Tue Nov 24, 2026 | 01:13 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

सर्दियों में रोज पिएं आंवला जूस या गाजर का जूस? इम्यूनिटी और आंखों की सेहत के लिए क्या है बेहतर?

आंवले का जूस और गाजर का जूस दोनों में पोषक तत्व और फायदे अलग-अलग होते हैं। यहां एक्सपर्ट से जानिए, इम्यूनिटी और आंखों की सेहत के लिए कौन-सा जूस ज्यादा फायदेमंद है।
सर्दियों में रोज पिएं आंवला जूस या गाजर का जूस? इम्यूनिटी और आंखों की सेहत के लिए क्या है बेहतर?सर्दियों में रोज पिएं आंवला जूस या गाजर का जूस? इम्यूनिटी और आंखों की सेहत के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में सेहत अच्छी रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के फल और सब्जियों के जूस शामिल करते हैं। खासकर आंवला और गाजर का जूस इस मौसम में काफी पसंद किया जाता है। किसी को लगता है कि रोज सुबह आंवले का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो किसी के अनुसार गाजर का जूस आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा है लेकिन अगर आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो कौन-सा जूस ज्यादा फायदेमंद रहेगा? इस बारे में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं कि आंवला और गाजर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हैं। आंवले में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं, गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदलता है।

सर्दियों में आंवला या गाजर का जूस, क्या पीना ज्यादा फायदेमंद है?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. के अनुसार, आंवला और गाजर दोनों जूस में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं और इनके फायदे भी अलग हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में आपकी सेहत के लिए कौन-सा जूस ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

तुलना आंवला जूस गाजर जूस
पोषक तत्व विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम और कुछ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
इम्यूनिटी पर असर विटामिन C की मात्रा ज्यादा होने से इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है। हालांकि अकेले इससे इंफेक्शन से पूरी सुरक्षा नहीं मिलती। बीटा-कैरोटीन और विटामिन A के माध्यम से इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज में सहायक है।
आंखों की हेल्थ विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट के रूप में आंखों के टिश्यू को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है। आंखों की सामान्य दृष्टि यानी विजन और कम रोशनी में देखने के लिए ज्यादा उपयोगी, विटामिन A की कमी से रतौंधी का खतरा हो सकता है।
अन्य फायदे कोलेजन बनने और आयरन के अवशोषण में सहायक। आंखों की सतह और सामान्य दृष्टि को बनाए रखने में मददगार होता है लेकिन जूस बनाने पर फाइबर कम हो जाता है।
सर्दियों में सामान्य मात्रा उम्र, सेहत और डाइट के अनुसार आमतौर पर लगभग 100-150ml ताजा जूस। उम्र, सेहत और डाइट के अनुसार आमतौर पर लगभग 100-150ml ताजा जूस।
ध्यान रखने योग्य बातें ताजा पिएं और अलग से चीनी या नमक न मिलाएं। बैलेंस डाइट के साथ लें। ताजा पिएं और अलग से ज्यादा चीनी या नमक न मिलाएं। फाइबर के लिए साबुत गाजर खाना भी अच्छा है और डायबिटीज में मात्रा पर डाइटीशियन की सलाह लें।

साल 2022 में Antioxidants जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, आंवला बहुत गुणकारी फल है, जो पॉलीफेनोल और विटामिन C जैसे बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर होता है। इसके पोषक तत्व शरीर में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट क्षमता बढ़ाते हैं और नेचुरल इम्यून सिस्टम को सहारा देते हैं। शुरुआती रिसर्च से लिपिड बैलेंस, ब्लड शुगर कंट्रोल, सूजन में कमी, पाचन और नर्वस सिस्टम की प्रोटेक्शन तथा कैंसररोधी संभावित फायदों के संकेत मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रोज पिएं चुकंदर और आंवले का जूस, मिलेंगे ये 8 फायदे

amla juice vs carrot juiceamla juice vs carrot juice

साल 2011 में Nutrition Journal में प्रकाशित इस पायलट स्टडी से पता चलता है कि तीन महीने तक रोजाना ताजा गाजर का जूस पीने से शरीर की कुल एंटीऑक्सीडेंट क्षमता बढ़ती है और लिपिड पेरोक्सीडेशन यानी फैट के ऑक्सीकरण में कमी आती है। हालांकि इससे कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, ब्लड शुगर, बीएमआई या सूजन से जुड़े अन्य मार्करों पर सीधा असर नहीं दिखा, लेकिन सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में हल्की कमी के संकेत मिले। कुल मिलाकर, गाजर का जूस बिना डाइट में अन्य बदलाव किए भी एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा बढ़ाकर हार्ट हेल्थ को सहारा दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंवला या संतरा: सर्दियों में इम्यूनिटी के लिए कौन सा फल है बेस्ट?

निष्कर्ष

सर्दियों में आंवला और गाजर दोनों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन दोनों के पोषक तत्व और फायदे अलग-अलग हैं। इम्यूनिटी के लिए विटामिन C चाहते हैं, तो आंवला जूस अच्छा ऑप्शन है। वहीं, आंखों की सेहत के लिए बीटा-कैरोटीन चाहते हैं, तो गाजर का जूस चुन सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी डाइट में दोनों को बैलेंस तरीके से शामिल करें। हालांकि, जूस के बजाय साबुत आंवला और गाजर खाने से फाइबर का भी फायदा मिलता है। अच्छी इम्यूनिटी और हेल्दी आंखों के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद और नियमित फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी हैं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना चाहिए?

    जरूरी नहीं है कि आंवले का जूस खाली पेट ही पिया जाए। जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या होती है, वे इसे भोजन के बाद या डाइटीशियन की सलाह के अनुसार ले सकते हैं।
  • क्या गाजर का जूस पीने से स्किन में निखार आता है?

    गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन स्किन की हेल्थ बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, केवल गाजर का जूस पीने से स्किन का रंग नहीं बदलता और न ही तुरंत निखार आता है।
  • क्या पैक्ड आंवला जूस ताजे जूस जितना फायदेमंद होता है?

    यह उसकी प्रोसेसिंग और पोषक तत्वों पर निर्भर करता है। पैक्ड जूस खरीदते समय चीनी, प्रिजर्वेटिव और अन्य सामग्री की जांच करें।

Read Next

क्या नाशपाती खाने से कंट्रोल होता है ब्लड शुगर लेवल? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 12:55 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Nov 24, 2026 12:55 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Ms Veena V