Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Mandeep Singh Malhotra , Surgical & Molecular Oncologist | Founder & Chief Mentor – Art of Healing Cancer

क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ता है? बता रही हैं डॉक्टर

अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है, यह लोगों के बीच एक आम धारणा है, जिसे लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नही है। अंडरवायर ब्रा और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई खास कनेक्शन नहीं है, हालांकि गलत फिटिंग वाली ब्रा असुविधा दे सकती है। 

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। खासकर वर्तमान में ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी के रूप में सामने आ रहा है, जिसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के बीच अंडरवायर ब्रा को पहनने को लेकर भी कई तरह के सवाल रहते हैं। कई महिलाओं का कहना है कि रोजाना अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी आपको इस विषय में लोगों के बीच विवाद होते दिख जाएंगे। इसलिए, आइए आज इस लेख में Dr. Mandeep Singh Malhotra, Oncologist, Art of Healing Cancer, Delhi से जानते हैं कि क्या सच में रोजाना अंडरवायर ब्रा पहनने से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है?

ASCO Publications के JCO Global Oncology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, "GLOBOCAN 2022 के डेटा से पता चलता है कि 23 लाख नए मामलों के साथ, ब्रेस्ट कैंसर दुनिया भर में दूसरा सबसे आम कैंसर है और महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर के मामलों का एक-चौथाई हिस्सा इसी का है। यह महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का मुख्य कारण बना हुआ है; 2022 में इससे अनुमानित 6,66,103 मौतें हुईं।" Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि हमें यह समझना जरूरी है कि ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके पीछे कई जोखिम कारक हो सकते हैं, लेकिन अंडरवायर ब्रा पहनना उनमें शामिल नहीं माना जाता है।

क्या सच में अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?

Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि अंडरवायर ब्रा ब्रेस्ट पर प्रेशर डालती है, जिससे लसीका यानी लिम्फ फ्लूइड का फ्लो प्रभावित होता है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे शरीर में टॉक्सिक पदार्थ जमा होने लगते हैं और समय के साथ ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, इस बात को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। शरीर की लसीका प्रणाली सिर्फ ब्रा पहनने से उसके फ्लो को बाधित नहीं करती है, जो कैंसर का कारण बन सके।

इसे भी पढ़ें: कैंसर और डिप्रेशन के बीच क्या कनेक्शन है? जानें डॉक्टर से

क्या कहती है स्टडी?

National Breast Cancer Foundation के अनुसार, चाहे ब्रा किसी भी तरह की हो, ब्रा पहनने से कैंसर नहीं होता है। ऐसी अफवाह है कि अंडरवायर ब्रा ब्रेस्ट के लिम्फ फ्लूइड के फ्लो को रोकती है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, लेकिन यह गलत धारणा है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अंडरवायर ब्रा या किसी भी तरह के कपड़े पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है। इस बात का भी कोई प्रमाण नहीं है कि बिना ब्रा रहने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, जो ब्रा फिट नहीं होती है, उससे असुविधा या सूजन हो सकती है।

1 (20)

ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम कारक क्या हैं?

Dr. Mandeep Singh Malhotra का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब ब्रेस्ट के सेल्स बदल जाते हैं और कैंसर वाले सेल्स बन जाते हैं। ये सेल्स बंटकर और संख्या में बढ़कर ट्यूमर बनाती हैं। ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे कई कारण शामिल हो सकते हैं, जिसमें शामिल हैं-

  • बढ़ती उम्र
  • जेनेटिक कारण
  • हार्मोनल बदलाव
  • मेनोपॉज के बाद मोटापा
  • शारीरिक गतिविधि की कमी होना
  • शराब का ज्यादा सेवन करना या कुछ मामलों में स्मोकिंग

क्या अंडरवायर ब्रा से कोई समस्या हो सकती है?

Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि अंडरवायर ब्रा कैंसर का कारण नहीं माना जाता है, लेकिन अगर ब्रा का आकार सही न हो तो महिलाओं को कुछ असुविधाएं हो सकती हैं, जैसे- स्किन पर दबाव या लाल निशान पड़ना, कंधों और पीठ में दर्द होना, लंबे समय तक पहनने पर असुविधा महसूस होना और कुछ महिलाओं की स्किन पर जलन या रगड़ की समस्या होना। इसलिए, ब्रा का सही साइज और फिटिंग चुनना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: एक जैसे लग सकते हैं पेट में अल्सर और पेट के कैंसर के संकेत, डॉक्‍टर से जानें कैसे पहचानें अंतर

ब्रेस्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए क्या करें?

Dr. Mandeep Singh Malhotra के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन कुछ हेल्दी आदतों की मदद से इसके होने के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए आप-

  • नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें
  • संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें
  • एक हेल्दी वजन बनाए रखने पर फोकस करें
  • शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें

डॉक्टर से कब मिलें?

ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए, ब्रेस्ट में किसी भी नए बदलाव, गांठ, स्किन में बदलाव या निप्पल से डिस्चार्ज होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता है, लेकिन इन समस्याओं के होने के पीछे के कारणों के बारे में जानकर आप कैंसर के खतरे को कम करने के साथ-साथ अपनी सेहत को भी बेहतर रख सकते हैं।

निष्कर्ष
Dr. Mandeep Singh Malhotra का कहना है कि रोजाना अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। अब तक के रिसर्च और स्टडी यह बताते हैं कि अंडरवायर ब्रा और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई कनेक्शन नहीं होता है। इसलिए, सिर्फ इस मिथक पर विश्वास करके परेशान नहीं होना चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है कि आप सही आकार और आरामदायक ब्रा चुनें, ब्रेस्ट की नियमित देखभाल करें और किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ब्रेस्ट कैंसर के 3 स्टेज में क्या होता है?

    ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज में ट्यूमर बड़ा हो जाता है और कैंसर ब्रेस्ट से बाहर निकलकर बगल के लिम्फ नोड्स, स्किन या ब्रेस्ट की परत तक फैल जाता है।
  • महिलाओं में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    महिलाओं में कैंसर के शुरुआती लक्षणों में ब्रेस्ट में गांठ, पीरियड्स के अलावा ब्लीडिंग होना, बिना कारण वजन कम होना और लगातार थकान रहना शामिल है।

Read Next

एक जैसे लग सकते हैं पेट में अल्सर और पेट के कैंसर के संकेत, डॉक्‍टर से जानें कैसे पहचानें अंतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2026 10:16 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content