Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Doctor Verified

पुरुषों में सेक्स के बाद पेशाब से खून आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Blood In Urine After Sex in Male Causes In Hindi: पुरुषों में सेक्स के बाद पेशाब से खून के पीछे कई बड़े कारण जिम्मेदार हैं। इन्हीं के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें-

Can Sex Cause Blood In The Urine In Hindi: आपने यह तो सुना होगा कि सेक्स के बाद कुछ महिलाओं में रैशेज और इचिंग की दिक्क्त हो जाती है। हालांकि, हाइजीन का ध्यान रखकर और रैशेज-इचिंग का कारण जानने के बाद इसका इलाज किया जा सकता है और समस्या से राहत पाई जा सकती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पुरुषों में भी सेक्स के बाद पेशाब से खून आ सकता है? जी, हां! ऐसा होता है। सवाल है ये कि ऐसा क्यों होता है और इसके क्या कारण हो सकते हैं? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी की ओर तो इशारा नहीं करता है? आइए, इसी तरह के तमाम जरूरी सवालों के जवाब नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल Sr. Consultant Urology डॉ. राहुल तिवारी से जानते हैं।

पुरुषों में सेक्स के बाद पेशाब से खून क्यों आता है?

what causes blood in urine after sex in males 01 (7)

चोट लगना

डॉ. राहुल तिवारी कहते हैं, "पुरुषों में सेक्स के बाद पेशाब से खून आना सही नहीं है। हालांकि, कभी-कभी ऐसा चोट लगने के कारण हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो पुरुषों में जेनिटल एरिया के टिश्यू काफी नाजुक और सेंसिटिव होते हैं। अगर यौन संबंध बनाते हुए रफ एक्टिविटी की जाए, तो इसकी वजह से टिश्यू डैमेज हो सकते हैं या उसमें चोट लग सकती है। ऐसे में पेशाब के दौरान खून भी निकल सकता है, जो कि अस्थाई होता है। कुछ देर बाद चोट की रिकवरी हो जाती और ब्लड आना भी बंद हो जाता है। अगर खून आना बंद न हो तो डॉक्टर से उसी क्षण संपर्क करें।"

इसे भी पढ़ें: Blood in Urine: पेशाब में खून क्यों आता है? डॉक्टर से जानें 3 कारण

एसटीआई

डॉ. राहुल तिवारी आगे बताते हैं, "एसटीआई, सिफलिस और गोनोरिया जैसे संक्रमण होने पर कभी भी असुरक्षित यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। अगर कोई पुरुष एसटीआई होने के बावजूद सेक्स करता है, तो ऐसे में यूरिन में ब्लड आने का जोखिम हो सकता है। असल में, एसटीआई के कारण जेनिटल एरिया में सूजन आ जाती है, जिससे इरिटेशन की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में यौन संबंध बनाने के कारण पेशाब के रास्ते खून आने की समस्या देखी जा सकती है।"

एनलार्ज प्रोस्टेट

एनलार्ज प्रोस्टेट को बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया भी कहा जाता है। यह पुरुषों में होने वाली एक स्थिति है, जिसमें प्रोस्टेट ग्लैंड का आकार बढ़ जाता है। जिन पुरुषों को एनलार्ज प्रोस्टेट की दिक्कत होती है, उन्हें यौन संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करने से ब्लड आ सकता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? डॉक्टर की मानें, तो बढ़ा हुए प्रोस्टेट यूरेथ्रा पर दबाव बनाता है। इससे पेशाब करने में दिक्कतें आने लगती हैं। संभवतः एक समय बाद यूरेथ्रा डैमेज हो जाए और वहां से ब्लड आने लगे। इसके अलावा, यौन संबंध बनाने के कारण ब्लड फ्लो बढ़ सकता है, जिससे सेक्स के बाद ब्लीडिंग होने की आशंका बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: पेशाब में खून आना हो सकता है हेमाट्यूरिया रोग का संकेत, एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

यूरिन इंफेक्शन

ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि पुरुषों को यूरिन इंफेक्शन यानी यूटीआई नहीं होता है। जबकि, यह सच नहीं है। पुरुषों को भी यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। अगर यूटीआई में पुरुष यौन संबंध स्थापित करते हैं, तो इससे जलन, खुजली की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त, ब्लड आने का रिस्क भी बना रहता है। हालांकि, ऐसा सबके साथ हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन, डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि यूरिन इंफेक्शन होने पर यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। इस दौरान सेक्स करने से समस्या बढ़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पुरुष के पेशाब में खून आने का क्या कारण है?

    पुरुषों के पेशाब में खून आना सामान्य समस्या नहीं है। यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। जैसे किडनी प्रॉब्लम, किडनी स्टोन, एनलार्ज प्रोस्टेट आदि। यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी यूरिन के साथ पेशाब आ सकता है।
  • अगर किसी पुरुष के शुक्राणु में खून है तो इसका क्या मतलब है?

    शुक्राणु में खून आना सही नहीं होता है। ऐसा चोट लगना, यूरिन इंफेक्शन जैसी कंडीशन में होता है। सही इलाज की मदद से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
  • पुरुष के पेशाब में सफेद पदार्थ आने के क्या कारण हैं?

    यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, प्रोस्टेटाइटिस जैसी मेडिकल कंडीशंस में पुरुषों के पेशाब में सफेद पदार्थ निकल सकता है। इस तरह की समस्या हो, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

Read Next

क्या पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के लिए फायदेमंद है फिटकरी? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 25, 2025 10:48 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content