Doctor Verified

इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है मेटाबॉलिज्म धीमा होना, न करें नजरअंदाज

Slow Metabolism: मेटाबॉलिज्म कम होने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है मेटाबॉलिज्म धीमा होना, न करें नजरअंदाज

Side Effects of Slow Metabolism: क्या आपको हर वक्त कमजोरी और थकावट रहती है? क्या आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है? तो इन समस्याओं का कारण आपका स्लो मेटाबॉलिज्म भी हो सकता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म सही है, तो आप दिनभर एक्टिव महसूस करेंगे। मेटाबॉलिज्म धीमा होने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में भी आ सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डायटीशियन रमिता कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया है। साथ ही एक खास ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाया जा सकता है। 

slow metabolism

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से होने वाली समस्याएं- Health Problems Caused By Slow Metabolism

वजन कम न होना

अगर आपको वजन कम करना है, तो इसके लिए आपका मेटाबॉलिज्म तेज होना बहुत जरूरी है। धीमा मेटाबॉलिज्म आपकी वेट लॉस जर्नी को भी धीमा कर सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं, तो मेटाबॉलिज्म पर ध्यान जरूर दें। 

बहुत ज्यादा ठंड लगना

अगर मौसम गर्म होने के बावजूद आपको ठंड लगती है, तो यह आपके धीमे मेटाबॉलिज्म का कारण हो सकता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म रेट कम हैं, तो इसका असर आपके शरीर के तापमान पर भी पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़े- आपको बीमार बना सकता है कमजोर मेटाबॉलिज्म, जानें इसे तेज करने के 3 टिप्स और इसका फंक्शन

त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से आपको त्वचा और बालों से जुड़ी समसस्याएं भी ज्यादा हो सकती है। यह डल स्किन और रूखे बालों होने का कारण भी बन सकता है। 

मसल्स कमजोर होना

मेटाबॉलिज्म कम होने से आपकी हड्डियों और मसल्स पर भी असर नजर आ सकता है। इसके कारण मसल्स की डेंसिटी कम हो सकती है, और मसल्स कमजोर होना शुरू हो सकती है। हर वक्त हाथ-पैरों में दर्द रहना भी मेटाबॉलिज्म कम होने के कारण हो सकता है। 

एनर्जी लेवल स्लो होना

हर वक्त थकावट और कमजोरी होना भी मेटाबॉलिज्म स्लो होने का कारण हो सकता है। इसके कारण आपको बार-बार सुस्ती महसूस हो सकती है। कोई भी काम करने में थकावट और आलस आ सकता है। 

इसे भी पढ़े- इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

पेट से जुड़ी समस्याएं

अगर आपका मेटाबॉलिज्म कम है, तो इसके कारण आपको पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहेंगी। इसके कारण आपको पेट दर्द, अपच, गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए हेल्दी ड्रिंक- Healthy drink to increase metabolism

सामग्री

  • सौंफ- ½ चम्मच
  • मेथी दाना- ½ चम्मच
  • अजवाइन- ½ चम्मच
  • सूखा धनिया- ½ चम्मच
  • पानी- 1 गिलास

बनाने की विधि

एक गिलास पानी में सौंफ, मेथी दाना, अजवाइन और सूखे धनिया को भिगोकर रात भर के लिए रख दें। सुबह उठकर धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक गर्म करें और इसका सेवन करें। 

इस ड्रिंक के सेवन से आप मेटाबॉलिज्म तेज कर सकते हैं। साथ ही हेल्दी डाइट लेने और फिजिकल एक्टिविटी करने पर जरूर ध्यान दें। इन सभी चीजों से आपको मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद मिल सकती है। अगर लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

शरीर में विटामिन बी 12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें इसकी कमी के लक्षण

Disclaimer