Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

माइग्रेन के दर्द से राहत दिला सकती है अजवाइन, डॉक्टर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

कई लोग माइग्रेन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अजावाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सिरदर्द में आराम मिल सकता है।

अक्सर कई लोग माइग्रेन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को सिर में अधिक दर्द होने, जी मिचलाने, सूजन आने और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं होती हैं। इससे राहत के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन क्या इससे राहत के लिए अजवाइन फायदेमंद हो सकती है? और इसके लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें कि माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कैसे करें?

माइग्रेन के लिए अजवाइन

डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक जैसे गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से माइग्रेन के दर्द और इसके लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। अजवाइन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, सिर और गर्दन की सूजन को कम करने और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या माइग्रेन आनुवंशिक होता है? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें

माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कैसे करें?

डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए अजवाइन के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा भी अजवाइन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है, जिससे माइग्रेन के दर्द में आराम देने में मदद मिलती है।

अजवाइन का पानी पिएं

माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए अजवाइन के पानी का सेवन किया जा सकता है। अजवाइन के पानी के लिए 1 छोटी चम्मच अजवाइन को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें।

benefits of ajwain for migraine in hindi inside

अजवाइन की पोटली

माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए 1 चम्मच अजवाइन को हल्का भून लें और फिर इसको सूती कपड़े में बांधकर पोटली तैयार कर लें। इस पोटली से सिर पर दर्द वाले हिस्से की सिकाई करें। इसके अलावा, इस पोटली को सूंघ भी सकते हैं। इससे ब्रेन को रिलैक्स करने और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले पिएं अजवाइन पानी, मिलेंगे ये 4 फायदे

सिर की मालिश करें

माइग्रेन में रात के लिए अजवाइन के तेल से माथे या कान के पीछे के हिस्से की हल्की मसाज करें।

सावधानियां

अजवाइन से एलर्जी होने, सर्जरी से पहले या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए इसके ट्रिगर्स को समझना जरूरी है।

निष्कर्ष

माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मांसपेशियों को रिलैक्स करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके लिए अजवाइन के पानी, इसकी पोटली बनाकर या तेल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे, अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 1 दिन में अजवाइन कितना खाना चाहिए?

    1 दिन में 1-3 ग्राम तक अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। 
  • माइग्रेन से राहत पाने के लिए क्या करें?

    माइग्रेन से राहत के लिए माथे की ठंडी सिकाई करें, अंधेरे वाले शांत कमरे में आराम करें, पर्याप्त पानी पिएं, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस को कम करें।
  • रात में अजवाइन खाने के फायदे?

    रात को अजवाइन का सेवन करने से पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। 

Read Next

बेल का जूस या गन्ने का रस: गर्मियों में कौन-सी ड्रिंक है आपके लिए बेहतर? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 16:39 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 06, 2026 16:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content