Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Nimbu aur Kala Namak Peene ke Fayde: पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से आपको कई समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में।

Nimbu aur Kala Namak Peene ke Fayde: नींबू और काला नमक का मिश्रण आपकी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर पीने से आपको वजन कम करने से लेकर पेट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। आज के समय में असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से लोगों में पाचन से जुड़ी समस्याएं और मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ी है। इन समस्याओं को कम करने और शरीर को पानी की कमी से बचाने के लिए भी नींबू पानी और काला नमक का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने के फायदे।

नींबू और काला नमक का पानी पीने के फायदे- Black Salt and Lemon Water Benefits in Hindi

शरीर को हाइड्रेट रखने से लेकर चयापचय को ठीक रखने में नींबू का रस और काला नमक का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और शरीर की चर्बी कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और काला नमक में मौजूद मिनरल्स और अन्य गुण शरीर की कई परेशानियों को कम करते हैं। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. शरीर का pH लेवल रहता है बैलेंस

शरीर का pH मान असंतुलित होने पर आपको कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां, एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नींबू के रस को काला नमक के साथ पानी में मिलाकर पीने से आपके शरीर का pH लेवल बैलेंस रहता है और इन समस्याओं का खतरा कम होता है।

Black Salt and Lemon Water Benefits

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में असरदार है अदरक और काला नमक, इन तरीकों से करें सेवन

2. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

वजन कंट्रोल में रखने के लिए नींबू के रस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू के रस और काला नमक में मौजूद गुण और विटामिन्स वजन कम करने में मदद करते हैं। इनमेन मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम करने का काम करते हैं।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपके शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है और अपच और एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। पेट में गैस बनने पर इसका सेवन करने से आपको तुरंत आराम मिलता है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद 

काला नमक और नींबू एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपके शरीर में खून का थक्का बनने से रोकने में फायदा मिलता है। इसका सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी नींबू के रस को काला नमक के साथ पानी में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण स्किन से जुड़ी परेशानियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोज सेंधा नमक का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

नींबू और काला नमक का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण पेट और पाचन तंत्र के लिए रामबाण माना जाता है। लेकिन किसी भी बीमारी या समस्या में पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

रात को गुनगुने पानी में लें अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 01, 2022 16:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content