Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

पुरुषों और महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण अलग-अलग क्यों दिखते हैं? जानें डॉक्टर की राय

पुरुषों और महिलाओं में डिप्रेशन का लक्षण उदासी या अकेलेपन को मान लिया जाता है, लेकिन दोनों के लक्षणों में काफी अंतर होता है। इसलिए डॉक्टर महिलाओं और पुरुषों के लक्षणों की पहचान करके उसका इलाज कराने की सलाह देते हैं।

डिप्रेशन की समस्या होने पर लोग मानते हैं कि उन्हें अकेलापन, रोना या मन उदास रहेगा, लेकिन डिप्रेशन इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, डिप्रेशन एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति का मन लंबे समय तक बहुत उदास रहता है या फिर जिन कामों में उसकी रुचि थी, उसमें भी दिलचस्पी खत्म हो जाती है। WHO के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 4.6% पुरुष और 6.9% महिलाएं डिप्रेशन से प्रभावित हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या महिलाओं और पुरुषों में लक्षण समान होते हैं और महिलाओं में डिप्रेशन के मामले ज्यादा क्यों होते हैं? इस बारे में हमने Dr. Vineet Malhotra, Head of Urology at VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि हालांकि, डिप्रेशन को एक तरह से परिभाषित किया जाता है, लेकिन सच तो यह है कि डिप्रेशन हर व्यक्ति में एक जैसा नजर नहीं आता। खासकर पुरुषों और महिलाओं में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।

महिलाओं में डिप्रेशन के क्या लक्षण हैं?

WHO के अनुसार, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में डिप्रेशन होने की संभावना 1.5 गुना ज्यादा होती है। इस बारे में Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “आमतौर पर महिलाओं में डिप्रेशन का कारण हार्मोनल बदलाव भी हो सकता है। इसमें पीरियड्स से पहले होने वाले बदलाव, प्रेग्नेंसी, पोस्टपार्टम डिप्रेशन और मेनोपॉज शामिल हैं। इसके अलावा, महिलाएं अपने इमोशन्स को खुलकर बता देती हैं, इसलिए कई बार उनके लक्षण जल्दी पहचान में आ जाते हैं। महिलाओं को इन लक्षणों का ध्यान रखना चाहिए।”

  1. लगातार उदासी या खालीपन महसूस होना
  2. बिना वजह रोने का मन करना
  3. हर समय चिंता या घबराहट रहना
  4. खुद को दोष देना या अपराधबोध महसूस करना
  5. पहले पसंद आने वाले कामों में रुचि खत्म होना
  6. हर समय थकान महसूस होना
  7. लोगों से मिलना-जुलना कम कर देना

depression symptoms differ between men and women

पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, “पुरुषों में डिप्रेशन कई बार अलग तरीके से दिखता है। कई पुरुषों को उदासी के बजाय व्यवहार में बदलाव दिखता है। इसलिए पुरुषों को अपने बिहेवियर पर ध्यान देने की जरूरत है।”

  1. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना
  2. हर समय चिड़चिड़ापन रहना
  3. हिंसक होना
  4. खुद को जरूरत से ज्यादा काम में बिजी रखना
  5. बहुत ज्यादा स्मोकिंग, शराब या अन्य नशे का सहारा लेना
  6. परिवार और दोस्तों से दूरी बनाना
  7. अपने इमोशन्स को दूसरों के साथ शेयर न करना

महिलाओं और पुरुषों में डिप्रेशन में क्या फर्क है?

Dr. Vineet Malhotra के अनुसार, “कई पुरुष अपने उदासी को गुस्से में दिखाते हैं और उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता है। यही कारण है कि परिवार के लोग भी कई बार समझ नहीं पाते कि वे डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, पुरुषों को बचपन से मजबूत और इमोशन्स अपने तक रखने की सीख दी जाती है। इसलिए पुरुषों का डिप्रेशन जल्दी पता नहीं चलता और कई बार इसका नतीजा आत्महत्या तक पहुंच जाता है। वहीं महिलाएं अपने इमोशन्स खुलकर बता देती हैं, इसलिए उनके डिप्रेशन के लक्षण जल्दी पहचान में आ जाते हैं और वे मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेने में भी नहीं हिचकती।”

निष्कर्ष
Dr. Vineet Malhotra सलाह देते हैं कि डिप्रेशन कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसका इलाज न हो सके। बस समय पर इसके लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। डिप्रेशन का इलाज एक्सपर्ट की देखरेख में ही किया जा सकता है और वह मरीज की काउंसलिंग, लाइफस्टाइल में बदलाव और जरूरत पड़ने पर दवाओं के जरिए काफी हद तक कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।

FAQ

  • पुरुषों में डिप्रेशन महिलाओं से अलग कैसे प्रकट होता है?

    पुरुष अक्सर उदासी दिखाने के बजाय बहुत ज्यादा गुस्सा, चिड़चिड़ापन और आक्रामकता दिखाते हैं। समाज में पुरुषों को मजबूत दिखने की सीख दी जाती है, इसलिए वे रोने या उदास होने के बजाय अपने भीतर के तनाव को गुस्से या दूसरों पर चिल्लाकर बाहर निकालते हैं।
  •  खान-पान और वजन पर डिप्रेशन का क्या असर पड़ता है?

    डिप्रेशन के दौरान महिलाओं में इमोशनल ईटिंग की आदत देखी जाती है, जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ता है। इसके विपरीत, पुरुष अक्सर डिप्रेशन में अपनी भूख पूरी तरह खो देते हैं, जिससे उनका वजन अचानक कम होने लगता है।

Read Next

Korean Culture की लत ने ली 3 सगी बहनों की जान - जानें अपने बच्चे में होने वाली किसी भी Addiction की कैसे करें पहचान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 17:31 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jun 30, 2026 17:31 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jun 30, 2026 17:31 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content