आपने मैदे और आटे की रोटी तो कई बार खाई होगी लेकिन, क्या कभी आपने चने के आटे की रोटी खाई है? आमतौर पर चने के आटे को लोग बेसन समझ लेते हैं। लेकिन ये बाजार में मिलने वाले बेसन से अलग होता है। दरअसल बेसन को रिफाइन किया जाता है, जिससे इसका फाइबर आदि निकल जाता है। जबकि चने को जब छिलके सहित पीसा जाता है, तो जो आटा तैयार होता है, वो बेसन से मोटा होता है और उसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए सेहत के लिहाज से चने के आटे की रोटी बेसन की रोटी से कहीं ज्यादा हेल्दी है और पेट के लिए फायदेमंद है। चने के आटे की रोटी यानि की चिकपी ब्रेड सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। वैसे तो बाजार में चने को कई नाम से जाना जाता है। लेकिन एक नाम इसका गरबानो बींस भी है। जो इस समय काफी चलन में है। बीते कुछ सालों में इसका उपयोग काफी तेजी से हो रहा है और ये काफी हेल्दी भी है। आप इससे कई तरह की डिश तैयार कर सकती हैं। इसका टेस्ट अन्य अनाज की रोटी से काफी अलग होता है। शोध के मुताबिक विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि, चने के आटे की रोटी डायबिटीज के लिए भी काफी अच्छी है।
चने की रोटी में पोषक तत्व (Nutrients in Chickpeas Roti)
चने के आटे की रोटी (चिकपी ब्रेड) पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें अनाज ना होने की वजह से ये यह लस मुक्त रोटी होती है। जिस वजह से इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसके सेवन से लगभग 122-124 कैलोरी, फाइबर कम से कम 2.5-3 ग्राम (दैनिक जरूरत का 11 प्रतिशत), प्रोटीन की मात्रा 5 ग्राम से कुछ अधिक (जो कि दैनिक जरूरत का 12 फीसदी है), 3.5.-4 ग्राम वसा, कार्बोहाइड्रेट लगभग 12-13 ग्राम मिलते हैं। चने के आटे से बनी रोटी से वजन भी कम करने में मदद मिलती है। जबकि इसकी तुलना में सफेद रोटी यानी कि मैदे वाली या गेंहूं वाली रोटी की एक स्लाइस में 76 कैलोरी, 3 ग्राम प्रोटीन, 12-13 ग्राम कार्ब और 1 ग्राम फाइबर होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर (Antioxidants in Chickpeas Roti)
चने के आटे की रोटी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है। साथ ही यह हानिकारक एक्रिलामाइड जैसे तत्वों के प्रभाव को भी कम करती है। इसमें मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही फोलेट, जो गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है वह भी शामिल होता है। इसके अलावा इसमें तांबा और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। इससे शरीर के जरूरी हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके सेवन से वेट कंट्रोल से लेकर हड्डियों के हेल्थ संबंधित फायदे हैं। यही नहीं ये उन लोगों के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है, जो पशु उत्पादों से बचते हैं।
इसे भी पढ़ें- Indian Protien Diet: प्रोटीन से भरपूर होती है भारतीय खाने की थाली, जानें क्या खाने से मिलेगा कंप्लीट प्रोटीन
चने के आटे की रोटी (चिकपी रोटी) से जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits of Chickpeas Roti)
- 1. इस आटे की रोटी हार्मोन घ्रेलिन को नियंत्रित कर, भूख को कम करती है। जिसके कारण वजन नियंत्रित रहता है।
- 2. इसमें अमीनो एसिड होता है जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।
- 3. डायबिटीज पेशेंट के लिए चने के आटे की रोटी (चिकपी रोटी) फायदेमंद हैं। दरअसल इस आटे का जी आई इंडेक्स लो होता है जो कि ब्लड शुगर को धीरे-धीरे ही प्रभावित करता है।
- 4. चने का आटा, गेहूं के आटे का एक अच्छा विकल्प है। इस आटे को सीलिएक रोग, ग्लूटेन इनटोलरेंस या गेहूं की एलर्जी वाले लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प माना जाता है।
- 5. ये उच्च रक्तचाप के नियंत्रण में सहायक है। जो कि हृदय रोगों के लिए एक खास कारण है।
- 6. नियमित रूप से अपने आहार में छोले शामिल करने से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
- 7. इस आटे की रोटी के सेवन से कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल इसके सेवन से शरीर में ब्यूटाइरेट का उत्पादन बढ़ जाता है, जो एक फैटी एसिड है। यह एसिड कोलन में सूजन को कम करने मदद करता है। साथ ही कोलन कैंसर के खतरे को कम करता है
इसे भी पढ़ें- गर्मी में पेट की जलन, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से बचना है तो इन 7 फूड्स से रहें दूर
कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?
चने के आटे के सेवन के कई तरीके हैं। आप इसकी कई मजेदार डिश बनाकर तैयार कर सकती हैं। आप चने के आटे की रोटी (चिकपी रोटी) या आटे से सैंडविच भी बना सकते हैं। जैसे हम्मस टोस्ट, एवोकैडो टोस्ट, एग टोस्ट बनाकर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इस आटे की रोटी से पिज्जा भी बनाकर खा सकते हैं।
तो ये थी चिकपी ब्रेड यानि की चने के आटे की रोटी के बारे में खास जानकारी। जो चने के आटे से बनाकर तैयार की जाती है। जिसके बहुत से फायदे हैं।
Read more on Healthy Diet in Hindi
Read Next
खानपान में ज्यादा फैट वाली चीजें शामिल करने बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें एक्सपर्ट की राय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version