Tue Oct 6, 2026 | 06:46 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

Breast Firming Tips: ढीले और लटके स्तनों को दोबारा सुडौल बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

ढीले और लटके हुए स्तन किसी भी महिला को पसंद नहीं आते हैं। इसमें सुधार के लिए आप कुछ खास किस्म के एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे ही आसान और उपयोगी तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
Breast Firming Tips: ढीले और लटके स्तनों को दोबारा सुडौल बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीकेBreast Firming Tips: ढीले और लटके स्तनों को दोबारा सुडौल बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

बढ़ती उम्र, प्रेग्नेंसी और कई अन्य कारणों से महिला के स्तन लटक जाते हैं और बेडौल हो जाते हैं। जाहिर सी बात है कि बेडौल और लटके हुए स्तन किसी भी महिला को पसंद नहीं आते हैं। इससे उनकी पर्सनालिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। वहीं, सुडौल और आकर्षक स्तन उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हैं। ढीले-लटके हुए स्तन को सुडौल बनाने के लिए क्या किया जा सकता है? यहां हम ढीले-लटके हुए स्तनों को सुडौल बनाने के कुछ तरीकों का जिक्र कर रहे हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की है।

ब्रेस्ट सैगिंग के कारण- Causes of breast sagging

how to tighten saggy breasts naturally home remedieshow to tighten saggy breasts naturally home remedies

स्तनों का लटकना या ढीला होना पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। U.S. National Library of Medicine/NCBI Bookshelf पर उपलब्ध एक मेडिकल/क्लीनिकल रेफरेंस गाइड के अनुसार, जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे स्तन अपने आप लटकने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लिगामेंट और स्किन इलास्टिसिटी ढीली हो जाती है। इसके अलावा, कुछ अन्य कारणों को भी जिम्मेदार माना जा सकता है, जैसे-

  1. स्तन का आकार बड़ा होना
  2. प्रेग्नेंसी
  3. स्मोकिंग करना
  4. वजन का बढ़ना
  5. अचानक वजन घटना
  6. मेनोपॉज
  7. आनुवंशिक

इसे भी पढ़ें: क्या कम उम्र में ब्रेस्ट लटकने लगे हैं? हो सकते हैं ये 5 कारण

ढीले-लटके स्तनों को सुडौल बनाने के तरीके

सबसे पहले आप बात को समझें कि प्राकृतिक तरीके से ढीले-लटके स्तनों को सुडौल नहीं बनाया जा सकता है। हां, आप चाहें, तो कुछ तरीकों की मदद लेकर अपनी ढीले-लटके स्तनों को सुडौल बना सकती हैं, जैसे-

वर्कआउट करें

ढीले-लटके स्तन को सुडौल बनाने के लिए सबसे वर्कआउट को प्राथमिकता दे सकती हैं। हालांकि, यह कोई गारंटी नहीं है कि वर्कआउट के जरिए आपके ढीले-लटके स्तन सुडौल हो जाएंगे। लेकिन कुछ खास किस्म की एक्सरसाइज जैसे पुश-अप्स, चेस्ट प्रेस, वॉल प्रेस आदि करने से ब्रेस्ट के निचले हिस्से की मसल्स टोन होती हैं।

पोस्चर का ध्यान रखें

लोग अक्सर अपने पोस्चर का विशेष ध्यान नहीं देते हैं। क्या आप जानते हैं कि ब्रेस्ट को सुडौल बनाने में पोस्चर का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इससे आपकी अपर वाली बाॅडी सीधी होती है। इससे आपके ब्रेस्ट की शेप उभरकर आती है। इससे ब्रेस्ट अधिक सुडौल और शेप में नजर आते हैं।

ब्रेस्ट की मसाज करें

ध्यान रखें कि ब्रेस्ट मसाज करने से स्तनों के आकार में कोई बदलाव नहीं होता है। हालांकि, नियमित रूप ब्रेस्ट मसाज करने से प्रभावित स्किन बेहतर होती है, मॉइस्चराइज होती है और इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे स्किन टेक्सचर बदलता है और ये आकर्षक भी बनते हैं। इससे ब्रेस्ट को टोन होने में मदद मिलती है।

सपोर्टिव ब्रा पहनें

Sensors (MDPI) के अनुसार, गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरामदायक और सही सपोर्ट देने वाली ब्रा पहननी चाहिए। ध्यान रखें कि जब स्तनों को ऊपर की ओर उठाया जाता है, तो एक निश्चित दूरी और फोर्स से महिलाओं को आराम महसूस होता है। साथ ही स्तन को भी पूरा सपोर्ट मिलता है। 

