स्‍वास्‍थ्‍य राशिफल 2020: इस साल कैसा रहेगा आपका स्‍वास्‍थ्‍य, बता रहे हैं पं. दयानंद शास्त्री

अपने हेल्थ होरोस्कोप को जान कर आप स्वास्थ ख्याल ज्यदा अच्छी तरह रख सकते हैं इसलिए इसके बारे में जानना जरूरी है जानें 2020 आपके लिए कितना सेहतमंद!
  • SHARE
  • FOLLOW
स्‍वास्‍थ्‍य राशिफल 2020: इस साल कैसा रहेगा आपका स्‍वास्‍थ्‍य, बता रहे हैं पं. दयानंद शास्त्री


नया साल शुरू हो चुका है। आप सभी अपने भविष्य को लेकर चिंतित होंगे कि नया साल आपके लिए कैसा होगा। ऐसे में आज हम आपको इस साल आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है के बारे में बताने वाले हैं। स्वास्थ्य राशिफल के माध्यम से आप अपने स्वास्थ्य के भविष्य के बारे में जान सकते हैं। जिससे आपको खुद का ख्याल बेहतर तरीके से रखने में मदद मिलेगी। दरअसल, आप अपने स्वास्थ्य राशिफल के बारे में जानने के बाद समय रहते अपने स्वास्थ्य को भविष्य में होने वाले जोखिमों से बचा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य राशिफल के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए ओनली माई हेल्‍थ ने पंडित दयानंद शास्त्री से बातचीत की, जिसमें उन्‍होंने राशियों के अनुसार सभी का भविष्‍य बताया है। आइए जानते हैं। 

मेष राशि

यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो यह वर्ष आपके लिए थोड़ा गंभीर हो सकता है। लेकिन समय पर सटीक उपचार कराने पर बीमारी आसानी से ठीक भी हो सकती है। अपनी दिनचर्या में परिवर्तना और खानपान का आपको अधिक ध्यान रखना होगा। इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने स्वास्थ की बेहतरी के लिए परहेज करने और अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने से भी बचेंगे। इस वर्ष आपको बहुत ही साधारण भोजन का सेवन करना होगा। इसके अलावा योग करना आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप सभी रोगों से मुक्त हो जाएंगे। 

इस वर्ष खुद के लिए समय जरूर निकालें। अपने काम की वजह अधिक व्यस्त रह सकते हैं इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। इससे अपने स्वास्थ्य के लिए अपनी दिनचर्या को बदलना भी मुश्किल होगा। लेकिन आपको तंदरुस्त रहने के लिए खान में बदलाव करने की जरूरत होगी। बाहर का खाने के सेवन अधिक करने से बचें। बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए आपको घर का शुद्ध भोजन ही फायदेमंद रहेगा।

horoscope

मिथुन राशि

इस वर्ष ज्यादा तला-भुना खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। साल के बीच में आपको किसी तरह का गंभीर रोग भी हो सकता है। मदिरा का सेवन करने वाले लोगों को रोग होने की आशंका ज्यादा है। यदि मदिरा का सेवन करते हैं तो उसे बंद करना ही आपके लिए बेहतर होगा। अपनी दिनचर्या को बदलें। यह आपको अनेक रोगों से बचाने में मदद करेगा। यदि आप मांसाहारी हैं तो मांस की तुलना में अपने भोजन में सब्जियों का सेवन अधिक करें। इसके अलावा फलों का सेवन भी आपके लिए बहुत लाभकारी होगा।

कर्क राशि

स्वास्थ के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए कुछ खास अच्छा नहीं होगा। इस वर्ष आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतकर और समय रहते इलाज कराने पर आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। ऐसे में आपको बाहर के खाने का सेवन करने से बचना है। अगर आप बाहर के भोजन से खुद को बचाने में सफल रहते हैं तो आप बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। कोई भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन न करें। योग के द्वारा आप अपने मन को शांत रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः ज्यादा ठंड लगने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण, जानें कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं

सिंह राशि

वर्ष 2020 स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस वर्ष आप शारीरिक और मानसिक रूप से किसी भी तरह के रोग होने के जोखिम से बचे रहेंगे। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना इस वर्ष आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। परिवार में किसी भी तरह की समस्या होने पर मन को शांत रखें। आपको परिवार की चिंता सकती है ऐसे में धैर्य से काम लें, सब अच्छा होगा।

