Doctor Verified

30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के ल‍िए करें ये 5 काम, फ‍िट रहेगी बॉडी

Tips To Increase Metabolism After 30: खराब जीवनशैली के चलते मेटाबॉलिज्म का स्तर ब‍िगड़ जाता है। जानें कैसे बढ़ाने के कुछ ट‍िप्‍स।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के ल‍िए करें ये 5 काम, फ‍िट रहेगी बॉडी


How To Increase Metabolism After 30s in Hindi: शरीर में हो रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं को ही हम मेटाबॉलिज्म या चयापचय के नाम से जानते हैं। मेटाबॉलिज्म की मदद से शरीर खाने को ऊर्जा में बदलता है। 30 की उम्र के बाद कुछ लोगों में मेटाबॉल‍िज्‍म रेट तेजी से घटने लगता है। मेटाबॉल‍िज्‍म रेट तेजी से घटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो यह आनुवांश‍िक कारणों से भी होता है। लेक‍िन इसके पीछे अन्‍य कारण भी हो सकते हैं। जैसे कैफीन का ज्‍यादा सेवन करना, एल्‍कोहल पीना, शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी, हार्मोन्‍स का असंतुलि‍त होना, शरीर में फैट की मात्रा ज्‍यादा होना, हेल्‍दी डाइट न लेना। इन सभी कारणों के चलते, मेटाबॉल‍िज्‍म रेट घट जाता है। आपको बता दें क‍ि 30 की उम्र के बाद, मांसपेश‍ियां, ल‍िवर, क‍िडनी और दूसरे अंगों से कोश‍िकाएं कम होने लगती हैं। इस कारण से भी मेटाबॉल‍िज्‍म रेट कम हो जाता है। आगे लेख में आपको बताएंगे क‍ि 30 की उम्र के बाद, मेटाबॉल‍िज्‍म को कैसे बढ़ा सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

tips to reduce stress

1. तनाव कम करें- Reduce Stress  

30 की उम्र के बाद, मेटाबॉल‍िज्‍म रेट बढ़ाने के ल‍िए, तनाव घटाएं। तनाव बढ़ने से शरीर में मोटापा, थायराइड, डायब‍िटीज जैसी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ने लगता है। इन बीमार‍ियों के बढ़ने से मेटाबॉल‍िज्‍म रेट धीमा हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ तनाव को कम करने के ल‍िए अपनी पसंदीदा एक्‍ट‍िव‍िटी को समय दें। तनाव कम करने के ल‍िए, डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद ले सकते हैं।    

2. पर्याप्‍त नींद लें- Sleep Well 

मेटाबॉल‍िज्‍म रेट को बढ़ाने के ल‍िए, पर्याप्‍त नींद लेना जरूरी है। अन‍िद्रा के कारण, मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्‍स में बदलाव आ सकता है। इस बदलाव से ज्‍यादा भूख लग सकती है और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है। हर द‍िन आपको 7 से 8 घंटों की नींद जरूर लेना चाह‍िए। 

3. ढेर सारा पानी प‍िएं- Stay Hydrated 

मेटाबॉल‍िज्‍म रेट बढ़ाना चाहते हैं, तो पानी की मात्रा बढ़ा दें। पानी के अलावा, नार‍ियल पानी, नींबू पानी, सब्‍ज‍ियों के रस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप एल्‍कोहल का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है और मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा हो जाएगा। एल्‍कोहल पीने से, शरीर में मौजूद खाना, ऊर्जा में नहीं बदल पाता। यही कारण है क‍ि आपको एल्‍कोहल से दूरी बरतनी चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये भारतीय फूड्स, मिलेगा फायदा

4. प्रोटीन युक्‍त आहार खाएं- Eat Protein Rich Diet

protein rich diet

30 की उम्र के बाद, प्रोटीन युक्‍त आहार का सेवन करें। प्रोटीन का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। प्रोटीन युक्‍त आहार खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्‍दी भूख नहीं लगती। अपनी डाइट में दाल, राजमा, टोफू, मशरूम, बीन्‍स, अंडे, दूध, दही, मछली, सोया आद‍ि को शाम‍िल कर सकते हैं। 

5. ब्रेकफास्‍ट स्‍क‍िप न करें- Avoid Skipping Breakfast

30 की उम्र के बाद मेटाबॉल‍िज्‍म रेट कम हो रहा है, तो इसके पीछे गलत डाइट आदतें हो सकती हैं। कुछ लोग सुबह नाश्‍ता नहीं करते। यह आदत आपकी सेहत के ल‍िए बेहद खतरनाक है। नाश्‍ता करने से शरीर को पूरे द‍िन के ल‍िए एनर्जी म‍िलती है। नाश्‍ता करने से डायब‍िटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट ड‍िसीज आद‍ि से बचाव क‍िया जा सकता है। अपने नाश्‍ते में प्रोटीन, गुड फैट, डाइटरी फाइबर आद‍ि को शाम‍िल करें।       

ऊपर बताए ट‍िप्‍स की मदद से 30 की उम्र के बाद, मेटाबॉल‍िज्‍म रेट को बढ़ाने में मदद म‍िलेगी।    

Read Next

साउंड थेरेपी लेने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, आप भी जरूर करें ट्राई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version