डॉक्टर भी कहते हैं, "ब्रेस्ट के लुक में सुधार करने के लिए सही और सपोर्टिव ब्रा पहनना भी जरूरी है। हालांकि, इसे ब्रेस्ट के आकार को बदलने या सुडौल बनाने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। मगर विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि ब्रेस्ट साइज में अपलिफ्ट करने के लिए सपोर्टिव ब्रा काफी मददगार होती हैं। साथ ही, लॉन्ग टर्म में स्किन और लिगामेंट को भी फायदा मिलता है।"

वजन को संतुलित रखें

आपने देखा होगा कि तेजी से वजन घटने से भी स्तन लटक सकते हैं। इससे आपकी पर्सनालिटी पर भी खराब नजर आती है। वजन में भारी बदलाव आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट देने वाले स्किन और लिगामेंट्स में खिंचाव पैदा कर सकता है। संतुलित वजन स्तनों को ढीला होने से बचाने में मदद मिलती है और उनके टिश्यूज पर भी कम दबाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग से ढीले हुए ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 तरीके

क्या तेल से मसाज करने से ब्रेस्ट टाइट होते हैं?

इसका जिक्र हमने लेख में पहले ही किया है कि ब्रेस्ट मसाज करने से ब्रेस्ट के आकार में बदलाव नहीं होता है। फिर चाहे, आप इसके लिए किसी भी तरह के तेल का उपयोग कर लें। असल बात यह है कि ब्रेस्ट साइज हार्मोन्स, शरीर का वजन और जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। Cleveland Clinic के अनुसार, मसाज की मदद करने से ब्रेस्ट स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है और हाइड्रेशन में सुधार होता है और मसाज से ब्रेस्ट साइज या सैगिंग में कोई चिकित्सकीय बदलाव नहीं आता है।

ब्रेस्ट टाइट करने की एक्सरसाइज- Exercises for firm breasts

  • पुश-अप्सः इसकी शुरुआती हाई प्लैंक से करें। इसमें अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई से कुछ अधिक फैलाएं और शरीर सिर से लेकर एड़ियों तक एक सीधी पोजिशन में हो। 
  • चेस्ट प्रेसः सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अपने हाथों में डंबल ले लें। अब अपनी कोहनियों को 90 डिग्री पर मोड़ें और वजन को सीधा ऊपर की ओर उठाएं।
  • चेस्ट फ्लाईः हल्के वजन वाले डंबल हाथों में लेकर बांहों को बाहर की ओर फैलाकर लेट जाएं, फिर धीरे-धीरे हाथों को अपनी छाती के ऊपर एक साथ लाएं।

स्तनों के ढीलेपन से बचने के लिए जरूरी जीवनशैली में बदलाव

स्तनों के ढीलेपन से बचने के लिए जीवनशैली में विशेष कोई बदलाव नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ चीजों को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर अपने स्तनों को आकर्षक और सुडौल लुक दिया जा सकता है, जैसे-

  • वर्कआउट को अपनी रेगुलर लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
  • अपने पोस्चर में सुधार करें। ज्यादा झुके नहीं। इससे स्पाइन की अलाइनमेंट में सुधार होता है।
  • वजन का संतुलन बनाए रखें। ब्रेस्ट को लटकने से रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, सुडौल हो जाएगा स्तनों का आकार

निष्कर्ष

आकर्षक और सुडौल स्तन हर महिला को पसंद आते हैं। इसके लिए, वे तरह-तरह के उपाय भी अपनाती हैं। हालांकि, ब्रेस्ट में कोई मसल टिश्यू नहीं होती है, जिसमें आप एक्सरसाइज या डाइट की मदद से किसी तरह के बदलाव कर सकती हैं। हां, सही एक्सरसाइज से लिगामेंट को सपोर्ट मिलता है, मसाज करने से स्किन टेक्सचर में सुधार होता है और सपोर्टिव ब्रा पहनने से ब्रेस्ट तुरंत अपलिफ्ट होते हैं। हां, अगर अचानक ब्रेस्ट साइज में बदलाव होने लगे और उसमें दर्द भी महसूस हो, तो बेहतर है कि डाॅक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या गर्भावस्था या ब्रेस्टफीडिंग के बाद ब्रेस्ट सैगिंग को रोका जा सकता है?

    गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण ब्रेस्ट के आकार में वृद्धि होने लगती। ऐसे में सही फिटिंग वाली नर्सिंग ब्रा पहनने और वजन को संतुलित रखने से ब्रेस्ट सैगिंग को कम किया जा सकता है।
  • चेस्ट वर्कआउट करने से स्तनों के आकार में क्या बदलाव आता है?

    चेस्ट वर्कआउट से स्तनों के पीछे की पेक्टोरल मांसपेशियां टोन होती हैं, जिससे ब्रेस्ट को बेहतर सपोर्ट मिलता है और उन्हें कसाव भी मिलता है।

Read Next

→ डिलीवरी के बाद बवासीर क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2026 17:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta