Fri Sep 11, 2026 | 09:10 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में गुड़ पंजीरी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में बहुत से लोग गुड़ पंजीरी को खाना पसंद करते हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Jaggery Panjiri In Winters In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग पंजीरी खाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में गुड़ का पंजीरी भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। बता दें, गुड़ में अच्छी मात्रा में विटामिन-बी, सी, ई, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में गुड़ पंजीरी खाने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में पंजीरी खाने के फायदे - Sardiyon Mein Panjiri Khane Ke Fayde In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सर्दियों में ज्यादातर लोगों के घरों में गेंहू के आटे, घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर पंजीरी बनाई जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स के गुण होते हैं। ऐसे में सर्दियों में पंजीरी को खाने से शरीर को एनर्जी देने, गर्म रखने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने या बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान किया मुश्किलों का सामना, शुरू में नहीं बनता था ब्रेस्ट मिल्क,पंजीरी लड्डू से मिला फायदा

शरीर को गर्म रखे

गुड़ की पंजीरी में अच्छी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स और घी होते हैं, जिनकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्मी देने और गर्म रखने में मदद मिलती है, जिससे सर्दियों में ठंड से बचाव होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

गुड़ की पंजीरी में बहुत से ड्राई फ्रूट, सौंठ और गोंद डाला जाता है, इन सभी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने, शरीर को गर्म रखने और सर्दियों में बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

benefits of jaggery panjiri in winters in hindi 01 (5)

पाचन में सुधार करे

गुड़ की पंजीरी में गोंद जैसी चीजें डाली जाती हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद हैं। सर्दियों में अक्सर लोगों को पाचन के कमजोर होने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूती देने, गैस, कब्ज और अपच जैसे पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करे

गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में गुड़ की पंजीरी को डाइट में शामिल करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

गुड़ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और स्किन को नेचुरल रूप से ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मोटी चोटी के लिए खाएं ये सीड्स और ड्राई फ्रूट्स

शरीर को एनर्जी दे

पंजीरी में आयरन, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने, पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और एनर्जी देने में मदद मिलती है।

जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

पंजीरी में ड्राई फ्रूट्स और घी जैसी चीजें होती हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, इनसे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने, सर्दियों में होने वाले कमर दर्द और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं गुड़ की पंजीरी? - How To Make Jaggery Panjiri?

इसके लिए आधा कप बादाम और अखरोट को घी में भून लें। इसके बाद अलग से गोंद को भून लें और अलग से 1 कप गेंहू के आटे के गोल्डन होने तक भून लें। अब भूने हुए ड्राई फ्रूट्स, गोंद, आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर और 1 छोटी चम्मच अजवाइन को अच्छे से मिलाएं और इसका सेवन करें। इसको दूध के साथ भी खाया जा सकता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में गुड़ की पंजीरी का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को एनर्जी देने, खून की कमी को दूर करने, जोड़ों को मजबूती देने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसको पंजीरी में डालने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पंजीरी खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    सर्दियों में सुबह के नाश्ते या शाम को नाश्ते में 2-3 चम्मच पंजीरी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने, शरीर को एनर्जी देने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
  • 1 दिन में कितने गुड़ खाने चाहिए?

    गुड़ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सर्दियों में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में 1 दिन में 10 से 15 ग्राम तक गुड़ को खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, गुड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • सर्दियों में गुड़ के क्या फायदे हैं?

    सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने, पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, खून की कमी को दूर करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, स्ट्रेस को कम करने, नींद में सुधार करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

डायब‍िट‍िक सर्द‍ियों में खाएंं ये 6 हेल्‍दी फूड्स, शुगर बढ़े ब‍गैर शरीर को म‍िलेगी गर्माहट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2025 12:28 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 18, 2025 12:28 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content