Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्‍या रोज सूजी का उपमा खाना सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें

क्‍या आप भी सूजी का उपमा खाने के शौकीन हैं? कई लोग हर द‍िन नाश्‍ते में सूजी का उपमा खाते हैं और कई लोग तो इसे वेट लॉस डाइट में भी शाम‍िल करते हैं। जानें इसे खाना वाकई सेहतमंद होता है या नहीं?

सूजी का उपमा एक पौष्टिक भारतीय नाश्‍ता माना जाता है ज‍िसे सूजी या रवा से बनाया जाता है। इसे सब्‍ज‍ियां और हल्‍के मसालों के साथ बनाया जाता है। यह खाने में हल्‍का होता है, आसानी से पच जाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। सूजी का उपमा खाकर शरीर को इंस्‍टेंट एनर्जी म‍िलती है इसल‍िए लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। मेरे घर में कई बार सुबह के नाश्‍ते में उपमा खाया जाता है। जब मैं छोटी थी, तो दादाजी अक्‍सर सूजी का चीला या उपमा का सेवन करते थे। अक्‍सर लोगों को उपमा से बनी ड‍िशेज खाने में हेल्‍दी और स्‍वाद‍िष्‍ट लगती हैं। कुछ लोग, तो वेट लॉस डाइट में भी सूजी का उपमा शाम‍िल करते हैं, लेक‍िन क्‍या यह वाकई हेल्‍दी है? क्‍या रोजाना सूजी का उपमा खाना चाह‍िए? इस सवाल का जवाब हम आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

हफ्ते में तीन से चार बार सूजी का उपमा खा सकते हैं

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि सूजी उपमा का सेवन रोज नहीं करना चाह‍िए। 100 ग्राम सूजी उपमा में 200 से 250 कैलोरी हो सकती हैं। सूजी उपमा हाई कार्ब्स नाश्‍ता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी बहुत कम होती है इसल‍िए सूजी उपमा को रोज खाने के बजाय हफ्ते में तीन से चार बार खा सकते हैं। सूजी उपमा में फाइबर की मात्रा कम होती है और इसका ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स ज्‍यादा होता है। अगर आप सादा उपमा खा रहे हैं, तो वह अनहेल्‍दी ही कहलाएगा इसल‍िए इसे सब्‍ज‍ियों के बगैर न खाएं।

यह भी पढ़ें- बच्चों को खिलाएं सेब और सूजी से बना हेल्दी हलवा, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

सूजी उपमा को हेल्‍दी कैसे बनाएं?- How To Make Sooji Upma Healthy

 can-you-eat-sooji-upma-daily

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि सूजी उपमा का जीई हाई होता है इसका मतलब इसे खाकर शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है इसल‍िए डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए, तो यह हेल्‍दी व‍िकल्‍प नहीं हो सकता, लेक‍िन सूजी उपमा का जीआई करने के ल‍िए इसे बीन्‍स, गाजर, श‍िमला म‍िर्च, प्‍याज, टमाटर जैसी सब्‍ज‍ियों के साथ म‍िलाकर खा सकते हैं। उपमा में प्रोटीन बढ़ाने के ल‍िए इसमें मूंगफली और पनीर को डालकर खाएं। इसे स्‍प्राउट्स के साथ म‍िलाकर भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में सूजी खा सकते हैं? जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का तरीका

उपमा में घी या तेल कम करें

  • कई लोग सूजी का उपमा बनाते समय तेल या घी का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं ज‍िससे कैलोरी बढ़ सकती हैं इसल‍िए तेल या घी का इस्‍तेमाल सीमि‍त मात्रा में करें।
  • सूजी के उपमा में नमक की मात्रा कम करें। स्‍वाद को बढ़ाने के ल‍िए करी पत्ता, नींबू, हरी म‍िर्च और अदरक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सूजी उपमा को ताजा और सीमि‍त मात्रा में खाना ही फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सूजी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? जानें एक्सपर्ट से

सूजी में ग्‍लूटेन होता है

अगर आपको ग्‍लूटेन से एलर्जी है, तो सूजी उपमा का सेवन न करें क्‍योंक‍ि सूजी में ग्‍लूटेन पाया जाता है। ज‍िन लोगों को ग्‍लूटेन सेंस‍िट‍िव‍िटी है उनमें पाचन समस्‍या हो सकती है। इसे खाकर लोगों को पेट फूलना, गैस और पेट दर्द जैसी श‍िकायत भी हो सकती है। ग्‍लूटेन सेंस‍िट‍िव‍िटी होने पर व्‍यक्‍ति‍ को उल्‍टी, दस्‍त या एलर्जी के लक्षण नजर आ सकते हैं। जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं, उनके ल‍िए भी सूजी का उपमा एक हेल्‍दी व‍िकल्‍प नहीं है क्‍योंक‍ि इसे खाने से कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

सूजी उपमा को रोज खाने के बजाय हफ्ते में तीन से चार बार खा सकते हैं। सादा उपमा खाने के बजाय इसे सब्‍ज‍ियों के साथ म‍िलाकर खाएं तभी यह एक पौष्टिक नाश्‍ता कहलाएगा।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • सूजी खाने के नुकसान क्‍या हैं?

    सूजी का सेवन करने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ज्‍यादा मात्रा में सूजी का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। सूजी में ग्‍लूटेन होता है ज‍िससे पेट में गैस या अपच जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।
  • सूजी में क‍ितनी कैलोरी होती हैं?

    100 ग्राम सूजी में करीज 360 कैलोरी होती हैं। इसमें कार्ब्स की मात्रा ज्‍यादा होती है इसल‍िए सूजी का सेवन सीम‍ित्र मात्रा में ही करना चाह‍िए वरना शरीर में कैलोरी बढ़ सकती हैं।
  • सूजी का सेवन क‍िसे नहीं करना चाह‍िए?

    ज‍िन लोगों को ग्‍लूटेन से एलर्जी है, सेल‍िएक रोग है या गेहूं से एलर्जी है उन लोगों को सूजी का सेवन नहीं करना चाह‍िए। डायबि‍टीज के मरीजों को भी सीमि‍त मात्रा में ही सूजी का सेवन करना चाह‍िए।

Read Next

जया एकादशी व्रत 2026 में शामिल करें ये 7 पौष्टिक फलाहार, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 18:51 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 28, 2026 18:51 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content