Thu Nov 19, 2026 | 02:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

हीटर या ब्लोअर, सर्दियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा सुरक्षित? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सर्दियां शुरू होते ही घरों में हीटर और ब्लोअर चलाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में लोगों को पता नहीं होता कि हीटर चलाना उनकी सेहत के लिए अच्छा है या ब्लोअर? जानने के लिए यह लेख जरूर पढ़ें।  
हीटर या ब्लोअर, सर्दियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा सुरक्षित? जानें इस्तेमाल का सही तरीकाहीटर या ब्लोअर, सर्दियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा सुरक्षित? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सर्दियां शुरू होते ही घरों में हीटर और ब्लोअर चलना शुरू हो जाते हैं। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में बहुत तेज ठंड पड़ती है, ऐसे में कमरे को गर्म रखने के लिए ब्लोअर या हीटर का इस्तेमाल आम है। कुछ लोग ब्लोअर की गर्म हवा पसंद करते हैं, तो कुछ को हीटर से मिलने वाली गर्माहट ज्यादा अच्छी लगती है, लेकिन क्या आपने ऐसा सोचा है कि हीटर और ब्लोअर में से सेहत के लिए क्या सुरक्षित है? इस बारे में Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Multispeciality Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि दोनों ही उपकरण कमरे को गर्म करने मदद करते हैं, लेकिन इन दोनों में गर्मी फैलाने का तरीका अलग-अलग होता है। इसलिए दोनों का असर सेहत पर अलग-अलग पड़ सकता है।

हीटर और ब्लोअर में क्या अंतर होता है?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इलेक्ट्रिक हीटर और ब्लोअर दोनों काम आ सकते हैं। परेशानी तब हो सकती है, जब इन्हें लंबे समय तक लगातार चलाया जाए, शरीर के बहुत पास रखा जाए, तो दिक्कत हो सकती है।”

 

रूम हीटर (जैसे ऑयल-फिल्ड रेडिएटर या इन्फ्रारेड/हैलोजन हीटर)

रूम ब्लोअर (हीट कन्वेक्टर / फैन हीटर)

काम करने का तरीका

यह रेडिएंट हीट के जरिए कमरे को धीरे-धीरे गर्म करता है। यह कमरे में तेज हवा नहीं फेंकता।

इसमें हीटिंग एलिमेंट के साथ एक इन-बिल्ट पंखा लगा होता है, जो एक निश्चित हिस्से में तेजी से गर्म हवा फैलाकर कमरे को तुरंत गर्म करता है।

स्किन और गले पर असर

OFR हीटर कमरे की नमी को बनाए रखता है।

इससे सीधे चेहरे या स्किन पर गर्म हवा नहीं लगती। 

लगातार सूखी और गर्म हवा के कारण कमरे की नमी तेजी से सोख लेता है। 

इससे त्वचा, आंखों, होंठों और नाक में बहुत ज्यादा रूखापन, खुजली, गले में खराश और रात में खांसी हो सकती है।

सांस की सेहत और एलर्जी

यह हवा नहीं फेंकता, जिससे कमरे की धूल या एलर्जी वाले कण सांस के जरिए शरीर में कम जाते हैं।

इसका तेज पंखा लगातार कमरे में मौजूद धूल के कणों , पराग और बारीक कणों को हवा में उड़ाता है, जिससे अस्थमा, साइनस या गंभीर एलर्जी के मरीजों को परेशानी हो सकती है।

ऑक्सीजन और वेंटिलेशन का रिस्क

हालांकि, ये कार्बन मोनोऑक्साइड नहीं छोड़ते और न ही अपने आप ऑक्सीजन खत्म करते हैं।

इसके बावजूद रातभर बंद कमरे में चलाने से घुटन, सिरदर्द और ऑक्सीजन की कमी महसूस हो सकती है।

पूरी तरह से बंद कमरे में रात भर चलाने से घुटन और सिरदर्द हो सकता है, इसलिए हल्का वेंटिलेशन रखना जरूरी है।

