उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर के अलग-अलग अंग कमजोर पड़ने लगते हैं। उनके काम करने की क्षमता कम हो जाती है। जैसे कि सबसे पहले तो उम्र बढ़ने के साथ लोगों का चपाचय कमजोर होने लगता है। इससे जो भी हम खाते हैं वे आसानी से नहीं पच पाता है। इसके अलावा शरीर भारी चीजों को भी पचा नहीं पाता और कई बार कब्ज की समस्या हो जाती है। यही सारी दिक्कतें हमारे घर के बुजुर्गों के साथ भी आती है। नतीजतन, हम उन्हें खिलाते-पिलाते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें हमेशा कुछ ऐसा खिलाएं जो कि आसानी से पच जाए और शरीर को इससे ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व भी मिल जाएं। इसके अलावा हमें इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि हम जो भी चीजें बुजुर्गों को दें वो उनके शरीर में पानी की कमी भी पूरी करे जिससे उन्हें कब्ज की समस्या ना हो। ऐसी ही एक चीज सूप भी है।
घर के बुजुर्गों के लिए हेल्दी सूप
सूप पीने में जहां हेल्दी होता है वहीं बनाने में ये बेहद आसान होता है। इसके अलावा ये शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ाता है। सूप की एक खास बात ये भी ये कैलोरी से भरपूर होता है आसानी से पच जाता है। साथ ही सूप में पानी की भी अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और ना ही कब्ज की समस्या पैदा करता है। तो, आइए हम आपको घर के बुजुर्गों को हेल्दी रखने वाले कुछ सूप के बारे में बताते हैं। जैसे कि
1. ब्रोकली सूप
ब्रोकली सूप को आप केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और फूलगोभी आदि डाल कर बना सकते हैं। इनमें विशेष एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर और सूजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकोली विटामिन सी का भी एक बड़ा स्रोत है, जिसमें एक ही सर्विंग में एक दिन में अच्छी मात्रा में विटामिन सी मिल जाता है। ब्रोकली सूप में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि बुजुर्गों के मसल्स व हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। इसलिए इन तमाम फायदे के लिए बुजुर्गों को सूप पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में सेब का सूप पीने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें आसान रेसिपी
2. मशरूम और जौ का सूप
बुजुर्गों के लिए मशरूम और जौ का सूप बहुत ही फायदेमंद होता है। मशरूम और जौ का सूप बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं बस आपको 1 बर्तन में 2 कप गर्म दूध और 2 कप कटे हुए मशरूम डालना। सामग्री को एक साथ आधे घंटे तक पकने देना है। फिर गैस बंद कर दें और इसमें कटी हुई हरी धनिया डालें। ये प्रोटीन सूप आपके बुजुर्गों की हड्डियों को स्वस्थ रखेगा और शरीर को ताकत पहुंचाएगा।
3. टमाटर सूप
एक कटोरी टमाटर का सूप ठंडी के दिनों में बुजुर्गों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। टमाटर का सूप, जिसमें लाइकोपीन और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल होते हैं जो कि पुरानी सूजन को कम करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा सूप में आवश्यक खनिज, जैसे कॉपर, सेलेनियम, पोटेशियम, विटामिन ए और सी शामिल होते हैं। टमाटर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को सही करता है और शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही टमाटर के सूप में पाए जाने वाले विटामिन के और कैल्शियम आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जबकि लाइकोपीन हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में कद्दू खाने से बढ़ सकता है हड्डियों का दर्द? एक्सपर्ट से जानें सर्दी में कद्दू खाना चाहिए या नहीं
4. सब्जियों से बना सूप
सब्जियों से बना ये सूप फाइबर से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए एक कड़ाही में एक चम्मच तेल हल्का गर्म करने के लिए डालें। फिर लहसुन की एक कली और एक छोटा प्याज काटकर थोड़े से तेल में भूनें। फिर सब्जियां जैसे गाजर, आलू, हरी बीन्स और पत्ता गोभी डालें और थोड़ा सा भूनें। फिर थोड़ा सा नमक और हल्दी डालें। अंत में तीन गिलास पानी डालें और पकने दें। याद रखें कि सब्जियों के कारण सूप को ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए क्योंकि सब्जियों को गर्म करने पर कई विटामिन नष्ट हो जाते हैं। सूप को 15 मिनट पकाने के बाद अब इसका सेवन करें।
इन चीजों के अलावा आप अपने घर के बुजुर्गों को गाजर का सूप भी दे सकते हैं। साथ ही आप उनके पसंद के अनुसार नॉन वेजिटेरियन सूप भी दे सकते हैं। इस तरह कुल मिला कर ये तमाम सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
all images credit: freepik