कमजोर बच्चों को ताकत के लिए नाश्ते में खिलाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा वजन

Healthy Breakfast Ideas for Kids: बच्चों के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए उन्हें नाश्ते में ये 5 चीजें खिलाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कमजोर बच्चों को ताकत के लिए नाश्ते में खिलाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा वजन


बच्चों को हेल्दी रखने के लिए अधिकतर पेरेंट्स काफी परेशान रहते है। कई बच्चे कमजोर होते है और जल्दी थक जाते है। ऐसे मे बच्चों को हेल्दी रखना काफी जरूरी होता है। बच्चों के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए उन्हें नाश्ते में ऐसी चीजें खाने को देनी चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। बच्चों को नाश्ते में हेल्दी चीजें देने से वो दिन भर एनर्जीटिक रहते है। आइए जानते हैं इन चीजों के बार में, जो बच्चों को नाश्ते में जरूर खिलानी चाहिए।

आंवला

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बच्चों को आंवला देने से वह बीमार नहीं पड़ते है। आंवला खाने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है और उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है। बच्चों को आंवला देने से पेट में कब्ज नही बनती और भूख भी बढ़ती है। आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को आंवले का मुरब्बा और कैंडी आसानी से जा सकती है।

घी

घी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से बच्चे का शरीर फुर्तीला बनता है। घी में मौजूद सैचुरेटिड फैटी एसिड बच्चों को ताकत देने में मदद करते हैं। बच्चों को घी का परांठा दिया जा सकता है। घी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बच्चे के दिमाग के विकास को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

Healthy Breakfast Ideas for Kids

बादाम

बादाम शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है। नाश्ते में बच्चों को बादाम देने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है। बादाम बच्चों को भिगो या फिर ऐसे ही दिया जा सकता है। बादाम खाने से बच्चों का पेट भी हेल्दी रहता है।

पनीर

पनीर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी होता है। पनीर खाने से बच्चों के शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ उनके दांत भी मजबूत होते है। पनीन में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बच्चों के शरीर के विकास के लिए पनीर बहुत आवश्यक है। आप नाश्ते में बच्चे को पनीर कटलेट, पनीर परांठा और पनीर को रोल भी दे सकते है। 

दूध में ड्राईफ्रूट का पाउडर

दूध में ड्राईफ्रूट का पाउडर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में ड्राईफ्रूट का पाउडर देने से बच्चों को कई पोषक तत्व आसानी से मिलते जाते हैं। इसमें आप बादाम, काजू, पिस्ता, और मखाने को मिलाकर इसका पाउडर बना सकते है। ड्राईफ्रूट पाउडर देने से बच्चे का शरीर मजबूत होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ड्राईफ्रूट के पाउडर में फॉस्फोरस और मिनरल्स पाए जाते है, जो बच्चों के शरीर में एनीमिया की समस्या नहीं होने देते।

इसे भी पढ़ें- बेबी प्लान कर रहे हैं? अपनी और पार्टनर की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

ये सभी चीजें बच्चों को नाश्ते में आसानी से खिलाई जा सकती है। अगर आपका बच्चा कोई दवाई का सेवन कर रहा हो, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चीजों का सेवन शुरू करें। बच्चा जब 2 साल से ऊपर का हो जाएं तभी इन चीजों को बच्चे की डाइट में शामिल करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version