Fri Nov 27, 2026 | 07:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vinita Garg , Senior Consultant – Nephrology & Renal Transplant Metro MAS Heart Care & Multispeciality Hospital, Jaipur

फेयरनेस क्रीम लगाने से किडनी क्यों खराब हो सकती है? जानें खून में कैसे घुलता है मर्करी का जहर

चेहरे को गोरा करने वाली क्रीम कुछ समय के लिए स्किन को भले ही साफ कर दे, लेकिन अगर इसमें मर्करी का स्तर बहुत ज्यादा है, तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है।
फेयरनेस क्रीम लगाने से किडनी क्यों खराब हो सकती है? जानें खून में कैसे घुलता है मर्करी का जहरImage Credit: Magnific

भारत में चेहरे को गोरा करने की होड़ लगी हुई है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर आए दिन चेहरे को गोरा करने या चेहरे को बेदाग करने के नए विज्ञापन भी आते रहते हैं। इंफ्लूएंसर इन अनवेरिफाइड प्रोडक्ट्स से गोरा होने का दावा भी करते हैं। कई लोग इन दावों को सच मानकर प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगाने लगते हैं, लेकिन इन दावों के पीछे छिपा खतरा आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हाल ही में केरल के मलप्पुरम जिले में 17 साल की लड़की के फेयरनेस क्रीम लगाने से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी का मामला सामने आया। खबरों के मुताबिक, उसकी क्रीम में मर्करी (पारा) 12,500 PPM बढ़ा हुआ मिला। इस बारे में हमने Dr. Vinita Garg, Sr. Consultant – Nephrology & Renal Transplant,Nephrology & Renal Transplant, Metro Group of Hospital, Noida से बात की। उन्होंने बताया कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में ज्यादा मर्करी होने के कारण किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को खरीदते समय मर्करी जरूर चेक करना चाहिए।

क्या फेयरनेस क्रीम में पारा होता है?

कुछ स्किन लाइटनिंग और फेयरनेस क्रीम में पारा या उससे जुड़े केमिकल्स मिलाए जा सकते हैं। मर्करी (पारा) एक हैवी मेटल है, जिसका इस्तेमाल स्किन में मेलेनिन बनने के प्रोसेस को रोकने के लिए किया जाता है। मेलेनिन एक नेचुरल पिगमेंट है, जो स्किन, बालों और आंखों को रंग देने का काम करता है। जब मेलेनिन बनने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है, तो स्किन का रंग हल्का दिखाई देने लगता है, लेकिन इसके साथ मर्करी स्किन के जरिए शरीर में पहुंचकर कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, मर्करी (पारे) वाले स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स किडनी, नर्व सिस्टम और स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Dr. Vinita Garg कहती है कि हालांकि, सभी फेयरनेस क्रीम में मर्करी की मात्रा नहीं होती, लेकिन किसी अनवेरिफाइड कंपनी की क्रीम लेने से पहले इसके इंग्रिडिएंट्स जरूर चेक करने चाहिए।

फेयरनेस क्रीम से किडनी को नुकसान कैसे पहुंचता है?

Dr. Vinita Garg का कहना है, “किडनी खून में से वेस्ट प्रोडक्ट्स छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। अगर फेयरनेस क्रीम में मर्करी ज्यादा है, तो त्वचा के रास्ते वह खून में पहुंच जाता है और खून में से वेस्ट प्रोडक्ट्स निकालने का काम किडनी करती है। ऐसे में लंबे समय तक मर्करी खून में रहने से किडनी के फिल्टर वाले हिस्से को प्रभावित कर सकती है। इससे पेशाब में प्रोटीन जाने लगता है। इस कंडीशन को प्रोटीन्यूरिया (Proteinuria) कहा जाता है। कुछ मामलों में मर्करी के कारण नेफ्रोटिक सिंड्रोम (Nephrotic Syndrome) या मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी (Membranous Nephropathy) जैसी किडनी की बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए किसी भी फेयरनेस क्रीम को लगाने से पहले मर्करी की मात्रा चेक करनी चाहिए।”

