Swollen Scar: चोट कभी भी किसी को भी लग सकती है। अगर चोट गहरी लगी है, तो उसमें से खून निकल सकता है। वैसे तो चोट लगने पर तुरंत फर्स्ट एड किया जाना चाहिए ताकि खून निकलना बंद हो जाए। ध्यान रखें कि अगर खून लंबे समय तक बहता रहता है, उस हिस्से में संक्रमण हो सकता है, जो कि सही नहीं है। बहरहाल, कई बार आपने नोटिस किया होगा कि चोटों में रिकवरी के दौरान एक उभरा हुआ निशान हो जाता है। कुछ मामलों में इसमें दर्द का एहसास भी बना रहता है। सवाल है अगर ऐसा कुछ हो जाए, तो चोट लगने के बाद उभरे हुए निशान से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है? अपनाएं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा के बताए गए टिप्स।
चोट लगने के बाद उभरे हुए निशान से छुटकारा कैसे पाएं?
-1772715114474.jpg)
American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार चोट के उभरे हुए निशान को पूरी तरह खत्म करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, सही देखभाल और केयर की मदद से ऐसा किया जा सकता है। जैसे कुछ मामलों में आप पेट्रोलियम जेली का यूज कर सकते हैं। इससे प्रभावित हिस्सा स्मूद होता है और घाव को अंदर तक भरने में मदद मिलती है। जानें, कुछ घाव भरने के लिए आप किस तरह के उपाय अपना सकते हैं।
1. उभरे हुए निशान पर एलोवेरा जेल लगाएं
-1772715175145.jpg)
चोट लगने के बाद उभरे हुए निशान पर आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। जैसे इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं और यह कोलेजन को रेगुलेट करने में भी मदद करता है। इस तरह देखा जाए, तो प्रभावित हिस्से में एलोवेरा लगाया जाए, तो सूजन भी कम होती है और त्वचा गहराई से मॉइस्चराइज होती है।
इसे भी पढ़ें: स्किन से चोट का काला निशाना हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
2. उभरे हुए निशान पर विटामिन ई से करें मसाज
अगर चोट का उभरा हुआ निशान गहरा है और उसमें काफी दर्द है, तो इस स्थिति में आप विटामिन ई से मसाज कर सकते हैं। हालांकि, विटामिन ई न तो चोट की सूजन को कम करता है और न ही दाग को घटाता है। इसके बावजूद, इसके चोटिल हिस्से पर लगाया जाना फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन ई त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और घाव के अपियरेंस में बदलाव करता है। ऐसे में इरिटेशन और संक्रमण होने का जोखिम भी कम होता है।
3. लगाएं नारियल तेल
एलोवेरा और विटामिन ई की तरह नारियल तेल भी चोटिल हिस्से पर लगाए जा सकते हैं। इससे प्रभावित हिस्से की सूजन और दर्द में कमी आती है। विशेषज्ञों के अनुसार चोटिल हिस्से में नारियल तेल दिन में 3-4 बार अप्लाई करें। हर बार 5 मिनट के लिए नारियल तेल से मसाज करें। असल में नारियल तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है, स्किन को सॉफ्ट बनाता है और सूजन में कमी करने में मदद करता है।
4. एप्पल साइडर विनेगर यूज करें
किसी को चोट में सूजन आ जाए और वहां निशान पड़ जाए, तो प्रभावित हिस्से में एप्पल साइडर विनेगर लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसे हमेशा डाइल्यूट करके ही प्रभावित हिस्से में लगाना चाहिए। आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में 3 चम्मच पानी मिक्स करें। अब रूई की मदद से इस मिश्रण को अपने चोट पर लगाएं। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो चोट को भरने, दर्द कम करने और निशान से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर पर पूरानी चोट के निशान लगते हैं भद्दे तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि चोट लगने के बाद प्रभावित हिस्से में निशान हो सकता है और सूजन भी बढ़ सकती है। कई लोग इस तरह के निशान से राहत पाने के लिए लेजर थेरेपी या प्रेशर थेरेपी की मदद लेते हैं। हालांकि, आप घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि घरेलू उपाय का प्रभाव धीरे नजर आता है। इसलिए, इसमें आपको धैर्य रखना होगा। अगर तमाम कोशिशों के बावजूद दाग में कमी नहीं आती है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 05, 2026 18:24 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 05, 2026 18:24 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra