Fri Sep 11, 2026 | 09:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं ये 5 मसाले, जानें कैसे करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और इसका गर्मी से बचाव करने के लिए डाइट में कुछ मसालों को शामिल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, चक्कर आने, शरीर में पानी की कमी होने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में शरीर के तापमान को कम करने और ठंडक देने के लिए डाइट में कुछ मसालों को शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने कौन से मसाले फायदेमंद है?

शरीर को ठंडा रखने वाले मसाले

डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाले कुछ मसालों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं, जो गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में भी सहायक हैं।

1. सौंफ खाएं

औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में पित्त दोष और वात दोष को कम करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लोटिंग और ऐंठन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। इससे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने, पेट की गर्मी को कम करने और शरीर को ठंडक देने में मदद मिलती है।

कैसे करें सौंफ का सेवन?

1 चम्मच सौंफ को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह के समय इसका सेवन करें या इसकी चाय बनाकर पिएं। इसके अलावा, खाना खाने के बाद सौंफ को मिश्री के साथ खाया जा सकता है या सौंफ को सब्जियों, दालों और सूप में डालकर भी खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: गैस और ब्लोटिंग में सौंफ की चाय कितनी असरदार? जानें मेरा अनुभव और एक्सपर्ट की राय

2. जीरे खाएं

औषधीय गुणों से भरपूर जीरे का सेवन करने से पेट की गर्मी को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे पाचन में सुधार करने, सूजन को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

कैसे करें जीरे का सेवन?

इसके लिए जीरे को भुनकर या इसके पाउडर को छाछ, रायते या जलजीरे में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, इसको सब्जी या दाल में डालकर खाना भी फायदेमंद होता है।

spices that keep body cool during summer in hindi 2 (1)

3. धनिया खाएं

धनिया की तासीर ठंडी होती है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिया में कुलिंग क्वालिटी होती है, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, ब्लोटिंग को कम करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, शरीर की गर्मी को शांत करने और पित्त को शांत करने में मदद मिलती है।

धनिया का सेवन कैसे करें?

शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए धनिया के बीज को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में डालकर छोड़ दें और फिर सुबह के समय इसका सेवन करें। इसके अलावा, धनिया को सब्जी या दाल में डालकर या इसकी चटनी बनाकर, चाय बनाकर खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड कंट्रोल रखने के लिए पीती हूं धनिया का पानी, वजन रहता है कंट्रोल

4. इलायची खाएं

औषधीय गुणों से भरपूर हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, एसिडिटी को कम करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को ठंडक देने, उल्टी की समस्या से राहत देने, फ्रेश महसूस करने और मुंह की बदबू से राहत देने में मदद मिलती है।

इलायची का सेवन कैसे करें?

इलायची पाउडर को दूध या छाछ में, दाल या सब्जियों में भी डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, इलायची के दानों को चबाया जा सकता है।

5. पुदीना खाएं

पुदीना की तासीर ठंडी होती है। इसमें मेंथॉल नामक तत्व होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने, शरीर को ठंडक देने, पाचन में सुधार करने, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

पुदीने का सेवन कैसे करें?

इसके लिए पुदीने के पत्तों को सुखाकर, इनके पाउडर को छाछ या दही में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, पानी में पुदीना को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। गर्मियों में इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए डाइट में सौंफ, धनिया, जीरा, इलायची और पुदीना जैसे मसालों का सेवन किया जा सकता है। इनकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पेट की गर्मी को कम करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करते हैं। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इनसे किसी भी चीज से एलर्जी होने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होने पर इनका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पुदीने का इस्तेमाल फ्रेश पत्तियों के रूप में करें या पाउडर के रूप में?

    पुदीने के पत्ते दोनों ही रूप फायदेमंद हैं। इसकी ताजी पत्तियों को चटनी या ड्रिंक्स (जैसे शिकंजी) में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि पुदीने का पाउडर छाछ या दही के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • सौंफ और मिश्री का सेवन करने के फायदे?

    सौंफ और मिश्री दोनों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में खाना खाने के बाद इनका सेवन करने से मुंह की बदबू को दूर करने, पाचन प्रक्रिया को तेज करने और शरीर में पित्त को शांत करने में मदद मिलती है।
  • धनिया के पानी का सेवन करने के फायदे हैं?

    धनिया के बीजों का पानी पीने से शरीर की गर्मी को शांत करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने और जलन को कम करने में मदद मिलती है।

Read Next

गिलोय के अधिक सेवन से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बरतें सावधानी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 02, 2026 20:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 02, 2026 20:52 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content