Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में पेट दर्द: कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में गर्भाशय फैल रहा होता है, जिस वजह से पेट में हल्का दर्द होता है। हालांकि, पेट दर्द कभी-कभी गंभीर चिंता का विषय भी होता है। ऐसा कब और किन मामलों में होता है, जानें डॉक्टर से इस बारे में।

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में कुछ महिलाओं को पेट में दर्द होने की समस्या होती है। कुछ मामलों में यह सामान्य माना जाता है, तो कुछ मामलों में इसे गंभीर माना जाता है। अक्सर महिलाएं इस कशमकश में रहती हैं कि पेट दर्द को कब सामान्य मानें और कब असामान्य? इस संबंध में विशेषज्ञ बताते हैं कि शुरुआती प्रेग्नेंसी में पाचन संबंधी समस्या के कारण पेट दर्द हो सकता है, जो कि सामान्य है। वहीं, पेट दर्द के साथ-साथ ब्लीडिंग होना, बुखार आना सही संकेत नहीं है। आइए, इस बारे में और भी जरूरी बातें वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं।

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में पेट दर्द कब सामान्य होता है?

stomach pain in early pregnancy when is it normal 01 (25)

1. गर्भाशय का फैलनाः प्रेग्नेंसी की शुरुआती दिनों में पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द महसूस होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्भाशय फैल रहा होता है और शिशु के लिए अंदर जगह बन रही होती है। इस स्थिति में कई बार हल्की स्पॉटिंग भी हो जाती है, जो कि चिंता का विषय नहीं होता है।

2. पाचन क्रिया में बदलावः प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। शरीर का पूरा ध्यान शिशु के विकास पर होता है। यही कारण है कि इस दौरान महिलाओं को अकसर पाचन संबंधी समस्या बनी रहती है। उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। नतीजतन, हल्का-फुल्का पेट दर्द हो सकता है।

3. मतली की समस्याः कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में इतनी बार उल्टी और मतली की समस्या होती है कि वे परेशान हो उठती हैं। इस स्थिति में कई बार पेट पर खिंचाव पड़ सकता है। गर्भाशय का फैलना और पेट पर खिंचाव पैदा होना- इन स्थितियों में भी पेट में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह भी कोई विशेष चिंता का विषय नहीं है।

4. डॉक्टर की रायः प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में असंख्य बदलाव होते हैं और 9 महीनों तक शिशु का विकास होता रहता है। ऐसे में महिला के शरीर में उथल-पुथल बनी रहती है। कभी उन्हें उल्टी होती है, तो कभी पेट दर्द बना रहता है। अगर आराम करने पर आपका पेट दर्द ठीक हो जाए, गैस निकलने पर पेट दर्द दूर हो जाए, तो समझ जाएं कि उक्त कंडीशन में हो रहा पेट दर्द गंभीर चिंता का विषय नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या अर्ली प्रेग्नेंसी में ऐंठन होना सामान्य है? जानें ऐसा होने पर क्या करें

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में पेट दर्द कब असामान्य होता है?

  1. हैवी ब्लीडिंग होनाः प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में हल्की-फुल्की स्पॉटिंग होना जोखिम भरा नहीं होता है। वहीं, अगर महिला को हैवी ब्लीडिंग होने लगे, तो इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। हैवी ब्लीडिंग का कोई भी कारण हो सकता है, इसमें मिसकैरेज भी एक है।
  2. तीव्र दर्द महसूस होनाः StatPearls के अनुसार, अगर आपको पेट में तीव्र दर्द महसूस हो, तो यह भी सही नहीं है। विशेषकर, आराम करने के बावजूद दर्द न जाए, तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय पर डॉक्टर के पास जाएं और इसकी वजह जानने की कोशिश करें। ऐसा कई बार एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के कारण होता है।
  3. पेट के एक हिस्से में दर्द होनाः अगर प्रेग्नेंसी की शुरुआत में पेट के एक हिस्से में दर्द महसूस हो, तो इसे भी इग्नोर न करें। यह न सिर्फ एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (गर्भाशय के बाहर) का संकेत हो सकता है, बल्कि अन्य गंभीर कारण गर्भपात, ओवरी में सिस्ट, अपेंडिक्स के कारण हो सकता है। हालांकि, कभी-कभी ऐसा गैस बनने या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी हो सकता है।
  4. बुखार और कंपकंपीः प्रेग्नेंसी की शुरुआत में पेट दर्द के साथ-साथ बुखार और कंपकंपी भी छूट रही है, तो जरा भी अनदेखी न करें। ऐसा संक्रमण के कारण हो सकता है। इसे इमरजेंसी कंडीशन समझें और जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं। यह गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं की ओर भी इशारा करता है।
  5. बार-बार उल्टी आनाः PubMed के अनुसार, प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में उल्टी और मतली होना सामान्य है, लेकिन अगर आपको लगातार उल्टी हो और पेट के एक तरफ दर्द भी बना हुआ हो, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। यह स्थिति एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, सिस्ट, अपेंडिसाइटिस या मूत्र मार्ग में संक्रमण की वजह से हो सकती है। ऐसी स्थिति में भी बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: ये 5 असामान्य लक्षण भी हो सकते हैं प्रेग्नेंसी का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज

निष्कर्ष

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में हल्का-फुल्का पेट दर्द हो, तो उसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आपको यह नोटिस करना चाहिए कि क्या आराम करने के बाद पेट का दर्द ठीक हो जाता है? अगर हां, तो इसका मतलब है कि पेट दर्द किसी गंभीर कारण से नहीं है। वहीं, अगर पेट दर्द के साथ-साथ बुखार, उल्टी, कंपकंपी जैसे अन्य लक्षण भी नजर आए, तो इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। ये तमाम संकेत इमरजेंसी स्थिति की ओर इशारा करते हैं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या शुरुआती प्रेग्नेंसी में गैस और कब्ज के कारण होने वाले पेट दर्द को घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है?

    हां, फाइबर युक्त डाइट और दिन भर में पर्याप्त पानी पीना से गैस और कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है। हालांकि, कंडीशन खरबा हो, तो डाॅक्टर की राय लेने में देरी न करें।
  • शुरुआती गर्भावस्था में सबकोरियोनिक हेमेटोमा के कारण होने वाले पेट दर्द के क्या लक्षण हैं?

    इसके कारण पेट के निचले हिस्से में ऐंठन के साथ-साथ हल्की वेाइनल ब्लीडिंग हो सकती है, जिसकी जांच अल्ट्रासाउंड से की जाती है। आपको बता दें कि सबकोरियोनिक हेमेटोमा में गर्भाशय की दीवार और प्लेसेंटा के बीच खून का थक्का जम जाता है। 

Read Next

डिलीवरी के बाद सेक्स करते समय दर्द क्यों होता है? डॉक्टर ने बताए कुछ इसकी बड़ी वजहें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 18, 2026 18:36 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content