Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

कॉपर-टी लगवाने के बाद हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट, हर महिला को जानना है जरूरी

Side Effects of Copper-T: कॉपर टी को अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है, लेकिन इसके इस्तेमाल से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

Side Effects of Copper-T: अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कॉपर-टी का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। कुछ महिलाएं शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग देरी से करने के लिए कॉपर- टी लगवाती हैं, तो वहीं कुछ दो बच्चों के बीच सही उम्र का अंतर लाया जा सके, इसके लिए कॉपर-टी लगवाती हैं। गर्भनिरोधक गोलियों और कंडोम के मुकाबले कॉपर-टी (IUD - Intrauterine Device) को  गर्भनिरोधक का एक प्रभावी और दीर्घकालिक उपाय माना जाता है। बाजार में मौजूद अन्य विकल्पों के मुकाबले कॉपर-टी को अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।

कॉपर-टी के इस्तेमाल से क्या-क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट की रोबोटिक स्त्री रोग गर्भाशय कैंसर और महिला कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सारिका गुप्ता (Dr. Sarika Gupta Women Cancer Specialist Robotic Gynecology Uterus Cancer) से बात की।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

what-is-the-side-effects-of-copper-t-inside

1. पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग - Heavy bleeding during periods with Copper T

कॉपर-टी लगवाने के बाद कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग, लंबे समय तक ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। कॉपर-टी लगवाने से पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

2. संक्रमण का खतरा- Risk of Copper T Infection

कॉपर-टी पॉलीप्रोपाइलीन धागे पर खोखली तांबे की बनी होती है। कॉपर-टी लगवाने के बाद अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो यह यूट्रस इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसके अलावा कॉपर-टी लगवाने से पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) होने की संभावना भी होती है।

3. कमर और पेट में दर्द- Back and stomach pain due to Copper T

डॉ. सारिका गुप्ता का कहना है कि कॉपर-टी लगवाने के बाद कुछ दिनों तक महिलाओं को पेट और कमर में दर्द की समस्या भी महसूस हो सकती है। कॉपर-टी लगवाने के बाद यह दर्द आमतौर पर हल्का होता है, लेकिन कुछ महिलाओं को इससे असहजता महसूस हो सकती है। कॉपर-टी लगवाने के बाद अगर आपको लंबे समय तक कमर और पेट में दर्द रहता है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

What-diseases-can-women-suffer-from-due-to-hormonal-imbalance-main

4. यूट्रस में जलन- Burning sensation in uterus due to Copper T

कॉपर-टी लगवाने के बाद कुछ महिलाओं को यूट्रस में जलन की समस्या भी होती है। कुछ महिलाओं को कॉपर-टी में मौजूद तांबे (कॉपर) से एलर्जी हो सकती है। इससे योनि में खुजली, जलन या असुविधा हो सकती है। अगर आपको बार-बार यूट्रस में जलन और ज्यादा दुर्गंध की समस्या हो रही है, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं और इलाज करवाएं।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

5. सही तरीके से सेट न होना

कॉपर-टी अगर महिलाओं के शरीर में सही से सेट न हो पाए, तो इसके कारण आईयूडी से गर्भाशय की दीवार में छेद हो सकता है। इस छेद को भरने और कॉपर-टी को निकालने के लिए डॉक्टरों को सर्जरी तक करनी पड़ सकती है।

कॉपर-टी लगवाने के बाद सावधानियां- Precautions after getting Copper-T inserted

- कॉपर-टी लगवाने के बाद नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।

- कॉपर-टी लगवाने के बाद यूट्रस की सफाई का खास तौर पर ध्यान रखें।

- कॉपर-टी लगवाने के बाद अगर आपको किसी प्रकार का असामान्य लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

- कुछ महिलाओं को कॉपर-टी लगवाने के बाद योनि में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए लोशन या क्रीम का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ेंः क्या ज्यादा ट्रैवल करने से पीरियड साइकल प्रभावित होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

कॉपर-टी अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने का एक प्रभावी उपाय है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए कॉपर-टी लगवाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

क्या कम उम्र में ब्रेस्ट लटकने लगे हैं? हो सकते हैं ये 5 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 24, 2025 08:06 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content