लेकर भी महिला के मन में सवाल उठने लगते हैं। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद हल्की स्पॉटिंग होना गंभीर चिंता का विषय नहीं है। इसके बावजूद, जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवा लें। आइए, जानते हैं वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से।

American College of Obstetricians & Gynecologists के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर सेक्शुअल एक्टिविटी सेफ होती हैं। इसमें संभोग भी शामिल है। असल में, गर्भाशय और एम्नियोटिक सैक शिशु को सुरक्षित रखते हैं। इसके बावजूद कई बार देखने में आता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाते हुए कुछ महिलाओं को स्पॉटिंग की समस्या हो जाती है। 

प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होने पर क्या करें?- What To Do For Light Spotting After Sex During Pregnancy In Hindi

light spotting after sex during pregnancy 1 (13)light spotting after sex during pregnancy 1 (13)

प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होने पर महिला को तुरंत क्या करना चाहिए? इस बारे में डॉ. शोभा गुप्ता कुछ सलाह दे रही हैं। आप उन्हें जरूर फॉलो करें-

  • कुछ देर के लिए लेट जाएंः प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने के बाद अगर आप नोटिस करें कि ब्लीडिंग हो रही है, तो पैनिक न करें। कुछ देर के लिए बिस्तर पर लेट जाएं। गहरी सांस लें और मानसिक रूप से खुद को शांत रखें। ध्यान रखें कि पैनिक करने या एंग्जाइटी होने से शिशु को नुकसान हो सकता है।
  • पैड का उपयोग करेंः डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "प्रेग्नेंसी में सेक्स (Pregnancy Mein Sex) करने के बाद स्पॉटिंग हो, तो पैड का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा, टैंपोन आदि का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। यह सही नहीं है। पैड लगाने से आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि स्पॉटिंग कितनी ज्यादा है और कहीं धीरे-धीरे ब्लीडिंग हैवी तो नहीं हो रही है।"
  • यौन संबंध बनाने से दूर रहेंः अगर प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने के कारण स्पॉटिंग हो गई है, तो बेहतर है कि आप दोबारा सेक्शुअल रिलेशनशिप न बनाएं। अपनी हेल्थ की रिकवरी का इंतजार करें। वैसे बेहतर होगा कि प्रेग्नेंसी में दोबारा यौन संबंध बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
  • हेल्थ को ट्रैक करेंः डॉ. शोभा गुप्ता के मुताबिक, "प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने के बाद स्पॉटिंग हो जाए, तो भले ही यह गंभीर चिंता का विषय न हो, इसके बावजूद अपने समग्र स्वास्थ्य को ट्रैक करना जरूरी है। इस दौरान यह जानें कि आपको स्पॉटिंग कितनी ज्यादा हो रही है, कितने समय तक हो रही है और ब्लड का रंग कैसा है? इसके साथ-साथ शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर करें।"

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं? डॉ. शोभा गुप्ता से जानें किन बातों का रखें ध्यान

प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होने पर डॉक्टर के पास कब जाएं?

light spotting after sex during pregnancy 2 (3)light spotting after sex during pregnancy 2 (3)

डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, वैसे तो प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत होती है। फिर चाहे आपको सिर्फ एक बूंद स्पॉटिंग ही क्यों न हो? इसके अलावा, कुछ लक्षणों को आप बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं-

  1. यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद हैवी ब्लीडिंग होने लगे और एक घंटे में ही पैड भर जाए।
  2. पेट में तीव्र दर्द होने लगे, जो असहनीय हो जाए। विशेषकर पेट और पीठ के निचले हिस्से में।
  3. चक्कर आना, थकान और बेहोशी जैसे लक्षणों की भी अनदेखी न करें।
  4. यौन संबंध बनाने के बाद स्पॉटिंग के साथ-साथ शरीर में बुखार आने लगे, तो भी प्रोफेशनल के पास जाएं।
  5. अगर दूसरी और तीसरी तिमाही में यौन संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हैवी हो जाए, तो भी इस स्थिति को इग्नोर न करें।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के कितने समय बाद महिला दोबारा प्रेग्नेंट हो सकती है? डॉक्टर से जानें सही समय और कंसीव करने का रिस्क

प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होने के कारण

क्रम  कारण जानकारी 
1. योनि में सूखापन प्रेग्नेंसी में लुब्रिकेशन की कमी या हार्मोन के स्तर में गिरावट आने के कारण योनि में सूखापन हो सकता है। इस स्थिति में यौन संबंध बनाने पर त्वचा छिल सकती है और स्पॉटिंग हो सकती है।
2. इंफेक्शन StatPearls के अनुसार, अगर प्रेग्नेंसी के दौरान किसी महिला को संक्रमण हो जाए और इस स्थिति में वह यौन संबंध बना ले, तो संभवतः स्पॉटिंग हो सकती है। इसमें पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID), STI आदि शामिल हैं।
3. चोट लगना अगर प्रेग्नेंट महिला में यौन संबंध बनाने को लेकर उत्तेजना की कमी है, तो सेक्स के कारण योनि की टिश्यूज में खरोंच आ सकती है या चोट लग सकती है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान यौन संबंध बनाना है या नहीं, इस बारे में महिला को खुद निर्णय लेना चाहिए। अगर उनका स्वास्थ्य सही नहीं है या मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, तो सेक्शुअल रिलेशनशिप न बनाएं। हां, अगर प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने पर स्पॉटिंग हो जाए, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपनी जांच करवाएं। वे आपको सेक्स के बाद हो रही स्पॉटिंग की असली वजह बता सकते हैं और जरूरी ट्रीटमेंट भी दे सकते हैं। इससे आपको यह भी पता चलेगा कि शिशु पूरी तरह स्वस्थ है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में सेक्स के बाद होने वाली स्पॉटिंग कितने समय में बंद हो जाती है?

    आमतौर पर सेक्स के कारण हुई हल्की स्पॉटिंग या पिंक डिस्चार्ज 24 से 48 घंटों के अंदर अपने आप बंद हो जाता है। हां, अगर इससे ज्यादा समय तक स्पॉटिंग होती रहे तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।
  • क्या तीसरी तिमाही में सेक्स के बाद स्पॉटिंग होना प्लेसेंटा से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है?

    गर्भावस्था के अंतिम महीनों में ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होना सही नहीं है और यह प्लेसेंटा प्रेविया से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

Read Next

→ प्रेग्नेंसी में बच्चे की हलचल कम होने पर डॉक्टर के पास कब जाएं? जानें सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 21, 2026 12:17 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta