Expert

बिलिम्बी फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

अपने कई फलों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत में पाया जाने वाला बिलिम्बी फल में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और वजन को कम करने में मदद करते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
बिलिम्बी फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल


Bilimbi Fruit Benefits: फलों में पाए जानें वाले पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह पोषक तत्व विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं। सेब, केला, संतरा के अलावा बिलिम्बी फल को भी आप डाइट में शामिल को सकते हैं। बिलिंबि फल, जिसे वैज्ञानिक रूप से Averrhoa bilimbi के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रों में पाया जाता है और अक्सर इसे "ट्री सॉर ककड़ी" भी कहा जाता है। इसका स्वाद तीखा और खट्टा होता है, और इसे सलाद, अचार, और पारंपरिक व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। बिलिंबि फल का उपयोग न केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इस फल में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह भारत के अलावा म्यंमार, मालद्वीव, फिलिपिंस और इंडोनेशिया में भी होता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि बिलिम्बी फल के क्या फायदे (Bilimbi Fruit Benefits for Health) होते हैं।

बिलिम्बी फल के सेहत पर क्या फायदे हो सकते हैं? - Bilimbi Khane ke Fayde

स्किन के लिए फायदेमंद

स्टडी के अनुसार बिलिम्बी फल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायक होते हैं।

Bilimbi-fruit-benefits-for-health-in

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

बिलिम्बी फल विटामिन सी का एक पावरफुल सोर्स माना जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत (Strong Immune System) करने में मदद करता है। यह सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव करता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

यह फल डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित (Control Blood Sugar Level) करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र में करें सुधार

इसके खट्टे गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह अपच और गैस की समस्या (Indigestion And Gas) को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

बिलिम्बी फल में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को तेज (Boost metabolism) करता है। यह वजन कम करने की प्रक्रिया में मददगार हो सकता है।

बिलिम्बी फल का उपयोग कैसे करें - How To Eat Bilimbi Fruits In Hindi

  • इसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है।
  • इसका अचार, जूस, और चटनी बनाई जा सकती है।
  • त्वचा की समस्याओं के लिए इसके रस का सीधे उपयोग किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में पाए जानें वाले ये 5 फल होते हैं सेहत का खजाना, डाइट में करें शामिल

बिलिम्बी फल एक छोटा लेकिन फायदेमंद माना जाता है। इसका आप नियमित रूप सेवन सकते हैं। अगर आपको पहले से कोई रोग है तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे डाइट में शामिल करें।

Read Next

अम्बा हल्दी के साथ शहद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

Disclaimer