केल और पत्तागोभी दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग केल को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। इसलिए महंगा होने के बावजूद इसे खरीदते हैं। केल के पोषण तत्वों को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। लेकिन पत्तागोभी इसका एक बेहतरीन ऑप्शन (Kale Vs Cabbage) हो सकता है। केल को हम कई तरह से खा सकते हैं। जैसे- सलाह, चिप्स, पास्ता के साथ, स्मूदी के साथ इत्यादि। वहीं, पत्तागोभी को भी खाने के कई ऑप्शन हैं। जैसे- सलाद, पास्ता, बर्गर इत्यादि। इन दोनों ही सब्जी का सेवन आप कच्चा और पका दोनों ही रूप में कर सकते हैं। इस बारे में सेलेब्रिटी डायटीशियन पूजा माखीजा का कहना है कि केल के फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसका कई विकल्प भारतीय बाजारों में मौजूद है। खासतौर पर पत्तागोभी केल का एक बेहतरीन (Kale Vs Cabbage) ऑप्शन है। चलिए आगे जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
केल के बारे में क्या कहती हैं पूजा
अपने इंस्टाग्राम वीडियो में पूजा मखीजा बताती हैं कि केल में मौजूद न्यूट्रीएंट के कारण इसे मल्टीविटामिन वंडर कहा जाता है। इसमें विटामिन सी, फ्लेनेमोइड्स जैसे ऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं। इसके अलावा इसमें बीटा-कैरोटीन, जेक्थैन्थिन, ल्यूटिन जैसे तत्व के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर रूप से होता है। लेकिन भापर के मार्केट्स में इसकी कीमत 200 से 700 रुपए है। अगर आपके पास इतना बजट नहीं है, तो चिंता न करें। आपके पास इससे भी आसान विकल्प मौजूद हैं, जिसका नाम है पत्ता गोभी
इसे भी पढ़ें - नाखूनों की चमक बढ़ाने के लिए करें इन 7 फूड्स का सेवन
पत्तागोभी के बारे में क्या कहती हैं पूजा
पत्तागोभी भारतीय बाजारों में आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है। यह आपको लगभग हर मौसम में मिल भी जाता है। केल की तरह ही पत्ता गोभी भी क्रूस परिवारों से आती है। इसमें भी केल की तरह लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह केल से काफी ज्यादा किफायती भी होता है। हालांकि, केल की तुलना में पत्ता गोभी में फ्लेवोनोइ़ड्स की मात्रा निश्चित रूप से कम होती है। लेकिन गोभी के साथ गाजर मिक्स करके इसका सेवन किया जाए, तो यह केल के बराबर पोषण दे सकता है।
View this post on Instagram
पूजा आगे बताती हैं कि पत्तागोभी केल की तुलना में ठंडा होता है। बाजार में पूरे साल आसानी से मिल जाता है। साथ ही यह भारत के हर शहर, कस्बे, दुकानों में आसानी से मिल सकता है। पत्तागोभी के अलावा आप अन्य चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे- मोरिंगा के पत्ते, पालक, गोंगुरा, कोलोकेशइया, चुकंदर का साग, मालाबार पालक इत्यादि। इसमें आपको लगभग केल के समान पोषक तत्व मिल सकते हैं।
पत्तागोभी खाने के फायदे (Cabbage Benefits)
- केल की तरह की पत्तागोभी का जूस बनाकर पिया जा सकता है। इसके सेवन से अल्सर का खतरा कम होता है। इससे आंत में जमा गंदगी को साफ किया जा सकता है। साथ ही पेट को अंदर से मजबूती मिलती है।
- पत्तागोभी में सल्फोराफेन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है। इसके सेवन से आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
- मोतियाबिंद से सुरक्षा प्रदान करने में पत्तागोभी हमारे लिए काफी फायदेमंद है। इससे मोतियाबिंद में होने वाली परेशानियां कंट्रोल में रहती हैं।
इसे भी पढ़ें - Chia Vs Flax Seeds: चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) में से कौन है ज्यादा हेल्दी?
- इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में पत्तागोभी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बीमारियों के लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
- स्किन के लिए भी पत्तागोभी अच्छा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर रखने में हमारी मदद करता है।
भारत में पत्तागोभी आसानी से मिल जाता है। इसलिए यह केल का एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें अगर आप गाजर मिक्स करके खाते हैं, तो यह पूरी तरह केल के समान न्यूट्रिएंट देगा। यह उन लोगों के लिए काफी बेहतर ऑप्शन है, जो पोषक तत्व के साथ-साथ अपना बजट भी देखते हैं।