हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। इस बात से हम सभी अच्छे से वाकिफ होंगें। कई हेल्थ एक्सपर्ट हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स खाने से मना करते हैं। उनका कहना है कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। लेकिन हाल ही में हुए रिसर्च के मुताबिक, कुछ ऐसे हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स हैं, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। अध्ययन के मुताबिक, इन हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा नहीं बढ़ता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने आहार में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नजरअंदाज करें। खाने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा की देखरेख जरूरी है, लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिसका कोलेस्ट्रॉल हाई होने के बावजूद वह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चलिए न्यूट्रीडाइट क्लीनिक की डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव जानते हैं उन हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स के बारे में, जो स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद-
1. हाई कोलेस्ट्रॉल से भरपूर अंडा स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद
अंडा कई पौष्टिक खाद्य पदार्थों से भरपूर है। लेकिन आपको बता दें कि इसमें कोलेस्ट्रॉल की काफी मात्रा होती है। एक बड़े साइज के अंडे में लगभग 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए कई लोग अंडा खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। हालांकि, रिसर्च से पता चला है कि अंडे का कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करते हैं। इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अंडा कई पोषक तत्वों जैसे- विटामिन बी, विटामिन ए, सेलेनियम इत्यादि। रिसर्च के मुताबिक, पूरे दिन में 1 से 3 अंडा खाना सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
इसे भी पढ़ें - अरारोट किस तरह किया जाता है तैयार? जानें इसके इस्तेमाल के 9 फायदे और नुकसान
टॉप स्टोरीज़
2. हाई कोलेस्ट्रॉस से भरपूर ऑर्गन मीट हृदय स्वास्थ्य के लिए है अच्छा
कोलेस्ट्रॉल से भरपूर ऑर्गन मीट हृदय, किडनी और लिवर स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। चिकन का हार्ट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर को विटामिन बी12, आयरन और जिंक प्रदान करता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी काफी हाई होती है। करीब 50 ग्राम ऑर्गन मीट में 95 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है।
3. कोलेस्ट्रॉल से भरपूर समुद्री आहार स्वास्थ्य के लिए है असरदार
समुंद्री आहार शंख, झींगा, केकड़ा जैसे फूड्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन और सेलेनियम से भरपूर होता है। इस सभी शेल्फिश में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए 1 झींगा मछली में करीब 85 ग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है लेकिन समुद्री आहार स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे मान जाते हैं। इनमें कैरोटीनॉयल, एंटी-ऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड भरपूर रूप से होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। साथ ही ये सभी तत्व हमारे शरीर में खराब को कम करने में हमारी मदद करता है। सी-फूड्स का सेवन करने वालों में हृदय रोग, डायबिटीज, गठिा जैसी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
4. फैट से भरपूर दही स्वास्थ्य के लिए है बेहतर
फैटयुक्त दही में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा होती है। लेकिन यह हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन बी, जिंक, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी है। लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। 1 कटोरी लगभग 200 ग्राम दही में 28 मिली ग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। रिसर्च के मुताबिक, फुल फैटयुक्त दही कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। साथ ही इससे हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक होते हैं।
इसे भी पढ़ें - Kale Vs Cabbage : केल जितना ही सेहतमंद होता है पत्तागोभी, पूजा माखीजा से जानें दोनों के फायदे और अंतर
5. चीज या पनीर हाई कोलेस्ट्रॉल से है भरपूर, फिर भी सेहत के लिए है बेस्ट
चीज या पनीर स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हाई होता है। करीब 25 ग्राम पनीर में 24 से 23 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि पनीर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नकारात्मक रू से प्रभावित नहीं करता है। पनीर की क्वालिटी के आधार पर उसमें पोषक तत्व अलग-अलग होते हैं। लेकिन अधिकतर पनीर में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिंस भरपूर रूप से होता है। इसके अलावा पनीर में कैलोरी भी काफी हाई होती है, इसलिए पनीर खाते वक्त इसकी मात्रा पर जरूर ध्यान दें।
6. सारडाइन है हाई कोलेस्ट्रॉल से भरपूर लेकिन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद
हाई कोलेस्ट्रॉल से भरपूर सारडाइन न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर है, बल्कि इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। इसका इस्तेमाल आप कई तरह के डिशेज में कर सकते हैं। सारडाइन मछली के लगभग 90 ग्राम में 125 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। लेकिन यह कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें फास्फोरस, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन ई और आयरन भरपूर रूप से होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।
यह सभी हाई कोलेस्ट्रॉल फूड्स स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। अगर आप दिल से जुड़ी किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर इन चीजों को अपने डाइट में शामिल करें।
Read More Articles on Healthy diet in Hindi