छोटे बच्चों के लिए जौ के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक सुपरफूड है, जिसके कई लाभ है और यह पोषक तत्व से भरपूर पाए जाते हैं। यह बच्चों का वजन बढ़ाने, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने और हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास भी अच्छे से होता है। दरअसल इसमें फाइबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, आयरन, कॉपर, विटामिन बी, मैंगनीज और फॉस्फोरस पाया जाता है, जिसकी मदद से बच्चे को सही पोषण मिल पाता है। जौ का पानी 1 साल से बड़े बच्चों को ही पीने को दें। इसके अलावा अगर आप 1 साल से छोटे बच्चे को जौ का पानी देना चाहते है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। बच्चों के भोजन में शामिल करने के इसे शामिल करने के कई तरीके है, जिससे यह उनके हेल्दी और टेस्टी रहे। आइए विस्तार से जानते है छोटे बच्चों के लिए जौ का पीना पीने के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में।
बच्चों के लिए जौ का पानी के फायदे
1. पाचन में सुधार
जौ का पानी पीने से बच्चों के पाचन में सुधार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो बच्चे की आंत और पेट संबंधी समस्याओं को ठीक कर उनके भोजन को पचाने में मदद करता है। इससे बच्चे पूरा दिन तरोताजा और खुश रहते है।
Image Credit- Freepik
टॉप स्टोरीज़
2. हड्डियों को मजबूत बनाए
इसके सेवन से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है और उनके शारीरिक विकास के लिए यह काफी जरूरी है। जौ के पानी में फॉस्फेरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम के बाद सबसे उपयोगी होता है। इसे आप बच्चे को सुबह या शाम में भी दे सकते हैं।
3. आयरन के अवशोषण को बढ़ाए
जौ के पानी में कॉपर पाया जाता है, जो खून में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे बच्चे के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। साथ ही एनीमिया या हीमोग्लोबिन की समस्या भी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- जौ का पानी पीने से निकल जाती है शरीर की गंदगी, जानें बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कैसे करें इस्तेमाल
4. लीवर के लिए फायदेमंद
जौ का पानी पीने से आपके लीवर को भी काफी आराम मिलता है। दरअसल नियमित रूप से बच्चे के आहार में जौ शामिल करने से पित्त एसिड का अतिरिक्त उत्पाद नहीं होता है, जो लीवर को क्षति से बचाता है और बच्चे को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है।
5. बेहतर इम्यून सिस्टम
इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण पाए जाते है, जो बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चे के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इससे बच्चे की रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है।
Image Credit- Freepik
बच्चों के लिए ऐसा तैयार करें जौ का पानी
1. बच्चों के लिए जौ का पानी तैयार करने के लिए एक कप पानी और उसमें आधा कम जौ ले लें। इसमें आप स्वाद के लिए गुड़ भी डाल सकते हैं। अब प्रेशर कुकर में आप जौ और पानी डालें और लगभग तीन सीटी लगने दें। कुकर को खोलें, फिर उबले हुए जौ को अच्छे से पीस लें और इसका जूस तैयार करें लें। इसमें थोड़ी मात्रा में आप गुड़ मिला सकते हैं। इस जूस को आप गुनगुना करके बच्चे को पिला सकते हैं।
2. जौ की रेसिपी बनाने के लिए आप आधा गाजर, एक शकरकंद और 2 बड़े चम्मच जौ को लेकर कुकर में अच्छे से कुकर में उबाल लें। अच्छे से पक जाने के बाद इसे स्मैश कर लें और एक्सट्रा पानी का आप सूप बना सकते हैं। इस मिश्रण में आप थोड़ी नमक की मात्रा मिलाकर दे सकते है या इसे छौंक लगाकर भी खिला सकते हैं।
3. इसके अलावा आप बच्चे के लिए इससे कुछ फ्राई फूड्स भी बना सकते है। इसके लिए जौ और शकरकंद को अच्छे से उबाल लें और फिर इसे स्मैश करके इसमें एक चुटकी दालचीनी, अदरक औऱ जायफल मिला लें। फिर इसे बेक या फ्राई करके सेब की चटनी के साथ बच्चे को खाने को दें।
4. रात को जौ को पानी में फूलने दे दें। फिर सुबह उठकर इस जौ के पानी को भी आप बच्चे को पीने दे सकते है।
बच्चों के लिए जौ का पानी पीने के कई फायदे है लेकिन अगर बच्चे को इससे कोई समस्या हो रही है या एलर्जी है, तो इसे बच्चे के आहार में शामिल न करें। बच्चे के आहार में जौ की मात्रा बेहद कम रखें क्योंकि बच्चे अधिक मात्रा में जौ को पचा नहीं पाएंगे, जिसके कारण उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा बच्चे को कोई खास समस्या हो, तो बिना डॉक्टर के सलाह के इसे न दें।