सर्दियों के दिनों में आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सूप का सेवन करना चाहिए। वैसे तो आप कई तरह के फल और सब्जियों से सूप बना सकते हैं पर कहते हैं न दिन में एक सेब खाने से आप डॉक्टर को खुद से दूर रख सकते हैं तो हम इस लेख में आपको सेब का सूप बनाने का तरीका बताएंगे और जानेंगे कि सेब का सूप किन मायनों में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ स्मिता सिंह से बात की।
image source:google
सेब का सूप बनाने की रेसिपी (Recipe of apple soup)
सामग्री: सेब, तेल, पानी, हरी मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हींग, धनिया
विधि:
- सेब का छिलका उतारकर सेब को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- सेब के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उसे ब्लेंडर में डाल दें।
- बहुत से लोग टमाटर या अरहर दाल को मिलाकर भी सूप बनाते हैं।
- आप अन्य फल या सब्जियों को भी सेब के साथ मिक्स कर सकते हैं।
- जब सेब का पेस्ट बन जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी डालकर फिर से चलाएं।
- अब सॉसपेन में थोड़ा सा तेल डालकर लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा मिलाएं।
- अब उसमें हींग डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- सूप तैयार है, आप इस पर धनिया पत्ती डालकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे
सेब के सूप में मौजूद न्यूट्रिएंट्स (Nutrients packed in apple soup)
सेब में पेक्टिन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के पाया जाता है। इससे बनने वाले सूप को पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। अगर आप रोजाना सेब के सूप का सेवन करें तो मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। सेब का सूप पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन, आयरन की कमी नहीं होगी और आप एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं। सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, मिनरल आदि की मदद से शरीर को संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है।
एप्पल के सूप को पीने के फायदे (Benefits of apple soup)
image source:google
1. वजन घटाने के लिए भी सेब का सूप फायदेमंद होता है, इसे आप सुबह या रात के डिनर में पी सकते हैं।
2. डायबिटीज के मरीज भी सेब के सूप का सेवन कर सकते हैं, ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
3. सेब में कॉर्डियो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, इससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है इसलिए आपको सेब के सूप का सेवन करना चाहिए।
4. सेब में फाइबर होता है इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ होता है उन्हें सेब के सूप का सेवन करना चाहिए, इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होगा।
5. सेब में विटामिन सी होता है इसलिए सर्दियों में सेब का सूप पीना फायदेमंद है, इसे पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें- सूखे सेब खाने के फायदे: विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं सूखे सेब, जानें इन्हें खाने के 9 फायदे
सेब का सूप कैसे पिएं?
सेब के सूप का सेवन आप सुबह या रात के डिनर में कर सकते हैं। सेब का सूप पीने के तुरंत बाद दूध का सेवन न करें, इससे इंडाइजेशन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही सेब में विटामिन सी होता है इसलिए सेब का सूप पीने के बाद खट्टे फलों का सेवन न करें। आपको सेब का सूप पीने के बाद नींबू या अचार का सेवन भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। सेब का सूप पीने के बाद आपको दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि सेब के ताजे सूप का सेवन ही करें।
एप्पल सूप का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होंगी।
main image source:google
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version