Aaj Ka Health Rashifal: 23 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 23 सितंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?    
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 23 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: बहुत लोगों को करियर तो कुछ लव लाइफ और कई लोगों को अपनी सेहत का हाल जानने की उत्सुकता होती है। आज के दिन मिथुन, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकते हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रऱा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत है। लंबे समय तक ऊर्जावान बने रहने के लिए फलों का सेवन करें। 

वृषभ 

आज आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको हार्ट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का एहसास हो रहा है तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें। 

मिथुन 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा महसूस हो रहा है। आज आपको शरीर को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने आहार और विचार दोनों पर ध्यान देना चाहिए।  

कर्क 

आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको योग का अभ्यास करना चाहिए। 

सिंह 

आज के दिन आपको खाद्य पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको फिटनेस से जुड़ी नई गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इसके लिए आप स्पोर्ट्स में शामिल हो सकते हैं।  

कन्या 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको यह सुनिश्चित करना है कि संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। 

तुला 

आज आप शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको शरीर में पानी की कमी का ध्यान रखना है। ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखना होता है।  

वृश्चिक 

आज का दिन स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको भरपूर नींद लेने की जरूरत है। साथ ही साथ किसी भी चीज का ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। 

धनु 

आज के दिन आपको ऐसी शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहिए। इसके लिए आपको ऐसी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आपको लाभ मिले। 

मकर 

आज के दिन आप शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपनी शरीर में दिखने वाले लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।  

कुंभ 

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के दिन आपको सुबह की शुरुआत प्राणायाम से करनी चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।  

मीन 

मीन राशि वाले लोगों को ऑफिस या घर के काम का ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ समय का ब्रेक ले सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

Read Next

शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर कम क्यों हो जाता है? जानें इसके 5 कारण

Disclaimer