दूध के साथ खजूर खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और खाने का सही तरीका

खजूर के साथ दूध पीने से शरीर की कई बीमारियां तेजी से ठीक से होती हैं। इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध के साथ खजूर खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और खाने का सही तरीका


आयुर्वेद में आंवले को पंचरस कहा गया है तो वहीं खजूर की अहमियत भी उससे कम नहीं है। खजूर में 32 फीसद मिनरल्स होते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि ब्रह्मांड में जितनी भी वस्तुएं हैं वे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु  और  आकाश से बनी हैं। खजूर वाले दूध के फायदे बताते हुए गाजियाबाद के राष्ट्रीय समाज एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी से जब हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि खजूर में अग्नि और पृथ्वी के गुण होते हैं। यह गर्म होता है और जब खजूर को थोड़ा सा कुरेदते हैं तो यह मिट्टी जैसा दिखाई देता है। राहुल चतुर्वेदी के मुताबिक 15 नवंबर से 15 मार्च तक खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर को गर्मी में नहीं खाया जा सकता, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। रोजाना नियमित रूप से खजूर का दूध पीने के कई फायदे होते हैं। दूध के साथ खजूर खाने के फायदे जानने से पहले खजूर के बारे में सामान्य जानकारी ले लेते हैं।

खजूर के बारे में सामान्य जानकारी

विकीपीडिया के मुताबिक खजूर का अस्तित्व मेसोपटामिया के सभ्यता से है। इसकी खेती सदियों से की जा रही है। खजूर की खेती मध्य पूर्व के देशों में ज्यादातर की जाती है। इसके सेवन से शरीर की छोटी-मोटी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। आयुर्वेद की सबसे बड़ी खासियत है कि हमारा शरीर वनस्पति से ही ठीक हो जाता है। किसी डॉक्टर की कड़वी दवाइयां नहीं खानी पड़ती। कई लोग खजूर को पेड़ से सीधा तोड़कर भी खाते हैं और कई बार इसे सुखा कर भी खाया जाता है।

इसे भी पढेंशुगर कंट्रोल ही नहीं बल्कि मीठे के क्रेविंग को भी कम करता है खजूर, जानें खजूर खाने का सही समय

खजूर और छुहारे में समझें अंतर

खजूर और छुहारे दोनों एक ही प्रजाति हैं, लेकिन दोनों के उपयोग अलग-अलग हैं। आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि आजकल बाजार में जो खजूर मिलता है उसे सावधानी से खरीदना चाहिए। क्योंकि बहुत बार बाजार के व्यापारी छुहारे को गुड़ की चाशनी में भिगो कर बेचते हैं। जिससे खजूर और छुहारे के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। गुड़ का लगा हुआ खजूर न खरीदें। सही खजूर के बीज में छिलका होगा। आर्टिफिशिय खजूर में छिलका नहीं होगा। खजूर की लंबाई तीन से सात सेंटीमीटर होती है। पके हुए खजूर का रंग गहरा पीला और लाल  होता है। तो वहीं, सूखे खजूर का रंग भूरा होता है। आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि मिठासे के आधार पर खजूर को नरम, हल्का सूखा और पूरी तरह सूखा हुआ खजूर में बांटा जा सकता है। तो वहीं, उन्होंने बताया कि अजवा और अंबा खजूर सबसे अच्छे होते हैं। 

inside1_khajoor

ऐसे बनाएं खजूर वाला दूध

खजूर का दूध पीने के शरीर को कई फायदे होते हैं। जिनके बारे में आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी ने बताया है। खजूर के अनगिनत फायदे जानने से पहले खजूर वाला दूध बनाने कैसे है उसकी विधि यहां जान लें।

-एक कप दूध लें

-एक दूध में दो खजूर मिला लें

-दूध को अच्छे से उबलने दें

-जब दूध पौना कप रह जाए तब पी लें

-खजूर वाला दूध रात को ही पिएं

इसे भी पढ़ेंये 3 ड्राई फ्रूट्स खाने से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी और स्टैमिना दोनों हो जाते हैं बेहतर

