
Precautions For Stomach Infection in Monsoon: मानसून में यात्रा करने से कई लोगों को पेट में इंफेक्शन हो जाता है। मानसून के दौरान, दूषित पानी और भोजन का सेवन करने के कारण पेट में इंफेक्शन हो सकता है। लोग अक्सर यात्रा के दौरान, सड़क किनारे या खुले में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं। इन चीजों में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता है। खुले में खाने से चीजों में धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसलिए पेट में इंफेक्शन हो जाता है। खराब हाइजीन के कारण पेट में इंफेक्शन हो जाता है। मानसून में यात्रा करना एक बड़ा रिस्क है जिसके कारण पेट में इंफेक्शन हो सकता है। यात्रा के दौरान हाथों को धोना और साफ करना मुश्किल होता है इसलिए जो जर्म्स हाथों पर चिपक जाते हैं, वे खाने के जरिए पेट में पहुंच जाते हैं और बीमारियां फैलाते हैं। इसके अलावा मानसून में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर यात्रा के दौरान आप संक्रमित या खराब भोजन का सेवन करेंगे, तो पेट में संक्रमण हो जाएगा। मानसून में कीट और मक्खियां ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं जिसके कारण बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। इस लेख में जानेंगे कि जब आप मानसून में यात्रा कर रहे हों, तो पेट के इंफेक्शन से किस प्रकार बचा जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
मानसून में यात्रा के दौरान पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए सावधानियां- Precautions For Stomach Infection
- पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- मानसून के दौरान, यात्रा कर रहे हैं, तो प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड का सेवन कम करें क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो पेट में समस्या पैदा कर सकते हैं।
- रास्ते में कोल्ड ड्रिंक या मिल्क शेक पीने के बजाय हर्बल टी, अदरक का पानी और नींबू पानी का सेवन करें, जो पाचन में सहायता कर सकते हैं और पेट के इंफेक्शन से आपको बचा सकते हैं।
- मानसून में यात्रा के दौरान शरीर को साफ रखें और खाने के बाद और पहले हाथों को साबुन और पानी की मदद से अच्छी तरह साफ करें।
- खुले में बेचे जाने वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करने से बचें। दूषित दूध और पानी से भी मानसून के दौरान पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी है पेट डॉग या कैट के साथ सोने की आदत? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए इसके नुकसान
पेट में इंफेक्शन होने पर इन गलतियों से बचें- Avoid Mistakes During Stomach Infection
- अपने शरीर को ज्यादा न थकाएं। आराम करने से संक्रमण से उबरने में मदद मिलती है।
- डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार की एंटीबायोटिक्स या अन्य दवाओं का सेवन न करें।
- एल्कोहल और कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन न करें, क्योंकि ये पेट को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन न करें क्योंकि ये पाचन तंत्र को खराब कर देते हैं।
- भारी,ऑयली और मसालेदार भोजन से बचें। इससे पेट में अधिक जलन हो सकती है।
- डिहाइड्रेशन से बचें। पर्याप्त मात्रा में साफ और सुरक्षित पानी पिएं। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स और ओआरएस का भी सेवन करें।
- गंदे हाथों से खाना न खाएं। इससे इंफेक्शन और भी ज्यादा फैल सकता है।
- पेट के इंफेक्शन के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से इलाज करवाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version