Aaj Ka Health Rashifal: 12 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 12 सितंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?    
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 12 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज के समय में बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र के युवा हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रखा जा सकता है। राशिफल के हिसाब से हमें हमारे स्वास्थ्य का पता पहले से ही लग सकता है। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 


इस पेज पर:-


मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको सांसों से जुड़े प्राणायाम का अभ्यास करने चाहिए। इससे शारीरिक बीमारियां दूर होती हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों की पुरानी स्वास्थ संबंधी समस्याएं आज के दिन बेहतर हो सकती हैं। इसके लिए आपको नियमित तौर पर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए।  

मिथुन 

मिथुन राशि वालों को आज का दिन फिटनेस पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको पूरी दिन की कोई भी मील स्किप नहीं करनी है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाने हैं। 

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को आज खुद को हाइड्रेट रखने के साथ ही दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी है। इससे आप हेल्दी महसूस करेंगे। 

सिंह 

सिंह राशि वाले जातकों को अपने आहार-विचार पर काबू रखना चाहिए। अगर आपको किसी प्रकार की पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो इससे लाभ देखने को मिल सकता है। 

कन्या 

कन्या राशि वाले लोगों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। इसके लिए ऐसे भोजन का चयन करें, जो आसानी से पच सके और पोषक तत्वों से भी भरपूर हो। 

तुला 

तुला राशि वाले लोगों को आज अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही करने से आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आज माइंडफुलनेस का अभ्यास जरूर करें। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु 

धनु राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्म परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज आपको अच्छी और क्वालिटी से भरपूर नींद लेने की जरूरत है। 

मकर 

मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए भोजन को अच्छा रखें और ओवरईटिंग करने से बचें। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज खानपान पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक गतिविधियों की कमी होने पर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। 

मीन 

मीन राशि वालों को आज अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको ज्यादा सोचने से बचना चाहिए और सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम करना चाहिए। 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या वाकई रात में पीपल के पेड़ के नीचे नहीं सोना अशुभ होता है? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक तथ्य

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version