Sun Nov 1, 2026 | 01:07 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

इन 5 तेलों से रोज करें ब्रेस्ट मसाज, बढ़ेगा स्तनों का आकार और आएगा कसाव

Oil Massage for Breast Growth: सुडौल और टाइट ब्रेस्ट पाने के लिए महिलाएं सर्जरी या दवाइयां लेने के बजाय ऑयल मसाज कर सकती हैं। बादाम, सोयाबीन, नारियल आदि तेलों का इस्तेमाल आपके ब्रेस्ट को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
इन 5 तेलों से रोज करें ब्रेस्ट मसाज, बढ़ेगा स्तनों का आकार और आएगा कसावइन 5 तेलों से रोज करें ब्रेस्ट मसाज, बढ़ेगा स्तनों का आकार और आएगा कसाव

Oil for Breast Enlargement in Hindi: सुडौल और टाइट स्तन हर महिला की चाहत होती है। लेकिन कई महिलाओं के स्तन ढीले और लटके हुए रहते हैं। वहीं, कई महिलाओं के स्तनों का आकार भी छोटा होता है। ऐसे में उनमें कॉन्फिडेंट लेवल कम देखने को मिलता है। साथ ही इसका असर उनकी पर्सनालिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में अपनी पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस को एन्हॉन्स करने के लिए महिलाएं स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं। स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए वे तरह-तरह की क्रीम और दवाइयों का सहारा लेती हैं। ऐसे में आप चाहें तो सिर्फ ऑयल मसाज से भी अपने स्तनों के आकार को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आप कई तेलों का उपयोग कर सकते हैं। तो आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए कौन से तेल से मसाज करें? या फिर ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाएं (Breast Size Badhane ke Liye Kon sa Tel Lagaye)? 

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल- Best Oils to Increase Breast Size in Hindi

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकती हैं- 

almond oil for breast enlargementalmond oil for breast enlargement

1. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बादाम का तेल- Almond Oil for Breast Enlargement in Hindi 

बादाम तेल से मसाज करने से आपके ब्रेस्ट सेल्स की ग्रोथ होती है, जिससे ब्रेस्ट का आकार बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, बादाम ऑयल से नियमित रूप से ब्रेस्ट की मसाज करने से सेल्स में रक्त प्रवाह बेहतर होगा। साथ ही इससे आप ब्रेस्ट सैंगिग की परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। बादाम तेल में मौजूद विटामिन ई ब्रेस्ट की स्किन को सॉफ्ट करने में आपकी मदद करता है, जिससे आपके ब्रेस्ट का आकार बेहतर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Breast Size Tips: क्या 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाना संभव है? समझें डॉक्टर से

2. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सोयाबीन ऑयल- Soybean Oil for Increase Breast in Hindi

सोयाबीन तेल के इस्तेमाल से ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैँ। दरअसल, इस तेल के इस्तेमाल से शरीर में एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ता है। इससे आप ब्रेस्ट के आकार में वृद्धि कर सकते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट सोयाबीन  तेल से ब्रेस्ट की मालिश करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट दिख सकता है। 

3. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए नारियल का तेल- Coconut Oil for Increase Breast Size

नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण पाया जाता है, जो ब्रेस्ट की स्किन को लचीला बनाने में असरदार होता है। अगर आप नारियल तेल से रोजाना ब्रेस्ट की अच्छे से मालिश करते हैं, तो इससे स्ट्रेच मार्क्स से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन का ड्राईनेस भी दूर होती है। नारियल तेल से आपके ब्रेस्ट को भरपूर पोषण मिलता है, जिससे ब्रेस्ट में रक्त संचार अच्छे तरीके से होता है। सेल्स में रक्त संचार बेहतर होने से ब्रेस्ट के साइज में बढ़ोतरी होती है। 

olive oil for breast enlargementolive oil for breast enlargement

4. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल- Olive Oil for Breast Enlargement in Hindi

ब्रेस्ट साइज ब़ढ़ाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल में काफी ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके ब्रेस्ट सेल्स को पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। वहीं, इससे सेल्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इस तेल में पाया जाने वाले फाइटोएस्‍ट्रोजेंस ब्रेस्‍ट के साइज को बढ़ाने में असरदार होता है। रोजाना 10 मिनट जैतून तेल से ब्रेस्ट की मालिश करने से आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा परफेक्ट फिगर और शेप

5. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मेथी के बीजों का तेल- Fenugreek Oil to Increase Breast Size in Hindi

मेथी के बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकते हैं। रात में सोने से पहले नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल करनें। मेथी के बीजों का तेल छाती के आसपास लगाने से बेस्ट की स्किन के सेल्स को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में अगर रोजाना इस तेल से ब्रेस्ट की मालिश करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट मिल सकता है।  

ब्रेस्ट मसाज करने का सही तरीका क्या है?

ब्रेस्ट मसाज करने के लिए आप इनमें से कोई भी तेल लेकर अपने हाथों में थोड़ा सा गुनगुना करके मसल लें। इसके बाद ब्रेस्ट पर हल्के हाथों से बाहर से अंदर और नीचे से ऊपर की ओर गोलाकार गति में मालिश करें। मालिश हमेशा 5 से 10 मिनट तक करें और ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा प्रेशर न डालें, क्योंकि यह एक बहुत सेंसिटिव अंग होता है।

निष्कर्ष

Oil Massage for Breast Enlargement: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप रोजाना इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, मेथी के बीजों का तेल, सोयाबीन ऑयल और बादाम का तेल स्तनों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज भी किए जा सकते हैं, जिससे आपका ब्रेस्ट साइज बढ़ता है। वहीं, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप अपने डाइट का भी ध्यान रखें। 

FAQ

  • अपने ब्रेस्ट का साइज तेजी से कैसे बढ़ाएं?

    ब्रेस्ट का साइज मुख्य रूप से जेनेटिक्स, हार्मोन्स और शरीर की बनावट पर निर्भर करता है। इसलिए, संतुलित खान-पान, सही शारीरिक विकास और योग या एक्सरसाइज करने से सेहत में सुधार हो सकता है।
  • ब्रेस्ट साइज कितनी उम्र तक बढ़ता है?

    लड़कियों के ब्रेस्ट का विकास आमतौर पर यौवन की शुरुआत यानी लगभग 8 से 13 वर्थ की उम्र से शुरू होकर 18 से 20 साल की उम्र तक पूरी तरह प्राकृतिक रूप से विकसित हो जाता है। 

Read Next

→ महिलाओं में पेल्विक फ्लोर कमजोर होने के क्या संकेत हैं और क्या इससे यूरिन लीकेज हो सकता है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 31, 2026 23:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 31, 2026 23:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta
  • Nov 12, 2021 12:10 IST

    Published By : Anju Rawat