आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल आपके भविष्य, करियर, लव लाइफ और स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जानकारी दे सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के बारे में जानने की इच्छा हर किसी की होती है और यह जानना कई बार जरूरी भी होता है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको खुद पर आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, जो आपके तेज को बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य को भी हेल्दी रखेगा। इसके लिए आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही खुद को नियंत्रित रखना होगा।
वृषभ
आज आपके लिए आराम और दिनचर्या महत्वपूर्ण है। आज के दिन आपको निरंतरता के साथ अपने स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
मिथुन
आज आपका दिमाग सक्रिय और विचारों से भरा हुआ है, आज के दिन आपको अपने कामों में व्यस्त रहने के साथ ही साथ आपको अपने विचार और आहार पर काबू रखने की जरूरत है।
कर्क
आज के दिन आप सामान्य से अधिक भावनात्मक और संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
सिंह
आज आपका आत्मविश्वास और जोश मजबूत है, जिससे अपनी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए यह एक बेहतरीन समय है। इसे और आगे बढ़ाने के लिए आपको खुद पर काम करने की जरूरत है।
कन्या
आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए खुद को अच्छी सोच और अच्छा आहार देने की जरूरत है। आज आपको लगातार काम करने के बजाय बीच बीच में ब्रेक भी लेने चाहिए।
तुला
आज आपका दिन खुशियों भरा रह सकता है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करने के साथ ही कुछ एक्सरसाइज में भी शामिल रहना चाहिए।
वृश्चिक
आज आपको अपने आहार और विचार पर काबू रखने के साथ ही ध्यान को गलत दिशा में भटकाने से बचाना होगा। इसके लिए आपको रोजाना प्राणायाम और मेडिटेशन करना चाहिए।
धनु
आज आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको आज नई-नई स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में शामिल रहने की जरूरत है। इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा।
मकर
आज के दिन आपको अनुशासन में रहकर अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज और योग करने का प्रयास करें।
कुंभ
आज आपका दिमाग अच्छा और स्वस्थ रह सकता है। दिमाग और शरीर के बीच के आपसी तालमेल को बढ़ाने के लिए आपको मेडिटेशन और सांस से जुड़े कुछ आसनों का अभ्यास करना चाहिए।
मीन
आज के दिन मीन राशि के लोगों को ऑफिस, घर या लव लाइफ का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको खुद को सहनशील और कठोर बनाना चाहिए।
Read Next
बारिश में इंफेक्शन की वजह से खराब हो गए हैं फेफड़े, रिकवरी के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version