Expert

स्वस्थ रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 बीज, रहेंगे सेहतमंद

Healthy Seeds To Eat Daily- स्वास्थ्य, स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना अपनी डाइट में इन बीजों को शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 बीज, रहेंगे सेहतमंद


Healthiest Seeds To Eat Daily- स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए लोग तरह-तरह की शारीरिक गतिविधियां, हेल्दी डाइट और स्वस्थ लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए खाने में हेल्दी चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है। हेल्दी रहने के लिए सिर्फ जंक फूड्स और अनहेल्दी खान-पान छोड़ना जरूरी नहीं है, बल्कि खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। इन हेल्दी चीजों में सीड्स भी शामिल है, जो एक सुपरफूड्स की तरह काम करते हैं। सीड्स में कई तरह के पोषक तत्व होते (What Seeds Are Best For Health) हैं, जो आपके हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हार्मोन और गट हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसे ही बीजों के बारे में बताया है, जो खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए कौन से बीज सबसे अच्छे हैं? - What is The Healthiest Seed You Can Eat in Hindi?

1. सौंफ के बीज मल को बढ़ाने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप खाना खाने के बाद रोजाना सौंफ की चाय पी सकते हैं। 

2. कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। इन बीजों का सेवन आप एक बाउल फलों में 1 चम्मच बीज मिलाकर खा सकते हैं। 

3. सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है, जो चयापचय को बढ़ाता है, इसका सेवन आप स्मूदी में मिलाकर कर सकते हैं। 

4. तिल के बीजों में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तिल के बीजों को आप रोटी या सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं। 

5. एलिव बीजों में आयरन होता है, जो बालों का झड़ना कम करता है। नारियल के पानी में 1/4 चम्मच एलिव बीज मिलाएँ

6. चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। सुबह 11 बजे के आसपास मीड डे मील में आप चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये 3 तरह के बीज, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका

7. अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। अलसी के बीजों को पीसकर रोटी या चीला में मिलाकर बना सकते हैं। 

8. धनिया के बीज थायराइड फ़ंक्शन को बेहतर रखने में मदद करते हैं और वॉटर रिटेंशन को कम करते हैं। आप सुबह खाली पेट धनिया के बीजों की चाय पी सकते हैं। 

9. तुलसी के बीजों में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तुलसी के बीजों और गौंद कतीरा का डिटॉक्स पानी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

10. अजवाइन में थाइमोल होता है, जो अपच और सूजन की समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है। अजवाइन को आप परांठों और दाल में मिलाकर खा सकते हैं। 

इन बीजों को डाइट में शामिल करने से आप स्वस्थ रहेंगे और कई बीमारियों को खुद से दूर रख पाएंगे। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

पोषक तत्वों से भरपूर होता है कश्मीरी हाक साग, एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताए इसे खाने के फायदे

Disclaimer