वैदिक ज्योतिष में मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन, 12 राशियां हैं। हर राशि का अपना स्वभाव और गुण होता है। प्रतिदिन हर राशि के लोगों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियां, ग्रहों की स्थिति के अनुसार, अलग-अलग होती हैं। हर रोज, लोगों के स्वास्थ्य में भी बदलाव होता है। किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं, कोई आज अस्वस्थ महसूस कर रहा है, तो हो सकता है वह कल अच्छा अनुभव करे। एक आम व्यक्ति अपनी सेहत को लेकर भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। लेकिन ज्योतिष काफी हद तक आपकी सेहत की स्थिति भी पहले से जान सकते हैं। ऐसे में ओन्लीमायहेल्थ आज से 'आज का राशिफल' सीरीज चला रहे हैं। जिसमें आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं, इसके बारे में बताया जाएगा। आइए सिद्धार्थ एस कुमार, न्यूमेरोलॉजिस्ट एंड फाउंडर, न्यूमेरोवाणी से जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का स्वास्थ्य-
मेष राशि
इस राशि के लोगों में आज एनर्जी बनी रहेगी। आज का दिन फिजिकल एक्टिविटी के लिए अच्छा है। लेकिन चोट लगी है, तो सावधान रहें। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।
वृषभ राशि
आज का दिन तनाव और थकान भरा हो सकता है। अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। फास्ट फूड्स का सेवन न करें। सेहत बेहतर बनी रहेगी।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शारीरिक और मानसिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। बैलेंस डाइट लें और योगाभ्यास करें। पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।
कर्क राशि
आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। तनाव और डिप्रेशन कम करने के लिए प्रियजनों के साथ समय बिताएं। अच्छी नींद से आपकी थकान दूर होगी।
सिंह राशि
इन राशि के लोगों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप आज ऊर्जावान बने रहेंगे। मेडिटेशन की मदद से तनाव को कम करने की कोशिश करें। डाइट का खास ख्याल रखें।
कन्या राशि
आप लोगों की सेहत के लिए अच्छा दिन है। आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से सेहत को अच्छी बनाए रखने का प्रयास करें।
तुला राशि
ध्यान और साधना जैसी गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। इससे आपको दिमाग की शांति प्राप्त होगी। रोज का तनाव कम होगा। लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
आज ऊर्जा और ताकत बनी रहेगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि चोट लगने की संभावना है, तो थोड़ा सतर्क होकर काम करें। मानसिक सेहत बेहतर करने के लिए अच्छी नींद लें।
धनु राशि
आप लोगों के लिए आज का दिन मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अच्छा है। इससे आपको संतुष्टि मिलेगी और तनाव भी दूर होगा।
मकर राशि
आज आपको कमजोरी और थकान का अनुभव हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि
अच्छे स्वास्थ्य के साथ आपका मनोबल बना रहेगा। आप दोस्तों के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर रहेगी। जो लोग पुरानी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें आराम मिल सकता है।
मीन राशि
शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए ध्यान लगाएं। तनाव मुक्त रहने के लिए कला या संगीत का सहारा लें। पूजा-पाठ करें। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।