
अजमोद (सेलेरी) और गाजर के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। दरअसल अजमोद और गाजर में पोटैशियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, ए और विटामिन के की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही गाजर में बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इनके जूस के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने और कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। आइए विस्तार से जानते है इसके फायदे और सेवन के तरीके के बारे में।
अजमोद और गाजर जूस के फायदे
1. इम्यून सिस्टम
गाजर और अजमोद के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। साथ ही इससे संक्रमण और वायरल बीमारियों के लक्षण को भी कम करने में मदद मिलती है। गाजर और अजमोद का जूस आप कई तरीके से पी सकते हैं।
2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
गाजर और अजमोद के सेवन से कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हार्ट संबंधित बीमारियों के लक्षण को भी कम करके आपको हार्ट स्ट्रोक और अटैक के खतरे को खत्म करता है। अजमोद एक अच्छा बॉडी डिटॉक्स माना जाता है, जो शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है। गाजर और अमजोद की स्मूदी बनाकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
3. आंखों की रोशनी बढ़ाएं
जूस के सेवन से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। दरअसल गाजर और अजमोद में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसकी मदद से आंखों की समस्याएं ठीक हो सकती है। साथ ही इससे रतौंधी के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।
4. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
गाजर और अजमोद का जूस बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट आपके बालों को चमकदार और झड़ने से भी बचाता है। साथ ही इसके सेवन से बाल दोमुंहे भी नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें- अजमोद (सेलेरी) के सेवन से सेहत को मिलते हैं 8 फायदे, जानें नुकसान भी
5. हाई ब्लडप्रेशर को कम करे
हाई ब्लजप्रेशर की समस्या से कई लोग परेशान होते हैं। इससे व्यक्ति को ब्रेनहैमरेज तक की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप इश जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जिसकी मदद से सोडियम की मात्रा को संतुलित किया जा सकता है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसमें गाजर की अधिक मात्रा लें और अजमोद की कम मात्रा का ही उपयोग करें।
Image Credit- Freepik
कैसे करें इस्तेमाल
1. गाजर और अजमोद का जूस बनाने के लिए आप इन्हें अच्छे से धोकर जूस बनाने वाली मशीन में अच्छे सी पीस लें। इनके जूस को एक गिलास में ले लें। आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2. इसके अलावा आप अजमोद और गाजर के जूस में अन्य फलों को भी मिला सकते हैं। इससे यह बेहद फायदेमंद और सेहत से भरपूर बबन जाती है। इसके लिए आप इसमें सेब, संतरा और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसमें हल्का काला नमक मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
3. साथ ही आप अजमोद और गाजर जूस में अदरक के कुछ टुकड़े भी मिला सकते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है।
4. अजमोद और गाजर के जूस को आप सुबह कई तरह के बीज जैसे चिया सीड्स , फ्लैक्स सीड्स और सुरजमुखी के बीज के साथ भी पी सकते हैं। इससे भी आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।