सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की बात कहने मात्र से ही ठंड लग जाती है। लेकिन यह सच है कि ठंडा पानी सेहत के लिए कई मायनों में लाभदायक भी है। यह शरीर को कई ऐसे रोगों से बचाता है जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ठंडे से पानी से नहाने वाले पुरुषों की प्रजनन क्षमता बहुत तेज होती है। वहीं दूसरी ओर गर्म पानी से स्नान करने से अंडकोष पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि संभवतः गर्म पानी से नहाना शुक्राणुओं की संख्या कम कर सकता है। यदि आप घर में नए बच्चे को लाने की तैयारी कर रहे हैं तो ठंडे पानी से ही नहाएं।
ठंडे पानी से नहाने के लाभ
- ठंडा पानी कीटाणुओं को अधिक तेजी से मारता है। ठंडा पानी शरीर को साफ करने के साथ ही कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि ठंडा पानी मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार करता है और दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। आयुर्वेद के अनुसार, नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से व्यक्ति दिनभर पर फ्रेश और एक्टिव रहता है। साथ ही इससे हॉर्मोन्स भी तेजी से चार्ज होते हैं।
इसे भी पढ़ें : हर पुरुष को मालूम होनी चाहिए सेहत से जुड़ी ये 7 जरूरी बातें, मिलेगा बड़ा फायदा
- हेयर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी से बाल धोने से बालों की उम्र कई गुना तक बढ़ती है। यही नहीं ठंडे पानी से सिर धोने पर बालों की ठीक प्रकार से सफई हो जाती है और वे आकर्षक लगते हैं।
- ठंडे पानी से नहाने से रक्तसंचार तो अच्छा रहता ही है, साथ ही ठंडे पानी से आपकी इम्युनिटी अर्थात प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। इम्युनिटी के मज़बूत होने से शरीर में वाइट ब्लड सेल्स बढ़ती हैं जो कई प्रकार की बिमारियों से लड़ने में मदद करती हैं।
- हमारे शरीर में दो तरह का फैट होता है, पहला वाइट फैट जो शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा होता है ब्राउन फैट जो शरीर के लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, यह हमारे शरीर के कई हिस्सों में जमा हो जाता है। विशषज्ञों के मुताबिक जब हम बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो हमारी कैलोरी बर्न होने लगती है और हम व जन कम कर पाते हैं।
- स्किन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ठंडे पानी से नहाने पर बालों के साथ-साथ त्वचा भी चमकदार बनती है। अगर आप मुहांसों से परेशान हैं तो ठंडे पानी से नहाएं। इससे अपकी त्वचा रूखी और बेजान होने से बचेगी। ठंडा पानी आपकी त्वचा को चमकदार बनता है।
- सुबह को ठंडे पानी से नहाने से आलस तो दूर होता ही है, आप पूरे दिन तरो-ताजा भी महसूस करते हैं। एक शोध में ये बात सामने आई है कि ठंडे पानी से नहाने से मूड फ्रेश रहता है। दरअसल जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हल्का सा शॉक जैसा लगा है जिससे आपकी सांसे तेज़ चलने लगती है और दिल की धड़कन भी थोड़ी बढ़ जाती हैं। इससे आपके शरीर कार रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और आप तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं।
- नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने से क्रोनिक दर्द भी कम होता है। नियमित रूप से ठंडे पानी से स्नान करने से शरीर की सूजन और दर्द भी धीर-धीरे जाते रहते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Mens Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version