भारत सरकार के कॉस्मेटिक रूल्स के अनुसार, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में अनजाने में मौजूद मर्करी (पारे) की मात्रा 1 PPM से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इससे ज्यादा मात्रा है, तो ऐसे क्रीम लेने से बचना चाहिए।

How Mercury in Fairness Creams Damages KidneyImage Credit: Magnific

यह भी पढ़ें- गोरे होने की चाहत पड़ी महंगी, फेयरनेस क्रीम लगाने से केरल की 17 साल की लड़की की हुई किडनी खराब

किडनी की बीमारी होने पर कौन से लक्षण दिख सकते हैं?

Dr. Vinita Garg का कहना है कि अगर मर्करी की वजह से किडनी की कोई भी समस्या होती है, तो लोगों को कुछ लक्षणों पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर ये लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

  • किडनी में परेशानी होने पर शरीर में पानी जमा होने लगता है। पानी जमा होने पर खासतौर पर पैरों, टखनों और आंखों के आस-पास सूजन दिख सकती है।
  • पेशाब में ज्यादा प्रोटीन जाने पर उसमें झाग दिखाई दे सकता है।
  • किडनी में परेशानी होने पर कुछ लोगों को पेशाब कम आ सकता है।
  • शरीर में प्रोटीन की कमी और किडनी को नुकसान होने पर थकान महसूस हो सकती है।
  • शरीर में पानी भर जाने पर वजन तेजी से बढ़ सकता है।

फेयरनेस क्रीम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Vinita Garg कहते हैं कि स्किन से जुड़े किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स चेक करना बहुत जरूरी है। सिर्फ विज्ञापन के आधार पर किसी भी प्रोडक्ट को न खरीदें।

  • प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग, मैन्फेक्चरिंग का नाम, पता, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
  • बिना पूरी जानकारी वाले या खुले में बिकने वाले स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट खरीदने से बचना चाहिए।
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के दावे को डॉक्टर की सलाह न समझें और अगर स्किन से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
  • ऐसी किसी क्रीम को न खरीदें, जो कुछ दिनों या महीनों में स्किन को गोरा करने का दावा करती हो।
  • क्रीम में मर्करी, मर्क्यूरिक, मर्क्यूरस क्लोराइड या Hg लिखा हो, तो ऐसे प्रोडक्ट्स न खरीदें।
  • पिगमेंटेशन, मुंहासे या दाग-धब्बों के इलाज के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
  • किसी भी तरह की मर्करी वाली क्रीम लगाने पर किडनी से जुड़े लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- क‍िन लोगों को होता है किडनी की बीमारी का खतरा? डॉक्‍टर से जानें

निष्कर्ष

फेयरनेस क्रीम किडनी की बीमारी का कारण नहीं बनती, लेकिन क्रीम में मौजूद मर्करी का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। अगर लंबे समय तक क्रीम लगाने के बाद शरीर में सूजन, पेशाब में झाग, कमजोरी या पेशाब की मात्रा में बदलाव महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

FAQ

  • क्या मर्करी वाली क्रीम बंद करने के बाद किडनी को हुआ नुकसान अपने आप ठीक हो सकता है?

    अगर समय रहते क्रीम बंद कर दी जाए तो रिकवरी संभव है। अगर मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी या पेशाब से प्रोटीन जाने की समस्या है, तो क्रीम छोड़ने के 6 से 12 महीनों में खुद ठीक होने लगती है।
  • क्या मर्करी वाली क्रीम लगाने वाले व्यक्ति के परिवार और बच्चों को भी इसका खतरा होता है?

    क्रीम में मौजूद मर्करी कमरे के तापमान पर धीरे-धीरे भाप बनकर हवा में फैलता है, जिसे घर के अन्य सदस्य सांस के जरिए अंदर लेते हैं। 

Read Next

क्या नवजात शिशु को भी हो सकता है UTI? डॉक्टर से जानें कारण और लक्षण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 18:11 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vinita Garg