Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Doctor Verified

गुस्से में कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानें इसके कारण

कुछ चीज पसंद न आने पर व्यक्ति को गुस्सा आ सकता है। कुछ लोगों को गुस्से के दौरान हाथ पैर कांपने की समस्या होती है। आगे जानते हैं इसके कारणों के बारे में

अच्छी बातों में खुश होना और खराब बात में गुस्सा आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डिप्रेशन,डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या आपकी लाइफस्टाइस से संबंधित होती है। यह समस्याएं आपके शरीर में हार्मोन के स्तर में बदलाव की एक बड़ी वजह हो सकती हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को कई तरह के व्यवाहरिक बदलाव महसूस हो सकते हैं। इन लोगों को गुस्से में खुद पर काबू न करने में मुश्किल होती है। ऐसे में व्यक्ति के हाथ पैर कांपने लगते हैं। जबकि कुछ लोगों की पूरी बॉडी ही शेक करने लगती है। इस लेख यशोदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर ए पी सिंह से जानते हैं कि लोगों को गुस्सा करते समय हाथ पैरों में कंपकंपी क्यों होती है। साथ ही, इस समस्या को कैसे कम किया जा सकता है।  

गुस्से में शरीर और हाथ कांपने के कारण - Causes Of Body Tremble During Anger In Hindi

एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज होना

गुस्से के समय शरीर "फाइट या फ्लाइट" प्रतिक्रिया के रूप में एड्रेनालाईन नामक हार्मोन रिलीज करता है। यह हार्मोन हमारे शरीर को एक प्रकार की तैयार स्थिति में लाने का काम करता है, जैसे कि खतरे का सामना करने के लिए तैयार होना। एड्रेनालाईन की अधिकता से शरीर में कंपन होता है और हाथों में झटके महसूस हो सकते हैं। यह प्रतिक्रिया है, जो गुस्से या तनाव के समय शरीर में उत्पन्न होती है। ऐसे में गुस्से को शांत करना जरूरी होता है।

Body Tremble During Anger

मांसपेशियों में तनाव

गुस्से के समय मांसपेशियां स्वाभाविक रूप से तनाव में आ जाती हैं। गुस्सा मांसपेशियों में तनाव पैदा करता है, जिससे हाथ और शरीर में कंपन शुरू हो सकता है। यह अक्सर व्यक्ति के नियंत्रण से बाहर होता है। 

दिल की धड़कन तेज होना

गुस्से के दौरान दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ता है। इस तेजी के कारण हाथ और शरीर में कंपन या कांपने की स्थिति उत्पन्न होती है। दिल की धड़कन बढ़ने से शरीर में उत्तेजना बढ़ जाती है, जिससे नियंत्रण खोने का एहसास हो सकता है।

तनाव और चिंता

गुस्सा अक्सर तनाव और चिंता के साथ जुड़ा होता है। जब व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है और उसे गुस्सा आता है, तो शरीर और हाथ कांपने लगते हैं। यह मानसिक और शारीरिक थकान की वजह हो सकती है, जो लंबे समय तक दबाव में रहने से उत्पन्न होता है।

गुस्से में शरीर और हाथ कांपने को कैसे नियंत्रित करें - How To Control Body Shaking During Anger In Hindi

  • जब गुस्सा आए तो ऐसे में आपको गहरी सांस लेना शुरु करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ेगा और शरीर के कांपने की समस्या दूर होगी। 
  • नियमित रूप से हर रोज सुबह मेडिटेशन करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है। 
  • रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप दौड़ना, साइकिलिंग और स्वीमिंग कर सकते हैं। 
  • गुस्से में हाथ पैर कांपने पर आप कुछ समय रुककर पानी पिएं। 

इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा तो दिमाग को तुरंत रिलैक्स करेंगी ये 5 टिप्स

गुस्से में शरीर और हाथ कांपना एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है, जिसे कई कारणों से ट्रिगर किया जाता है। हालांकि, इसे समझकर और सही उपायों को अपनाकर आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं। गहरी सांस लेना, ध्यान, और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना गुस्से के समय कंपन को कम करने में मदद करता है।

Read Next

Leg Pain Causes: घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 4 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2024 19:01 IST

    Modified By : Vikas Arya
  • Sep 30, 2024 19:01 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content