खजूर के दूध के फायदे

आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी ने खजूर के दूध के कई फायदे बताए हैं। उनके मुताबिक खजूर शरीर के कई रोगों को ठीक करता है। इसका सर्दियों में सेवन बहुत लाभदायक है। खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे गर्मी में नहीं खाना चाहिए। तो वहीं चतुर्वेदी जी ने बताया कि आजकल बाजार में खजूर का दूध खूब मिलता है। दूध में खजूर का फ्लेवर डालकर बेचा जाता है। ऐसे दूध से बचें। खजूर का दूध हमेशा घर पर ही बनाकर पिएं। ये हैं खजूर के दूध के फायदे :-

1. पेट रखे साफ

खजूर का दूध पीने से पेट साफ रहता है। खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए पाचन ठीक से होता है। जब पेट में खाने का पाचन ठीक से होगा तो पेट से संबंधित आधे से ज्यादा रोग ऐसे ही ठीक हो जाएंगे।

2.हड्डियां रखे मजबूत

खजूर वैसे ही हड्डियों के लिए ठीक होता है। साथ में दूध पीने पर इसमें कैल्शियम भी मिल जाता है जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती और हड्डियां मजबूत रहती हैं। खजूर में प्रोटीन होता है जिससे मांसपेशियां भी ठीक रहती हैं। और खजूर व दूध का मिश्रण हड्डियों को मजबूत करता है। इसके अलावा खजूर के दूध में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं जिनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके नियमित सेवन से गठिया के रोग से छुटकारा मिलता है। साथ ही नींद अच्छी आती है। 

inside2_khajoor

3.शारीरिक कमजोरियों को करे दूर

खजूर में इतने फायदे होते हैं कि इसके नियमित सेवन से शरीर की शारीरिक कमजोरियां भी ठीक होती हैं। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर को स्टैमिना मिलता है। साथ ही खजूर और दूध का सेवन करने से वीर्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। और स्पर्म काउंट बढ़ता है।

4.दिल के लिए अच्छा है ये दूध

खजूर वाले दूध का सेवन करने से दिल की बीमारियां ठीक होती हैं। दरअसल खजूर वाला दूध पीने से कॉलेस्ट्रॉल कम होता है, इसिलए यह दिल के लिए फायदेमंद है। रोजाना और नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की बीमारियां ठीक रहती हैं। 

5.मसाने की गर्मी को दूर करे खजूर का दूध

कई बार लोगों को मसाने की गर्मी की शिकायत हो जाती है। इस रोग में कुछ उत्तेजक सामग्री देखने पर चिपचिपा पानी आने लगता है। तो वहीं, पेशाब संबंधी परेशानियां हो जाती हैं जैसे पेशाब का बार-बार आना या पेशाब का कम आना। इस रोग से ठीक होने के लिए खजूर का दूध पिएं, इससे निजात मिलेगी।

6.याद्दाश्त बढ़ाए

खजूर के दूध का सेवन करने पर दिमाग तेज होता है। आपकी याद्दाश्त तेज होती है। कहा जाता है कि रोजाना दो खजूर दूध के साथ लेने पर दिमाग की सूजन कम होती है। साथ ही दिमाग की नसों को आराम मिलता है और याद करने की क्षमता तेजी से बढ़ती है। 

7.दांतों को रखे मजबूत

खजूर वाला दूध रोजाना पीने से दांतों को मजबूती मिलती है। इसमें फास्फोरस होता है जिससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा खजूर वाला दूध पीने से चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। इसलिए खजूर के दूध का सेवन की बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। 

आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि अधिकता किसी भी चीज की बुरी होती है। इसलिए जिस भी पदार्थ का सेवन कर रहे हैं उसमें संयमित रूप से लें। जिन लोगों को शुगर की दिक्कत है वे खजूर का दूध का सेवन न करें। खजूर का दूध घर पर ही बनाएं। बाजार से न खरीदें। साथ ही खजूर और छुहारे में अंतर ठीक से कर लें। बाकि खजूर का दूध रात में ही पिएं। रात में हमारा शरीर तेजी से काम करता है । खजूर का दूध रात में लेने से नींद भी अच्छी आती है।

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Read Next

Garlic And Honey Combination: लहसुन और शहद 6 समस्याओं को रखे दूर, यहां जानें लेने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version