Doctor Verified

मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

मानसून में सफर के दौरान बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है। जानें मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

How To Take Care of Health During Monsoon: बरसात के मौसम में कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में लोग पहाड़ों और ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां से मानसून को एंजॉय किया जा सके। लेकिन इस मौसम में बीमार होने का खतरा भी ज्यादा होता है। मौसम में उमस और नमी होने से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। बरसात के मौसम में इम्यूनिटी भी कमजोक होती है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा र है। खासकर बरसात के मौसम में अगर आप ट्रैवलिंग कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में कुछ भी खराब खाने-पीने से आपको बीमार होने का खतरा हो सकता है। वहीं अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो कई चीजें एलर्जी और इंफेक्शन का कारण भी बन सकती हैं। मेट्रो हॉस्पिटल (नोएडा) को इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सैबल चक्रवर्ती से।  आइए इस लेख में जानें मानसून में सफर के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। 

monsoon

मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए- Health Tips For Travelling In Monsoon

स्ट्रीट फूड अवॉइड करें- Avoid Street Food

बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने का हर किसी का मन करता है। खासकर अगर आप बरसात के मौसम में बाहर जाते हैं। लेकिन वहीं बाहर के खाने से बीमारियां फैलने का खतरा भी ज्यादा रहता है। अगर आप ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं, तो स्ट्रीट फूड अवॉइड करें। खासकर उन जगहों का खाना जहां खाना खुला रखते हैं। क्योंकि खुले खाने पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे आपको फूड पॉइजनिंग और इंफेक्शन हो सकता है। अगर आप बाहर खाना खाते हैं तो साफ जगहों से ही खाना खाएं।

पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल न करें- Don’t Use Public Toilet

बरसात में पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से आपको इंफेक्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पब्लिक टॉयलेट क्लीन नहीं होते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से आपको बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए केवल साफ जगह के टॉयलेट इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में यात्रा करते समय इन 5 तरीकों से रखें खुद को हाइड्रेट, रहेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक

गीले कपड़ों में ज्यादा देर न रहें- Do Not Wear Wet Clothes

बरसात में ट्रैवलिंग के दौरान भीगना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप गीले कपड़ों में ज्यादा देर रहते हैं, तो आपको बीमार होने का खतरा हो सकता है। ज्यादा देर गीला रहने से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है। 

भारी खाना न खाएं- Avoid Heavy Food

मानसून में पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं तो आपको भारी खाना अवॉइड ही करना चाहिए। क्योंकि भारी खाना खाने से आपके लिए ट्रैवलिंग मुश्किल हो सकती है। इससे आपको बार-बार वॉशरूम जाने की जरूरत होगी, जो ट्रैवलिंग में मुश्किल हो सकता है। इसके कारण आपको पेट फूलने या एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए सफर के दौरान हल्का खाना ही खाएं। 

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में यात्रा के दौरान ज्यादा होता है पेट में इंंफेक्‍शन का खतरा, बरतें ये 5 जरूरी सावधान‍ियां

दवाइयां साथ रखें- Keep Medicine 

ट्रैवलिंग पर जाते वक्त अपने साथ दवाइयां ले जाना न भूलें। दवाइयों में मरहम पट्टी करने से लेकर पैन रिलीफ स्प्रे जैसी चीजें भी जरूर रखें। इसके साथ ही, मच्छरों से बचने की दवा भी जरूर लेकर जाएं। क्योंकि मानसून में बीमारियां फैलाने वाले मच्छर ज्यादा होते हैं। ऐसे में मच्छरों के कांटने से आप बीमार हो सकते हैं। 

 

Read Next

ICSI Technique क्या होती है? डॉक्टर से जानें IVF से कैसे अलग है यह तकनीक

Disclaimer