सर्दियों में हीटर और ब्लोअर में से क्या चुनें?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं कि हीटर और ब्लोअर में से किसी एक को हर स्थिति में ज्यादा सुरक्षित बताना सही नहीं होगा। दोनों का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं। ब्लोअर की तेज हवा कमरे में धूल फैला सकती है, इसलिए एलर्जी या अस्थमा वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना चाहिए। वहीं, गैस और केरोसिन वाले हीटर में कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा हो सकता है। इसलिए ब्लोअर या हीटर का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

room heater or blower differenceroom heater or blower difference

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी होती है गीजर (Geyser) के पानी से नहाने के बाद खुजली? जानें कारण और बचाव के उपाय

हीटर और ब्लोअर इस्तेमाल करते ध्यान रखें ये बातें

CPSC और Dr. Vineeta Singh Tandon के मुताबिक, कमरे को गर्म रखने के लिए सिर्फ सही डिवाइस चुनना ही काफी नहीं है। उसका इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से करना भी जरूरी है।

1. हीटर और ब्लोअर को सामान से दूर रखें

हीटर को बिस्तर, पर्दे, सोफा, कपड़े और कागज जैसी आसानी से आग पकड़ने वाली चीजों के पास न रखें। इनके बीच कम से कम 3 फीट की दूरी जरूर रखें। इससे आग लगने का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

2. सीधे दीवार के सॉकेट में लगाएं

इलेक्ट्रिक हीटर या ब्लोअर ज्यादा बिजली खींच सकते हैं। इसलिए इन्हें सीधे दीवार के सॉकेट में लगाना बेहतर है। एक्सटेंशन कॉर्ड या ओवरलोडेड पावर स्ट्रिप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर प्लग या तार गर्म हो रहा है, तो इसे बंद करके जरूर चेक कराएं।

3. सोते समय हीटर या ब्लोअर बंद कर दें

कई लोग रातभर कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर या ब्लोअर चलाकर सो जाते हैं। लेकिन पोर्टेबल इलेक्ट्रिक हीटर को सोते समय चलाकर छोड़ना सुरक्षित नहीं है। सोने से पहले हीटर और ब्लोअर को बंद करना देना बेहतर रहता है।

4. बच्चों और बुजुर्गों के कमरे में ध्यान रखें

छोटे बच्चों और बुजुर्गों के आस-पास हीटर या ब्लोअर रखते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहिए। ब्लोअर या हीटर को ऐसी जगह रखें, जहां उनसे गलती से धक्का लगकर गिरने का खतरा न हो। बच्चों से भी हीटर को दूर रखें।

5. हीटर को समतल जगह पर रखें

पोर्टेबल हीटर या ब्लोअर को हमेशा सपाट जगह पर रखें और ऐसी जगह रखें, जिससे लोगों को टक्कर न लगे। खरीदते समय ऐसा ब्लोअर या हीटर ऐसा चुनें, जो ओवरहीट होने पर खुद-ब-खुद बंद हो जाए।

निष्कर्ष

हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करते समय कमरे का तापमान बहुत ज्यादा गर्म न करें। इसके अलावा, कमरे में ताजी हवा आने-जाने का भी ध्यान रखें। अगर हीटर या ब्लोअर लगाने से सिरदर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी या बेचैनी महसूस हो, तो इनका इस्तेमाल करने से बचें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • किन लोगों को ब्लोअर या सामान्य हीटर का इस्तेमाल करने से विशेष रूप से बचना चाहिए?

    नवजात शिशु, बुजुर्ग, हार्ट के मरीज और अस्थमा या साइनस से पीड़ित लोगों को सीधे ब्लोअर की हवा के सामने नहीं बैठना चाहिए।  
  • क्या बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाना भी हीटर जितना ही सुरक्षित है या अधिक खतरनाक?

    बंद कमरे में कोयला या लकड़ी जलाने से भारी मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। यह गैस सोते हुए व्यक्ति के खून में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, जिससे बिना पता चले बेहोशी और दम घुटने से मृत्यु तक हो सकती है।
  • क्या ब्लोअर की गर्म हवा के ठीक सामने पैर रखकर सेंकने से त्वचा को कोई स्थायी नुकसान हो सकता है?

    इससे एरिथेमा एब इग्ने हो सकता है। लगातार सीधे तेज गर्माहट में रहने से स्किन की सतह के नीचे मौजूद बारीक ब्लड वेसल्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे पैरों या पिंडलियों पर जालीनुमा भूरे-लाल निशान पड़ जाते हैं।

Read Next

कान में दर्द या सुनाई कम देने पर क्या गलतियां करने से बचना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 12:55 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon