कई लोग घरों में मछलियां (Fish) पालने के शौकीन होते हैं। क्या आप भी उन्ही शौकीनों में से हैं। अगर हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि घर में एक्वेरियम रखने से सेहत को भी फायदे होते हैं। अगर नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि घर में एक्वेरियम रखने से सेहत को क्या फायदे होते हैं। एक्वेरियम (Aquarium) केवल घर की खूबसूरती को ही नही बल्कि आपको तनाव से भी बचाता है। घर में एक्वेरियम रखने से सेहत को अन्य भी कई फायदे होते हैं। जैसे अच्छी नींद आना, ब्लड प्रेशर का नियंत्रित रहना आदि। साथ ही मछलियों को भोजन देना भी एक पुण्य का काम माना जाता है। सकारात्मक उर्जा का प्रसार करने के लिए घर में एक्वेरियम का होना बेहद जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम होने से घर में बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती है और आपकी सेहत बनी रहती है। हालांकि एक्वेरियम रखने के साथ ही आपको मछलियों का यानि कि एक्वेरियम का पानी समय समय पर बदलते रहना होगा। मछलियों के दाने पानी का भी खास ख्याल रखना होगा। माना तो यह भी जाता है कि घर पर एक्वेरियम रखने से न सिर्फ स्वास्थ्य फायदे होते हैं बल्कि आपका लक भी बढ़ता है। मानसिक तनावों को दूर रखने के लिहाज से एक्वेरियम का घर में होना बहुत लाभदायक माना जाता है। आइये जानते हैं घर में एक्वेरियम रखने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में।
1. मानसिक तनाव करे कम (Reduces Stress Level)
घर में मछलियों का एक्वेरियम रखने से मानसिक तनाव कम होता है। ऐसा कई शोध में पाया गया है कि घर में एक्वेरियम रखने से तनाव कम होता है। एक्वेरियम मे तैरती चोटी रंग बिरंगी मछलियों को देखने से मन प्रसन्न हो जाता है तनाव कम होता है। मन को बहुत शांति पहुंचती है इन प्यारी नन्ही मछलियों को जीता देखने से।
इसे भी पढ़ें - आंखों के अंदर धंसने (Sunken eyes) के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें वजह और इलाज
2. बीपी रखे नियंत्रित (Controls Blood Pressure)
घर में मछलियों के एक्वेरियम को काफी देर तक देखने से या यूं कहा जाए कि कुछ समय तक मछलियों का टैंक घूरने से बीपी नियंत्रित रहता है। इससे बीपी हाई होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। एक्वेरियम में तैरती मछलियों को और उनके पानी में मौजूद पत्थर घास वीड्स में को बहुत शांति पहुंचते है। उसे देखने से ऐसा लगता है जैसे समुद्र के अंदर के दृश्य को देख रहे हो। जिन लोगों का रक्त चाप नियंत्रित नहीं रहता है। या दवाइयों के सेवन से भी नहीं नियंत्रित हो रहा है, तो उन्हें एक बार जरूर घर में एक्वेरियम रखना चाहिए।
3. ऐंग्जाइटी करे दूर (Get Rid of Anxiety)
अवसाद और चिंता आजकल अमूमन लोगों की समस्या बन चुकी है। इससे बचने के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अपनाते हैं। चिंता से आजकल हर इन्सान जूझता है। हर कोई ऐंग्जाइटी का शिकार है। किसी को कम की चिंता है तो किसी को पढ़ाई की, किसी को रुपए कि चिंता है तो किसी को स्वास्थ्य की। चिंता से बहुत सी अलग अलग बीमारियां हो सकती है। इसलिए एक्वेरियम को देखने से आपकी सारी चिंताएं खत्म हो जाएंगी। आपको ऐंग्जाइटी अटैक नहीं आएंगे। आपकी सारी बेचैनी, चिंता, और मन में अशांति दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें - कोविड के सभी लक्षणों के बाद भी क्यों टेस्ट रिपोर्ट आ रही है निगेटिव? डॉक्टर से जानें इसका कारण और जरूरी सलाह
4. अच्छी नींद लाए (Helps in Sleep)
एक्वेरियम रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। मन की और साथ ही घर की सरी नकारात्मकता दूर हो जाती है। इससे नींद बहुत अच्छी आती है। अगर आपके बेडरूम मे एक्वेरियम है तो बिस्तर पर लेटकर एक्वेरियम को देखें। उसमें तैरती मछलियां, बुलबुले और पानी की आवाजे आपको जल्दी ही नींद में डाल देती है। ऐसा करने से आपके दिन भर की सारी थकान दूर हो जाती है। ऐसा करने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते है।
अगर आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं है या फिर आप चिंता से ग्रस्त हैं तो एक बार घर में एक्वेरियम रखकर देखें। इससे मानसिक विकार संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आज से ही घर में एक्वेरियम रखें।
Read more Articles on Miscellaneous in Hindi