हमारे शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में किसी भी एक पोषक तत्व में उतार-चढ़ाव होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं में से एक जरूरी तत्व इलेक्ट्रोलाइट्स होता है। ये छोटे-छोटे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के संतुलन और काम के लिए जरूरी होते हैं। जब हम पसीना बहाते हैं, बीमार होते हैं या शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए हमारे लिए इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसलिए, आइए Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानते हैं कि इलेक्ट्रोलाइट्स क्या हैं और ये क्यों जरूरी हैं?
इलेक्ट्रोलाइट क्या है?
डॉ. पूजा पिल्लई का कहना है कि इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे मिनरल्स होते है, जो शरीर के तरल पदार्थों में घुलकर इलेक्ट्रिक चार्ज बनाते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे खून, सेल्स और पसीने में पाए जाते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स मुख्य रूप से सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों में शामिल होते हैं, जो शरीर के अंदर कई तरह के जरूरी कामों को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और शरीर के संतुलन को बनाए रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना सेहत के लिए सही है? जानें फायदे और नुकसान
शरीर के लिए इलेक्ट्रोलाइट क्यों जरूरी हैं?
डॉ. पूजा पिल्लई के अनुसार, इलेक्ट्रोलाइट्स मांसपेशियों को सिकुड़ने और फैलने में भी मदद करते हैं, जिसमें दिल की मांसपेशियां भी शामिल हैं। इसलिए वे सामान्य हलचल और दिल की धड़कन के लिए बहुत जरूरी हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स दिमाग और शरीर के बाकी हिस्सों के बीच संकेतों को पहुंचाने में मदद करके नसों के काम को भी सपोर्ट देते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रोलाइट्स सही ब्लड प्रेशर बनाए रखने और शरीर के pH लेवल को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर क्या होता है?
डॉ. पूजा पिल्लई के मुताबिक, इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए बॉडी में इसकी कमी होने पर व्यक्ति को कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द और बिना कारण थकान महसूस होने की समस्या हो सकती है। खासकर गर्मियों के मौसम में, एक्सरसाइज या बीमारी के समय इसकी जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों को पिलाएं ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स, नहीं होगा डिहाइड्रेशन
निष्कर्ष
इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के सही तरह के कामकाज के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके बिना शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए, हमें अपने खानपान में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हों, जिसमें फल, सब्जियां और नारियल पानी शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी के क्या लक्षण हैं?
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से मुख्य रूप से मांसपेशियों में ऐंठन, ज्यादा थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली और दिल की धड़कनों का अनियमित होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।इलेक्ट्रोलाइट पीने के क्या फायदे हैं?
इलेक्ट्रोलाइट्स, जैसे सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम शरीर में पानी की कमी को पूरा करने, मांसपेशियों में ऐंठन रोकने और नर्वस सिस्टम को सही तरह से काम करने में मदद करते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 02, 2026 22:59 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 02, 2026 22:59 IST
Modified By : Katyayani TiwariMay 02, 2026 22:59 IST
Modified By : Katyayani TiwariMay 02, 2026 22:59 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai