Fri Sep 11, 2026 | 10:42 PM IST

Doctor Verified

पुनर्नवा खाने से इन 4 बीमारियों से होता है बचाव, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और नुकसान

Punarnava Benefits and Side Effects: पुनर्नवा में इम्यूनोमॉड्यूलेशन, हेपेटोप्रोटेक्शन और ड्यूरेसिस जैसेकई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं।  

Punarnava Benefits and Side Effects: पुनर्नवा का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में पुनर्नवा के पौधों का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज में किया जाता है। पुनर्नवा के सूखे फूल को पीसकर कई चूर्ण में मिलाकर सेवन किया जाता है। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है और कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, पुनर्नवा में इम्यूनो मॉड्यूलेशन, हेपेटो प्रोटेक्शन, एंटी कैंसर, एंटीडायबिटिक, एंटी-इन्फ्लेमेशन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम पुनर्नवा के फायदों और नुकसान के बारे में बात करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के हेम्प स्ट्रीट मेडिकेयर की वरिष्ठ आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. पूजा कोहली से बात की।

पुनर्नवा क्या है? – What is Punarnava in Hindi

डॉ. पूजा कोहली का कहना है कि पुनर्नवा मुख्य रूप से नाइसटैजिनेसी परिवार से संबंध रखता है। आयुर्वेद में पुनर्नवा को ऊर्जावान यानि की शक्तिशाली कहकर बुलाया जाता है। मुख्य रूप से पुनर्नवा का इस्तेमाल भारत, अफ्रीका, म्यांमार और उत्तर व दक्षिण अमेरिका में किया जाता है।

पुनर्नवा के फायदे – Benefits of Punarnava in Hindi

डॉक्टर का कहना है कि पुनर्नवा का चूर्ण बनाकर कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जिन लोगों को गंभीर बीमारियां हैं और वह पुनर्नवा का सेवन करना चाहते हैं, तो इसके बारे में पहले डॉक्टर से बात करें। आइए जानते हैं पुनर्नवा के फायदों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्टफीड कराने के बाद होता है ब्रेस्ट में दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और राहत पाने के उपाय

punarvan-ins

1. वजन घटाने में करता है मददगार- Punarnava helps in Weight Loss

पुनर्नवा का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। पुनर्नवा में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद घटाने में सहायक होता है। डॉक्टर का कहना है कि पुनर्नवा में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट और वजन घटाते हैं। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वह एक सीमित मात्रा में पुनर्नवा का सेवन कर सकते हैं।

2. स्ट्रेस को करता है कम

भागदौड़ भरी लाइफ के बीच जिन लोगों तनाव ज्यादा होता है, पुनर्नवा उनके लिए भी बहुत फायदेमंद है। पुनर्नवा की जड़ में एंटीस्ट्रेस और एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं जो शरीर में स्ट्रेस के लेवल को कम करते हैं। स्ट्रेस लेवल कम होने से तनाव, डिप्रेशन और अन्य प्रकार की मानसिक परेशानियों से बचा जा सकता है। पुनर्नवा का सीमित मात्रा में सेवन करने से मूड को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।

3. आंखों को रखता है हेल्दी

आंखों को स्वस्थ्य बनाए रखने में भी पुनर्नवा काफी फायदेमंद होता है। पुनर्नवा में एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पुनर्नवा का सेवन किस तरह से और कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसके बारे में जानने के लिए आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में फॉलो करें डॉक्टर की ये 10 बातें, मां-शिशु रहेंगे स्वस्थ

4. डायबिटीज को करता है कंट्रोल

शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी पुनर्नवा काफी फायदेमंद होता है। पुनर्नवा के इस्तेमाल से खून में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित हो सकता है, जिससे डायबिटीज जैसी प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। इस औषधि में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर स्पाइक को करने में मदद करते हैं।

पुनर्नवा के नुकसान – Side Effects of Punarnava in Hindi

पिछले कुछ सालों में एलोपैथी दवाओं के चलन की वजह से पुनर्नवा का इस्तेमाल काफी कम हुआ है। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि पुनर्नवा का सेवन गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान नहीं करना चाहिए। स्तनपान के दौरान अगर पुनर्नवा का इस्तेमाल किया जाए तो यह शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को किसी खास तरह के खाद्य पदार्थ के सेवन से एलर्जी है, वह पुनर्नवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

All Image Credit: Freepik.com


Read Next

छुहारा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 22, 2025 12:25 IST

    Modified By : Ashu Kumar Das
  • Apr 24, 2024 17:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content