करवा चौथ का व्रत भारतीय महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। सूर्योदय से लेकर चंद्रमा निकलने तक बिना पानी और अन्न के रहना, शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्रत वाले दिन पूजा की तैयारी और अन्य कामों में पूरा दिन आसानी से कट जाता है, लेकिन अक्सर व्रत के अगले दिन शरीर में ज्यादा थकान, सुस्ती, सिरदर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या महसूस होने लगती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि व्रत के अगले दिन सुस्ती और थकान से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
व्रत के अगले दिन बॉडी को रिकवर करने के आयुर्वेदिक तरीके
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि व्रत के अगले दिन शरीर को एनर्जी देने वाले तत्व कम हो जाते हैं, जिससे कमजोरी महसूस होती है। लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ जाता है, जिससे व्रत के बाद कुछ भी खाने पर भारीपन और आलस महसूस होता है। ऐसे में सुस्ती और थकान से राहत पाने के लिए ये आयुर्वेदिक उपाय बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
1. गुनगुने पानी और नींबू-शहद से दिन की शुरुआत
निर्जला व्रत के अगले दिन सुबह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफी पीने की गलती न करें। आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और आधा चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पिएं। यह आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा काम न करने के बाद भी दोपहर होते-होते शरीर टूटने लगता है, जानें कारण
2. हर्बल टी का सेवन
कैफीन से भरपूर चाय या कॉफी पीने से सुस्ती की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। इसके स्थान पर आप अदरक, तुलसी के पत्ते और थोड़ी सी दालचीनी डालकर हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं। यह शरीर में गर्माहट और स्फूर्ति लाती है, साथ ही पाचन को बेहतर रखती है।
साल 2018 में EXPLORE Journal में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, थकान कम करने के लिए हर्बल चाय पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। हर्बल टी में मौजूद हर्ब्स सिर्फ नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और डिप्रेशन के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है।
3. घी और आसानी से पचने वाली डाइट
आयुर्वेद के अनुसार, गाय का शुद्ध घी पाचन अग्नि को बढ़ावा देने और शरीर को एनर्जी देने का सबसे बेहतरीन तरीका है। सुबह नाश्ते में दलिया, ओट्स या मूंग दाल की हल्की खिचड़ी खाएं, जिसमें एक चम्मच देशी घी मिलाया हो। दोपहर के भोजन में लौकी, तोरी या परवल जैसी हल्की सब्जियां और रोटी खा सकते हैं। मैदे और तली-भुनी चीजों से पूरी तरह परहेज करें।
Karwa-Chauth-Fast-Fatigue
4. डिटॉक्सिफाइंग और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स
पोटैशियम और नेचुरल मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी सुस्ती को कुछ समय में दूर करता है। जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर छाछ पीने से पेट की गर्मी शांत होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
इसे भी पढ़ें: व्रत में फल और साबूदाना खाने के बाद भी कमजोरी? ये गलतियां हो सकती हैं वजह
आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या में किन बातों का ध्यान रखें?
- हल्की एक्सरसाइज और प्राणायाम- व्रत के अगले दिन बहुत भारी कसरत करने से बचना चाहिए। इसके बजाय 15 से 20 मिनट अनुलोम-विलोम, कपालभाति और हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे दिमाग तक ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है और सुस्ती दूर होती है।
- अच्छी नींद लें- व्रत की रात अक्सर जागने और पूजा-पाठ के कारण नींद पूरी करने में समस्या होती है। इस कारण अगले दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें ताकि शरीर के सेल्स खुद को रिपेयर कर सकें।
- भरपूर पानी पिएं- पूरे दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं और डिटॉक्स वॉटर या जूस का सेवन करें ताकि शरीर का हाइड्रेशन लेवल सही रहे।
निष्कर्ष
निर्जला व्रत हिंदू धर्म का एक अहम हिस्सा है, लेकिन व्रत के अगले दिन शरीर को जबरदस्ती थकाना या जंक फूड खाकर उसे और बिगाड़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद के इन नेचुरल तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी कमजोरी के बेहतर महसूस कर सकते हैं। अगर व्रत के अगले दिन चक्कर आना, लगातार सीने में भारीपन या ज्यादा कमजोरी जैसी समस्या बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
थकान को तुरंत दूर करने के क्या उपाय हैं?
थकान तुरंत दूर करने के लिए आप ठंडा पानी पिएं, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट लें और 15 से 20 मिनट की हल्की झपकी लें।व्रत के अगले दिन क्या खाना चाहिए?
व्रत के अगले दिन पाचन तंत्र को आराम देने के लिए नारियल पानी पिएं, फल, दलिया या मूंग दाल की हल्की खिचड़ी खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 29, 2026 16:22 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