कन्या राशि

यह वर्ष कन्‍या राशि वालों के बड़ा खास है। इस वर्ष आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचे रहेंगे। विशेतौर पर आपका स्वास्थ्य बहत ही अच्छा रहेगा। इसकी वजह से काम में भी आपका खूब मन लगेगा आप अपने सभी कामों को पूरे मन से करेंगे। इस वर्ष ज्यादा काम बोझ अपने सिर पर लें। योग के सहारे आपकी मानिसिक तनाव संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस वर्ष आपको किसी भी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी नहीं होगी। छोटे मोटे रोग उपचार से ही ठीक हो जाएंगे।

horoscope

तुला राशि

स्वास्थ्य के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष मिला-जुला सा रहेगा। आपके साल की शुरुआत काफी अच्छी होगा। साल के बीच में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखने को मिल सकती है आपको ज्वॉइंट्स में दर्द की समस्या हो सकती है यदि पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। बीमारी के बढ़ने का इंतजार न करें। योग करना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। योग करने से आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अंत में सब अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा मिक्स सा रहेगा। आपको साल की शुरूआत में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा नहीं रहेगा। शुरुआत में थोड़ी समस्‍या होगी। लेकिन साल मध्य तक आपका सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी सलाह यदि कोई दे तो उसकी अनदेखी कतई न करें। पूरे वर्ष आपका शरीर ऊर्जा से भरा रहेगा जो आपको किसी प्रकार की शरीरिक समस्या होने पर भी आपके मन को शांत रखेगा।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में सिर्फ हीटर ही नहीं इन तरीकों से भी पा सकते हैं गर्मी का अहसास, जानें कौन सा तरीका आपके लिए है खास

धनु राशि

यह वर्ष आपके स्वास्थ्य की दृष्टि आपके लिए बहुत ही अच्छा होने वाला ले। इस वर्ष आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। आपको किसी भी प्रकार का शरीरिक रोग होने की संभावना नहीं है। लेकिन आप मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आपको मानसिक परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आपको डॉक्टर से समय-समय पर बात जरूर करनी चाहिए। साथ ही अपने लिए समय जरूर निकालें।

मकर राशि

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस वर्ष उससे छुटकारा मिल सकता है। मकर राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह काफी मिला-जुला सा वर्ष रहेगा। इस वर्ष आप शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महूसूस करेंगे। इस वर्ष आप यदि आप थोड़ा समय खुद को भी देंगे तो पूरे साल आप ज्यादातर ठीक ही रहेंगे।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में डिहाइड्रेशनः पानी पीने का नहीं करता मन तो खाएं ये 5 फूड, थकान-सिरदर्द जैसी समस्याएं होंगी दूर

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के लिए वर्ष 2020 स्वास्थ्य के मामले में कुछ खास नहीं होगा। शनि इस वर्ष दशाभाव में रहेगा। इस वर्ष आप बीमार रह सकते है। फरवरी से मई के महीने आपको बीमारी होने की संभावना है आपको डिप्रेशन जैसे रोग भी हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को बदलें, सकारात्‍मक सोच रखें। घर के शुद्ध भोजने का सेवन करने से आप किसी भी रोग से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। बाहर का खाने से बचें, साधारण भोजन करने की कोशिश करें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य इस वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको किसी भी प्रकार की शारिरिक समस्या नहीं होगा। लेकिन आपके ऊपर काम का अधिक भार हो सकता है जिसके चलते आप खुद को कमजोर भी महसूस कर सकते हैं। खुद के लिए समय निकालें और आराम करें। अपनी दिनचर्या को सुधारें। दिन में आधे घंटे पैदल जरूर चलें। आप साल भर छो़टी-मोटी बीमारियों से परेशान रह सकते हैं जैसे सर्दी-जुकाम। लेकिन समय पर उपचार से यह ठीक हो जाएंगे।

Read More Artiles on Miscellaneous In Hindi

Read Next

Happy New Year: नए साल पर आप भी अपने पति या बॉयफ्रेंड को देना चाहती हैं गिफ्ट, तो इस तरह का दे सकती हैं तोहफा

Disclaimer